-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Bring A Gift Of 4000 To The Wedding Otherwise The Bride Will Be Upset
शादी में लाना 4,000 का तोहफा, नहीं तो दुल्हन हो जाएगी खफा
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, स्पष्टवादी होना बहुत अच्छी बात है. ब्रिटेन की एक युवती ने अपनी शादी में तोहफों को लेकर शर्त रख दी कि जो भी मेहमान आए वह कम से कम 50 डालर (4,000 रुपए) का गिफ्ट लाए. उसे और उसके पति को सस्ता उपहार देना उनके मुंह पर तमाचा मारने जैसा होगा क्योंकि वे शादी में ढेर सारा पैसा खर्च कर रहे हैं.’’ हमने कहा, ‘‘यह तो ज्यादती है. शादी में आनेवाले गेस्ट पर ऐसी बंदिश नहीं लगानी चाहिए. इस अंग्रेज दुल्हन से तो हमारे देश के लोक कितने सभ्य हैं वे विवाह की रिसेप्शन पत्रिका में छपवा देते हैं- कृपया कोई भेंट न लाएं. आपकी उपस्थिति और आशीर्वाद ही हमारे लिए सबसे बड़ा उपहार है. भारत में शादी एक ऐसा इवेंट है जिसे यादगार बनाने के लिए लोग लाखों रुपए पानी की तरह बहाते हैं. हल्दी, मेहंदी लेडीज संगीत के लिए महंगे होटल और क्लब बुक करकते हैं. डेस्टिनेशन वेडिंग भी होता है. महीना भर पहले से कोरियोग्राफर बुलवा कर डांस की प्रैक्टिस करवाई जाती है. पूरी तरह फिल्मी माहौल बनाया जाता है. सब कुछ बहुत भव्य या आलीशान रहता है. खाने की वेराइटी इतनी रहती है कि खाने वाला भी चकरा जाए.’’ पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, हम अंग्रेज दुल्हन की बात कर रहे हैं जिसने कहा कि शादी में खुला बार होगा जहां लोग मनपसंद ड्रिंग कर सकते हैं और खाने की प्रति प्लेट की कीमत 150 डॉलर अर्थात 12,000 रुपए होगी. इसे देखते हुए न्यूनतम 4000 रुपए की गिफ्ट की मांग जायज है.’’ हमने कहा, ‘‘ऐसी कोई भी शर्त लगाना बदतमीजी है. यह शादी है या व्यापार. ऐसे में निमंत्रण पाने वाले खुद को अपमानित महसूस करेंगे और शादी में नहीं आएंगे.’’ हमने कहा, ‘‘नहीं आएं तो अपनी बला से. फालतू की भीड़ छंटेगी. हैसियतदार लोग आएंगे और कड़के दूर रहेंगे.’’ पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, अपने यहां रिसेप्शन में तोहफों का ढेर लग जाता है. इसमें बुके तो बेकार रहते हैं क्योंकि फूल सूख जाने से दूसरे दिन उन्हें कचरे में फेंक दिया जाता है. नकद लिफाफा सबसे अच्छा रहता है. कुछ दिन बाद तो यही कहा जाएगा- पेटीएम करो.’’ हमने कहा, ‘‘एक परिवार इसलिए परेशान हो गया कि लोगों ने बड़ी पैकिंग दिखाने के नाम पर ढेर सारी दीवार घड़ियां भेंट की थीं. जब एक व्यक्ति से पूछा गया कि इतनी घड़ी का क्या करेंगे तो उसका जवाब था कि घड़ी फरमाइश आपकी ओर से ही थी. शादी में गीत बज रहा था- बाजे रे शहनाई ढोल, थार नाम की, देखो शुभ घड़ी आई आज म्हारे आंगना की.’’
सम्बंधित ख़बरें
Bring a gift of 4000 to the wedding otherwise the bride will be upset
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला Boltt Phone
Aug 05, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














