दिल्ली-NCR में हुई झमाझम बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत, इन राज्यों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी

Delhi News: दिल्ली के आस-पास के इलाकों में हुई झमाझम बारिश। बारिश होने से तापमान में आई गिरावट। साथ ही दिल्ली धीरे-धीरे बढ़ रहे वायु प्रदूषण में कमी अब कमी आएगी।
imd rainfall forecast weather alert
प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया
Updated on

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश हुई। इससे राजधानी में गर्मी से राहत मिली। बारिश होने से कई जगह जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या भी देखने को मिली। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR सहित कई इलाकों में मौसम अपडेट जारी किया है।

शुक्रवार को बारिश होने से गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन अगले दो-तीन दिनों में तापमान बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान अधिकतम तापमान 41-42 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इससे लू चलने की स्थिति भी बन सकती है। शुक्रवार और शनिवार के मौसम पर मौसम विभाग ने बताया कि आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे साथ ही हवा चलने की संभावना है। इससे गर्मी से राहत मिल सकती है।

प्रदूषण से मिली राहत

राजधानी दिल्ली में 16 अप्रैल को AQI 226 दर्ज किया गया था। दिल्ली में प्रदूषण स्तर बढ़ने पर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) ने राजधानी क्षेत्र में GRAP स्टेज-1 को लागू कर दिया था। कचरा, पत्ते और अन्य चीजों को खुले में जलाने पर रोक लगा दिया गया था। साथ ही शहर में निर्माण कार्य पर पाबंदी लगाई गई थी। इसके अलावा साफ-सफाई और पानी के छिड़काव पर भी जोर दिया गया था, जिससे कि प्रदूषण स्तर में सुधार लाया जा सके।

हीटवेव की चेतावनी जारी

देश के अन्य हिस्सों के मौसम अपडेट पर जानकारी देते हुए विभाग ने बताया कि भारत के उत्तर-पश्चिम हिस्सों में प्रचंड गर्मी बढ़ने वाली है। राजस्थान में आंधी बारिश से तापमान में थोड़ा गिरावट आ सकता है, लेकिन अगले कुछ दिनों में गर्मी बढ़ने की पूरी संभावना है। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का प्रभाव तेज हो सकता है। इससे पूरे सप्ताह तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

देश के अन्य हिस्सों की बात करें तो विभाग के अनुसार, पश्चिमी-पूर्वी तटों पर पूरे सप्ताह गर्म और आर्द्र मौसम की संभावना है। इस दौरान अन्य राज्यों जैसे- ओडिशा, झारखंड, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 17-21 अप्रैल तक हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।

भारी बारिश की संभावना

बारिश को लेकर मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों के लिए गाइडलाइन जारी की है। विभाग के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम जैसे राज्यों के कुछ हिस्से में 18-21 अप्रैल के बीच गरज-बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना है।

Navbharat Live
navbharatlive.com