-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Debate Between Punjab And Jammu And Kashmir Over The Indus River
संपादकीय: सबके अपने-अपने दावे, राज्यों के बीच भी नदी जल विवाद
- Written By: दीपिका पाल
यह देखा जा रहा है कि क्या सिंधु नदी का पानी जम्मू-कश्मीर से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे 3 राज्यों में नहर द्वारा लाया जा सकता है? प्रश्न है कि ऐसी नहरें बनाना तकनीकी दृष्टि से व्यावहारिक होगा।

राज्यों के बीच भी नदी जल विवाद (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि भारत की नदियों से पाकिस्तान जानेवाला पानी अब देश के ही काम आएगा. सिंधु नदी का एक बूंद भी पानी पाक को न मिले, इसलिए 113 किलोमीटर लंबी नहर बनाने की केंद्र सरकार की योजना है। यह देखा जा रहा है कि क्या सिंधु नदी का पानी जम्मू-कश्मीर से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे 3 राज्यों में नहर द्वारा लाया जा सकता है? प्रश्न है कि ऐसी नहरें बनाना तकनीकी दृष्टि से व्यावहारिक होगा क्या? इसके लिए भूमि अधिग्रहण कर मुआवजा भी देना होगा. इस दौरान नदी जल वितरण को लेकर जम्मू-कश्मीर और पंजाब के बीच अभी से दावे-प्रतिदावे होने लगे हैं।
जैसे ही केंद्र सरकार ने सिंधू नदी का पानी भारत में उपयोग करने के लिए नहर बनाने की बात की, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपने राज्य का अतिरिक्त पानी पंजाब ले जाने की योजना का कड़ा विरोध किया. उन्होंने कहा कि जम्मू क्षेत्र में फसलों को पानी नहीं मिल पाता. उसके हक का पानी अन्यत्र नहीं ले जाने देंगे। उमर अब्दुल्ला के इस बयान के बाद पंजाब की सारी राजनीतिक पार्टियों ने एकजुट होकर कहा कि पंजाब के किसानों को पानी मिलना ही चाहिए। इस मुद्दे पर पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के अलावा विपक्षी अकाली दल और कांग्रेस भी सहमत हैं। पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री को संदेश देते हुए कहा कि ऐसा विवाद करना अपनी संस्कृति नहीं है।
5 दशक पूर्व जम्मू-कश्मीर और पंजाब के बीच जलविवाद देखा गया था जो अब फिर सामने आ गया है. यह विवाद ऐसे समय हो रहा है जबकि नहर बनी ही नहीं है, सिर्फ उसकी योजना को लेकर विचार हो रहा है. नदी जल बंटवारे को लेकर विवाद कोई नई बात नहीं है. कावेरी नदी के जल वितरण को लेकर तमिलनाडु व कर्नाटक में अनेक अवसरों पर हिंसक संघर्ष की नौबत आई जिसमें लोगों को जान गंवानी पड़ी और संपत्ति का भी नुकसान हुआ था. पंजाब और हरियाणा के बीच जल विवाद अत्यंत तीव्र हो उठा है जिससे भाखडा-नांगल बांधों पर केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान तैनात करने पड़े।
सम्बंधित ख़बरें
कश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
अमरनाथ यात्रा: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच आज रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
Jammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
कृष्णा घाटी योजना के पानी को लेकर महाराष्ट्र कर्नाटक, आंध्रप्रदेश व तेलंगाना राज्यों में विवाद जारी है जिसके मिटने की संभावना नजर नहीं आती। नर्मदा नदी के जल वितरण को लेकर महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश व राजस्थान के बीच विवाद शुरू है।अलमाटी बांध की ऊंचाई बढ़ाने को लेकर महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच काफी वर्षों से तनातनी है। गोदावरी, महानदी, सतलज-यमुना के जल वितरण को लेकर भी राज्यों का आपस में विवाद है। यह मुद्दा जनभावना और वोटों से भी जुड़ जाता है इसलिए राजनीतिक दल सतर्क रवैया अपनाते हैं, मोदी सरकार भी किसी जल विवाद को 11 वर्षों में हल नहीं कर पाई।अब सिंधु नदी के जल बंटवारे को लेकर अभी से विवाद शुरू हो गया है. इसे देखते हुए सभी संबंधित राज्यों को विश्वास में लिया जाना आवश्यक है।
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Debate between punjab and jammu and kashmir over the indus river
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













