-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Devendra Fadnavis Admitted That Voters Did Not Like The Alliance With Ajit Pawar
फडणवीस ने स्वीकारा, मतदाताओं को अजित के साथ युति नहीं जंची
- Written By: मृणाल पाठक
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वीकार किया कि बीजेपी के मतदाताओं को अजित पवार के साथ की गई युति पसंद नहीं आई। लोकसभा चुनाव में उम्मीद के मुताबिक अजीत पवार की पार्टी के वोट बीजेपी को ट्रांसफर नहीं हुए। यह लोकसभा चुनाव में कम सीटें मिलने का एक कारण रहा।

(डिजाइन फोटो)
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्वीकार किया कि बीजेपी के मतदाताओं को अजित पवार के साथ की गई युति पसंद नहीं आई। लोकसभा चुनाव में उम्मीद के मुताबिक अजीत पवार की पार्टी के वोट बीजेपी को ट्रांसफर नहीं हुए। यह लोकसभा चुनाव में कम सीटें मिलने का एक कारण रहा।
फडणवीस ने दावा किया कि अब मतदाता समझ गए हैं कि समय के अनुसार राजनीतिक समझौते करने पड़ते हैं इसलिए विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की नाराजगी नहीं रहेगी तथा अजित पवार के वोटर भी बीजेपी को प्रेम से स्वीकार करेंगे। फडणवीस के इस दावे में कितना दम है, यह तो विधानसभा चुनाव के नतीजों से पता चलेगा। जिस तरह बीजेपी के लोगों ने एकनाथ शिंदे को स्वीकार कर लिया वह बात अजीत पवार को लेकर नहीं दिखाई देती।
इतने वर्षों तक अजित को भ्रष्टाचार का प्रतीक बताकर बीजेपी ने उनकी आलोचना की और फिर उन्हें महायुति में साथ ले लिया। अब विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाताओं का मन बदलने की चुनौती रहेगी। इसके लिए बीजेपी को प्रयास करने होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
फडणवीस ने नागपुर से किया ऐलान, मनपा भर्ती को हरी झंडी, 579 कर्मचारियों को मिले नियुक्ति पत्र
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
बाल से गला काटने में फडणवीस माहिर, केंद्र में प्रधान से भी ज्यादा रखेंगे कंट्रोल, सपकाल का तीखा तंज
पैसों की कमी से नहीं रुकेगी किसी गरीब की सर्जरी, नागपुर के ‘महा आरोग्य शिविर’ से मुख्यमंत्री फडणवीस का ऐलान
अजित पवार की पार्टी से गठबंधन बीजेपी के लिए फायदे का नहीं रहा। लोकसभा चुनाव में घड़ी चुनाव चिन्ह पर केवल 1 सांसद चुना गया था। क्या महायुति का मान रखने के लिए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के मतदाता अजीत की पार्टी को वोट देना पसंद करेंगे?
यह भी पढ़ें- देश के हिस्से को पाकिस्तान न कहें, जजों की जुबान फिसलने पर SC ने कसी नकेल
सर्वविदित है कि तड़के सुबह की शपथविधि के बाद अजीत पवार पलट गए थे लेकिन 2022 में वह फिर बीजेपी के साथ महायुति में आए और तब से लेकर अब तक टिके हैं। बीच-बीच में वह अपने चाचा शरद पवार के प्रति आदर व्यक्त करते रहते हैं। शरद पवार ने भी कहा कि परिवार में हम एक हैं लेकिन राजनीति में नहीं।
हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र दौरे में आकर शरद पवार की तीखी आलोचना की थी। इससे अजित पवार को बेचैनी महसूस हुई। उन्होंने माना कि ऐसी बातों से शरद पवार को सहानुभूति मिलेगी। सभी जानते हैं कि एकनाथ शिंदे हों या अजित पवार उन्हें युति में लेने का निर्णय दिल्ली में हुआ। इसके पीछे देवेंद्र फडणवीस के प्रयास थे।
शिंदे को साथ लेने से बीजेपी के परंपरागत मतदाता खुश हुए थे क्योंकि ऐसा करने से बीजेपी की आलोचना करनेवाले उद्धव ठाकरे को करारा झटका लगा था। शिंदे को एकदम सीएम बनाने से थोड़ी बेचैनी हुई थी लेकिन किसी ने आपत्ति नहीं की थी लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप वाले अजित पवार को युति में लेने से संघ परिवार को बुरा लगा था।
बीजेपी नेताओं ने दावा किया था कि इसे लेकर कोई नाराजगी नहीं है लेकिन लोकसभा चुनाव ने आईना दिखा दिया। संघ परिवार प्रचार में नहीं उतरा और मतदान में भी उत्साह नहीं दिखाया था।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Devendra fadnavis admitted that voters did not like the alliance with ajit pawar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में मुंबई पुलिस पर बर्बरता का आरोप, कॉमेडियन की पत्नी को मारी लात, टूटी पसलियां!
Jul 27, 2026 | 11:37 AMLaughter Chefs Season 3: अली गोनी और जन्नत जुबैर के सिर सजा लाफ्टर शेफ विनर का ताज, तेजस्वी-अर्जुन को दी मात
Jul 27, 2026 | 11:31 AMबालासाहेब से कितने अलग हैं उद्धव ठाकरे? कैसे बदली शिवसेना की राजनीति, रिमोट कंट्रोल से MVA सरकार तक की कहानी
Jul 27, 2026 | 11:30 AM‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AMसिंहस्थ कुंभ की तैयारियों में भारी लापरवाही: नासिक में खुदी सड़कों ने ली 3 लोगों की जान
Jul 27, 2026 | 11:27 AMशादी नहीं तो खेल खत्म! जलगांव में एक-दो नहीं 29 युवाओं ने की आत्महत्या, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
Jul 27, 2026 | 11:26 AMदतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट, बोले- लोकतंत्र से खिलवाड़ नहीं होने देंगे
Jul 27, 2026 | 11:19 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM














