- Hindi News »
- Special Coverage »
- Budget 2022 Nirmalas Love Interest Budget Blind Elephant Or Development Partner
निर्मला की प्रेम पाती, बजट अंधों का हाथी या विकास का साथी
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, कुछ अंधों ने एक हाथी को छूकर महसूस किया कि वह कैसा है. एक ने उसका पेट छूकर कहा कि यह मोटी दीवार जैसा है. किसी ने सूंड छूकर कहा कि कोई मोटा अजगर लगता है. एक अंधे ने हाथी के पैर छूकर कहा कि यह खम्बा लगता है. किसी को हाथी के कान छूने के बाद लगा कि यह अनाज फटकने वाले सूप की तरह है. बिल्कुल यही बात वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट के साथ है.
इसे कोई आशावादी, विकास को बढ़ावा देने वाला, दूरदर्शितापूर्ण या विजनरी बता रहा है तो कोई इसे हताशाजनक, नकारात्मक, मध्यम वर्ग को कुछ भी नहीं देनेवाला कह रहा है. बीजेपी बजट को लेकर बल्ले-बल्ले कर रही है जबकि विपक्ष को इसमें खोट दिखाई देता है. कोई इसमें आत्मनिर्भर भारत की झलक देख रहा है और कह रहा है- रूप तेरा ऐसा दर्पण में ना समाए.’’
सम्बंधित ख़बरें
सबरीमाला मामले में केंद्र का हलफनामा, सुप्रीम कोर्ट में कहा- जज नहीं कर सकते धर्म की व्याख्या
केंद्र सरकार सबसे बड़ा मुकदमेबाज, आखिर मोदी सरकार पर क्यों भड़का सुप्रीम कोर्ट? ठोक दिया ₹25 हजार का जुर्माना
DSSSB Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए 216 पदों पर सरकारी नौकरी, 1,42,400 रुपये तक मिलेगा वेतन
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की भारी कटौती, युद्ध के संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला
हमने कहा, ‘‘जिन लोगों को बजट की बारीकियां नहीं समझतीं, वे यही कहते हैं कि इसमें क्या सस्ता हुआ है? टैक्स में रियायत दी गई? इनकम टैक्स की लिमिट क्यों नहीं बढ़ाई गई? विकास की बात करते हैं लेकिन रोजगार का क्या हुआ? 5 राज्यों के चुनाव सामने हैं लेकिन बजट में कुछ भी लोकलुभावन, मन हर्षावन नहीं है.’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, मिडिल क्लास मानसिकता छोड़कर बजट को उद्योगपतियों के प्रोग्रेसिव लेन्स वाले चश्मे से देखो जो कि बजट के असली पारखी होते हैं और देश का ग्रोथ इंजिन चलाते हैं. कुमारमंगलम बिडला की राय में यह बजट 8 प्रतिशत विकास दर का आधार रखेगा. इससे नया निवेश आएगा. एचडीएफसी के चेयरमैन दीपक पारेख ने इसे परिपक्व और भविष्य पर निगाह रखनेवाला बजट बताया है.
फिक्की के अध्यक्ष संजीव मेहता की राय में इस बजट से व्यवसाय करने की लागत घटेगी, उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, निजी उपभोग बढ़ेगा. भारती एंटरप्राइजेस के चेयरमैन सुनील मित्तल के मुताबिक विश्व स्तर के डिजिटल इन्फ्रा विकास के साथ समावेशी विकास होगा.’’ हमने कहा, ‘‘आम जनता को खुश करने के लिए 2023-24 के बजट का इंतजार कीजिए. तब लोकसभा चुनाव देखते हुए सरकार लोकलुभावन बजट पेश करेगी.’’
Budget 2022 nirmalas love interest budget blind elephant or development partner
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘आप हमारी टीम की…’, MI में 15 साल पूरे होने पर पांड्या ने Rohit Sharma को लेकर कही ये बड़ी बात
Apr 11, 2026 | 04:06 PMAadhaar Card से हो रहा है गलत इस्तेमाल? घबराइए नहीं, घर बैठे ऐसे करें चेक
Apr 11, 2026 | 03:54 PMUS-Iran शांति वार्ता से पहले पाक में सऊदी की ‘एंट्री’, PM शहबाज से मिले वित्त मंत्री, क्या है नया गेमप्लान?
Apr 11, 2026 | 03:53 PMCM फडणवीस ने किया महाराष्ट्र के पहले CBSE जिला परिषद स्कूल का उद्घाटन, जानें खूबियां
Apr 11, 2026 | 03:53 PMPanchak: वरुथिनी एकादशी पर पंचक के साए का क्या होगा असर? नोट कीजिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पारण और उपाय
Apr 11, 2026 | 03:49 PMजांच आयोग बनाकर भ्रष्टाचारियों से वसूलेंगे बंगाल की पाई-पाई, अमित शाह की ममता सरकार को खुली चेतावनी- VIDEO
Apr 11, 2026 | 03:45 PM‘हर दिन नए विचार, लेकिन मन में बेचैनी…’, Amitabh Bachchan ने बताया कैसे इंटरनेट हमारी सोच को कर रहा प्रभावित
Apr 11, 2026 | 03:42 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














