Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पूरी दुनिया में मनाया जाता है क्रिसमस का त्योहार, जानें 25 दिसंबर का पूरा इतिहास

25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। इसके साथ ही इतिहास में यह तारीख कई महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। चलिए जानते हैं इस तारिख का पूरा इतिहास...

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Dec 25, 2024 | 12:46 PM

25 दिसंबर का इतिहास (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: पूरी दुनिया में 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है और इसके साथ ही नये साल के आने की दस्तक सुनाई देने लगती है। इतिहास में यह तारीख कई महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। वर्ष 1924 में आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म हुआ था और पड़ोसी देश पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी 25 दिसंबर, 1949 को पैदा हुए थे। यह भी अपने आप में दिलचस्प है कि दोनों देशों के इन दोनों नेताओं ने आपसी रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए मिलकर प्रयास किए।

इस दिन दुनिया से रुख़सत होने वालों की बात करें, तो मूक फिल्मों के महानतम अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन 25 दिसंबर 1977 को हुआ। वर्ष 2020 में कोविड महामारी के दौरान बेथलेहम में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर ‘मार्चिंग बैंड’ निकालकर शीर्ष कैथोलिक पादरी का स्वागत किया गया, लेकिन वहां कुछ ही लोग मौजूद थे और कड़े लॉकडाउन के कारण यीशु के जन्मस्थल पर जश्न फीका रहा।

दुनियाभर में 2020 में क्रिसमस पर नजारा ऐसा ही था जहां कोविड-19 की वजह से पारिवारिक कार्यक्रमों और प्रार्थनाओं में शामिल होने वाले लोगों की संख्या या तो सीमित कर दी गई या उन्हें रद्द कर दिया गया। ऑस्ट्रेलिया में जहां लोगों को प्रार्थनाओं में शामिल होने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करनी पड़ी, वहीं फिलीपीन में बड़े स्तर पर प्रार्थना सभाएं प्रतिबंधित थीं और दूर के रिश्तेदारों के भी क्रिसमस की पूर्व संध्या पर रात्रिभोज में शामिल होने पर रोक थी।

इटली में ‘चर्च बेल’ समय से पहले बजाई गईं। इटली में रात 10 बजे के कर्फ्यू की वजह से पादरियों को ‘‘आधी रात” को होने वाली प्रार्थना सभा शाम को ही करनी पड़ी और सेंट पीटर बेसिलिका में क्रिसमस की प्रार्थना रात साढे़ नौ बजे की बजाय शाम साढ़े सात बजे की गई।

देश दुनिया के इतिहास में 25 दिसंबर की तारीख पर दर्ज विभिन्न घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1771 : मुगल शासक शाह आलम द्वितीय मराठाओं के संरक्षण में दिल्ली के सिंहासन पर बैठे।

1918 : मिस्र के सैन्य अधिकारी और राजनेता अनवर सादात का जन्म। वह 1970 में मिस्र के राष्ट्रपति बने। उनकी 1981 में हत्या कर दी गई थी। उन्होंने इजराइल के साथ शांति प्रक्रिया की शुरूआत की और इसके लिए उन्हें 1978 में नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया।

1924 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जन्म। वह 1996 और फिर 1998 से 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे।

1949 : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का जन्म। वह 1990-93, 1997-98 और 2013-17 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे।

1977 : ब्रिटेन के जगप्रसिद्ध कॉमेडियन और फिल्म निर्देशक चार्ली चैपलिन का निधन। उन्हें मूक फिल्मों का युगपुरुष माना जाता है। उनका निधन स्विट्जरलैंड में हुआ।

1989 : रोमानिया के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलाए चाउसेस्कू और उनकी पत्नी एलेना को राष्ट्र के खिलाफ अपराधों का दोषी पाया गया और गोली से उड़ा दिया गया।

1991 : मिखाइल गोर्बाचेव के सोवियत संघ के राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के साथ ही सोवियत संघ के पतन की शुरुआत हुई।

हर एक तारीख से जुड़ी रोचक जानकारी प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें  

2022 : यूनान में शरणार्थियों की नौका पलटने से 13 लोगों की मौत।

2022 : अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर, 24 लोगों की मौत।

2023 : मध्य गाजा में हुए इजराइली हमले में 68 लोगों की मौत।

(एजेंसी)

Christmas festival is celebrated all over world today know complete history of 25 december

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 25, 2024 | 12:46 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

सलमान खान ने फरहाना भट्ट को सुनाई खरी-खोटी, बोले- घरवालों से भी ऐसी भाषा में बात करती हैं

2

Asia Cup 2025: मेहनत से खिला ड्रेसिंग रूम का माहौल, सूर्यकुमार यादव बोले- चेहरे पर मुस्कान आ गई

3

नासिक विसर्जन में सियासी टकराव; ठाकरे गुट ने BJP मंच पर बजाया शिवसेना गीत, जमकर हुआ हंगामा

4

मराठा या OBC…महायुति में क्रेडिट लेने की होड़! CM फडणवीस के विज्ञापनों पर क्या बोले डिप्टी सीएम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.