-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Do Not Go To Police Station After 5 Pm Women In Up Are Very Unsafe
शाम 5 के बाद थाने न जाएं, यूपी में महिलाएं अत्यंत असुरक्षित
- Written By: नवभारत डेस्क

यह चेतावनी न तो किसी सामान्य आदमी ने दी है, न ही विपक्षी पार्टी के किसी नेता ने, बल्कि बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और यूपी की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने स्पष्ट शब्दों में चेताया है कि शाम 5 बजे अंधेरा होने पर महिलाएं थाने न जाएं. इस कथन से स्पष्ट है कि उत्तरप्रदेश में महिलाएं अत्यंत असुरक्षित हैं. थाने में तैनात पुलिस वाले भी रक्षक की बजाय भक्षक बन सकते हैं.
क्या यह जंगल राज जैसी स्थिति नहीं है? इसी यूपी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 40 प्रतिशत सीटों पर महिला उम्मीदवारों को टिकट देने की बात कही है. यदि ऐसा हुआ भी तो क्या ये महिला प्रत्याशी चुनाव प्रचार करने बेधड़क बाहर निकल पाएंगी? बाहर बदमाशों का डर और थाने जाने में भी भय! यह कैसी विड़ंबना है! संसद में यूपी के वाराणसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करते हैं. प्रदेश में शांति, सुव्यवस्था और विकास का श्रेय योगी सरकार को दिया जाता है.
सम्बंधित ख़बरें
दतिया को जल्द मिल सकता है नया जिला अध्यक्ष; घनश्याम पिनोरिया और आशुतोष तिवारी का नाम रेस में आगे
संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, मुसलमानों को भड़काया गया…सांसद बर्क की भी भूमिका
Agra: सपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में हंगामा; मुलाकात को लेकर आपस भिड़े कार्यकर्ता, भाजपा पर साधा निशाना
PM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
इतने पर भी महिलाएं यदि महफूज नहीं हैं, तो जिम्मेदारी किसकी बनती है? निश्चित रूप से उत्तरप्रदेश बड़ा राज्य है जहां के देहातों में आज भी शाम के बाद जाने की लोग हिम्मत नहीं जुटा पाते. उठाईगीरों, बदमाशों और लुटेरों का डर बना रहता है. अन्य राज्यों के पुलिस कर्मी भी यूपी के देहात में जा छिपे किसी शातिर अपराधी को पकड़ कर लाना काफी बड़ी चुनौती मानते हैं.
वहां की पुलिस सहयोग नहीं देती और अपराधी का साथ देने भीड़ जमा हो जाती है. यद्यपि यूपी में सुचेता कृपलानी और मायावती जैसी महिलाएं मुख्यमंत्री रही हैं. इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी और मेनका गांधी का चुनाव क्षेत्र भी यूपी रहा है लेकिन महिला सुरक्षा के मुद्दे पर आजादी के 75 वे वर्ष में प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है. पूर्व राज्यपाल व बीजेपी की बड़ी नेता बेबीरानी मौर्य ने कहा कि यद्यपि थानों पर एक महिला अधिकारी और एक महिला सब इंस्पेक्टर बैठती हैं फिर भी शाम 5 बजे के बाद महिलाएं थाने न जाएं. यह नसीहत यूपी की ध्वस्त कानून-व्यवस्था का पर्दाफाश कर देती है.
Do not go to police station after 5 pm women in up are very unsafe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
Aug 05, 2026 | 09:45 PM13 साल से पैरालिसिस पीड़ित मरीज को बनाया निशाना; 2 घंटे के फर्जी इलाज के बाद थमाया ₹3.35 लाख का बिल
Aug 05, 2026 | 09:35 PMForest Range Officer Recruitment 2026: वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 09:28 PMसिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
Aug 05, 2026 | 09:16 PMलॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
Aug 05, 2026 | 09:13 PMमुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PMविभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
Aug 05, 2026 | 08:54 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














