-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Chief Minister Devendra Fadnavis Announced The Cancellation Of Both The Government Orders Of The Three Language Policy
संपादकीय: सत्र में गूंजेंगे अनेक प्रश्न, टकराव टालने के लिए भाषा नीति
- Written By: दीपिका पाल
महाराष्ट्र में मराठी भाषा विवाद के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने त्रिभाषा नीति के दोनों शासकीय आदेश (जीआर) रद्द करने की घोषणा की।

मराठी-हिंदी का बोलबाला (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: विधानमंडल के मानसून सत्र में हिंदी अनिवार्यता टकराव का मुद्दा न बने, इसलिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने त्रिभाषा नीति के दोनों शासकीय आदेश (जीआर) रद्द करने की घोषणा की। इसके बावजूद राज्य सरकार ने डा। नरेंद्र जाधव की अध्यक्षता में समिति गठित कर दिखा दिया कि वह पूरी तरह पीछे नहीं हटी है। लगता है सरकार का पैंतरा संयुक्त मोर्चे की हवा निकालना था। पहली से 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी अनिवार्य करने के सरकारी निर्णय के विरोध में उद्धव ठाकरे व राज ठाकरे एक साथ आए और उन्होंने 5 जुलाई को मुंबई में मोर्चा निकालने की घोषणा की थी।
यह प्रांतीय अस्मिता का मुद्दा बनने जा रहा था। ऐसे में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी अनिवार्य नहीं वैकल्पिक है। सरकार की नीति मराठी केंद्रित और मराठी छात्र केंद्रित रहेगी। हमें इस मामले में कोई राजनीति नहीं करनी है। फडणवीस ने जीआर वापस लेते हुए हिंदी अनिवार्यता का ठीकरा उद्धव ठाकरे पर फोड़ते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर उद्धव ने कक्षा 1 से 12 तक त्रिभाषा नीति लागू करने के लिए डा। रघुनाथ माशेलकर समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया था व नीति कार्यान्वयन पर समिति गठित की थी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बनी सरकार का 8 महीने में यह तीसरा विधानमंडल सत्र है।
यद्यपि विधानसभा में बीजेपी के 132 विधायकों सहित महायुति सरकार का संख्याबल 237 है लेकिन फिर भी 3 पार्टियों की सरकार चलाने में काफी कसरत करनी पड़ रही है। नाशिक व रायगड़ जिलों में पालकमंत्री को लेकर तीनों दलों में एकमत नहीं हो पा रहा है। विधायकों का आरोप है कि वित्तमंत्री अजीत पवार निधि वितरण में सौतेला बर्ताव कर रहे हैं। इस सत्र में राज्य सरकार 12 विधेयक और 6 अध्यादेश लाने वाली है। इनमें से एक विवादग्रस्त ‘महाराष्ट्र’ विशेष जन सुरक्षा विधेयक है।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
महाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
नासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
इस विधेयक पर राज्य में 12,000 से अधिक आपत्तियां उठाई गई हैं। लोगों का आरोप है कि इसके जरिए सामाजिक आंदोलन करनेवाले कार्यकर्ताओं का मुंह बंद कर दिया जाएगा तथा जनता के अधिकारों पर आंच आएगी। इसी तरह नागपुर-गोवा शक्तिपीठ महामार्ग के लिए जमीन अधिग्रहण से किसानों में काफी नाराजगी है। सरकार इस महामार्ग के निर्माण को लेकर कृतसंकल्प है। महायुति के वचननामे में किसानों की कर्जमाफी का उल्लेख था। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा था कि उचित समय पर इस बारे में निर्णय लिया जाएगा।
यह समय कब आएगा, पता नहीं। चुनाव के समय सभी पार्टियां आश्वासनों की खैरात बांटती हैं लेकिन जब पूरा करने का समय आता है तो बहाने खोजती हैं। मुख्यमंत्री लाडकी बहीण योजना को एक वर्ष पूरा हो रहा है। इसके लिए कितने विभागों की निधि हस्तांतरित की गई? यह सारे सवाल विपक्ष इस सत्र में उठा सकता है।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Chief minister devendra fadnavis announced the cancellation of both the government orders of the three language policy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
CCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMChauhaan Trailer: अजय देवगन की ‘चौहान’ के ट्रेलर पर मचा बवाल, पैलेट गन वाले डायलॉग से कश्मीरियों में नाराजगी
Jul 02, 2026 | 09:54 PMएक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PMदोगुने मुनाफे के लालच में गंवाई जीवनभर की पूंजी, सगी भतीजी ने खाली चेकों पर दस्तखत कराकर की लाखों की ठगी
Jul 02, 2026 | 09:41 PM‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
Jul 02, 2026 | 09:28 PMप्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
Jul 02, 2026 | 09:27 PMआमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की चर्चा तेज, घर पर होगी रजिस्टर्ड मैरिज, जानें मीडिया रिपोर्ट्स का दावा
Jul 02, 2026 | 09:26 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














