- Hindi News »
- Special Coverage »
- Competition In Field Of Ai It Is Necessary For India To Create A Regulatory Framework
आज का संपादकीय: AI के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा, भारत के लिए नियामक ढांचा बनाना आवश्यक
पेरिस में हुए एआई सम्मेलन में इस बात पर विचार किया गया कि एआई के आशंकित खतरे को नियंत्रण में रखते हुए उसका इस प्रकार इस्तेमाल किया जाए कि सभी उससे लाभान्वित हो सकें।
- Written By: मृणाल पाठक

एआई (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: पेरिस में एआई एक्शन समिट में प्रधानमंत्री मोदी की सहअध्यक्षता भारत की एआई से जुड़ी महत्वाकांक्षा में मील का पत्थर है। आनेवाले दशकों में वैश्विक शक्ति संतुलन को आकार देने में एआई की अहम भूमिका रहेगी। वैश्विक एआई संचालन, नवोन्मेष और नीति निर्धारण में भारत अपना मजबूत आधार बनाने का लक्ष्य रखता है।
एआई को लेकर भारत अपने यहां अगला वैश्विक सम्मेलन आयोजित कर सकता है। पेरिस में हुए एआई सम्मेलन में इस बात पर विचार किया गया कि एआई के आशंकित खतरे को नियंत्रण में रखते हुए उसका इस प्रकार इस्तेमाल किया जाए कि सभी उससे लाभान्वित हो सकें। इस समय विश्व में अमेरिका एआई के क्षेत्र में सबसे आगे है लेकिन चीन भी पीछे नहीं है।
कृत्रिम मेधा या एआई में वर्चस्व के लिए होड़ चलती रहेगी लेकिन एआई इसलिए परिपूर्ण नहीं है क्योंकि हर देश अपनी संवेदनशील जानकारी जो कि नवीनतम तकनीक, रक्षा और व्यवसाय से जुड़ी हो सकती है, गोपनीय बनाए रखेगा। चीन की आंतरिक हलचलों, उसकी वैज्ञानिक लैब के घातक प्रयोगों, अमेरिका की औद्योगिक गतिविधियों व अनुसंधान के बारे में पूछने पर एआई कह सकता है कि कोई डेटा उपलब्ध नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
नीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
स्वीडन पहुंचे PM मोदी: आसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जानें क्यों खास है यह दौरा
नीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
इतने पर भी विश्व नेताओं, उद्योग जगत की बड़ी हस्तियों तथा विशेषज्ञों को व्यापक सहमति बनानी होगी कि तेजी से बढ़ती एआई की दिशा क्या होनी चाहिए। 2023 में ब्रिटेन में हुई समिट में 28 राष्ट्रों ने एआई के संभावित खतरों से निपटने की शपथ ली थी तथापि वे इसके लिए बाध्य नहीं थे। गत वर्ष दक्षिण कोरिया ने एआई सेफ्टी इंस्टीट्यूट का नेटवर्क बनाने की शपथ ली।
पेरिस की बैठक में भी सभी देशों के लिए बंधनकारी कोई नियमावली नहीं बन सकी। यह समय ऐसा है जब अमेरिका, चीन, यूरोपीय यूनियन एआई में अपना वर्चस्व या दबदबा कायम रखते हुए स्वहित में नियम-कानून बना रहे हैं और चाहते हैं कि दुनिया उसे माने। जहां तक भारत का सवाल है, यहां का नेतृत्व एआई की वजह से आनेवाले सार्थक बदलाव की बात करता है लेकिन देश में इसे लेकर कोई नियमावली नहीं बनी है। कोई कठोर नीतिगत ढांचा भी नहीं है।
नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अमेरिका, चीन व यूरोप की तुलना में एआई में भारत अभी तक कोई सार्थक पहचान नहीं बना पाया। इसके संचालन व नियंत्रण के लिए नीति निर्धारित की जानी चाहिए। इसके बगैर भारत एआई के विकास में योगदान देने की बजाय उसका उपभोक्ता देश बनकर रह जाएगा। एआई के लिए पर्याप्त फंडिंग करने तथा प्रतिस्पर्धात्मक इकोसिस्टम बनाने की जरूरत है। ऐसा नहीं हुआ तो हमारा देश विदेशी कंपनियों के लिए कम खर्च में चलनेवाला एआई हब बनकर रह जाएगा।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Competition in field of ai it is necessary for india to create a regulatory framework
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रायगढ़ बनेगा ‘तीसरी मुंबई’, 1 लाख करोड़ निवेश के बीच रेलवे सुविधाओं पर उठे सवाल
May 18, 2026 | 02:01 PMयवतमाल जिले के पुसद वन विभाग पर करोड़ों के दुरुपयोग का आरोप, शिकायत पहुंची नागपुर; उच्चस्तरीय जांच की मांग
May 18, 2026 | 02:01 PMरास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PMGanga Dussehra Date 2026: सोमवार को है गंगा दशहरा? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व
May 18, 2026 | 01:59 PMघुसपैठियों को बसने देना बंगाल की…मंत्री दिलीप घोष का बड़ा दावा, कहा- जम्मू-कश्मीर से भी बुरे हालात
May 18, 2026 | 01:50 PMMP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
May 18, 2026 | 01:48 PM12,500 करोड़ की ठाणे रिंग मेट्रो परियोजना का बढ़ा विरोध, पर्यावरण नुकसान को लेकर उठे सवाल
May 18, 2026 | 01:42 PMवीडियो गैलरी

ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM














