-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Boatmen Earned Crores By Rowing Boats To Sangam During Kumbh
निशानेबाज: कुंभ में संगम तक नौका चलाई, मल्लाहों ने की करोड़ों की कमाई
- Written By: दीपिका पाल
आखिर क्या किया जाए?’ हमने कहा, ‘यदि आप नाव चलाना जानते हैं तो कुंभ मेले में क्यों नहीं गए? प्रयागराज के पिंटू मल्लाह के परिवार ने अपनी नौकाओं में श्रद्धालुओं को संगम तक पहुंचाकर 30 करोड़ रुपए कमा लिए।

कुंभ में मल्लाहों ने की करोड़ों की कमाई (सौ.डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, बढ़ती महंगाई में गृहस्थी की नाव चलाना बहुत कठिन हो गया है. परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हैं. आखिर क्या किया जाए?’ हमने कहा, ‘यदि आप नाव चलाना जानते हैं तो कुंभ मेले में क्यों नहीं गए? प्रयागराज के पिंटू मल्लाह के परिवार ने अपनी नौकाओं में श्रद्धालुओं को संगम तक पहुंचाकर 30 करोड़ रुपए कमा लिए. कुछ चालाक लोग चारसौबीसी का चक्कर चलाकर पैसे कमाते हैं लेकिन पिंटू मल्लाह के परिवार के सदस्यों ने 130 नौकाओं से वाटर ट्रांसपोर्ट सर्विस के जरिए इतनी मोटी कमाई कर ली।
जरा सोचिए कि एक नाव में 20 श्रद्धालु बैठे हैं और प्रत्येक 4,000 से 5,000 रुपए का भुगतान करे तो 3-4 ट्रिप में कितनी रकम हाथ आ जाएगी. हर 12 वर्ष में कुंभ मेला होता है तब तक आप कुछ नाव या मोटरबोट खरीद लीजिए. अच्छी-खासी कमाई कर लेंगे.’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, जब हम बच्चे थे तो बारिश में बहते पानी में कागज की नाव चलाया करते थे फिर हमने बड़े होने पर जगजीतसिंह की गजल सुनी- वो कागज की कश्ती, वो बारिश का पानी! केरल घूमने गए तो वहां की प्रसिद्ध बोट रेस या नौका दौड़ देखी।
हमें मालूम है कि केवट ने भगवान राम के चरण धोने के बाद ही उन्हें नौका पर बिठाकर गंगा पार कराई थी. रामायण में लिखा है- मांगी नाव ना केवट आना, कहई तुम्हार मरूम मैं जाना. केवट को डर था कि कहीं राम के चरण का स्पर्श होने से उसकी नाव अहिल्या के समान स्त्री न बन जाए. एक भजन भी है- मेरी छोटी से ये नाव, तेरे जादूगर पांव, मोहे डर लागे राम, कैसे बिठाऊं तुम्हें नाव में.’ हमने कहा, ‘ओलंपिक में नौकानयन प्रतियोगिता होती है जिसे रोविंग कांपिटीशन कहा जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुंभ के बाद अब पुरी में भी अदाणी की एंट्री, श्रद्धालुओं को मिलेगा मुफ्त भोजन
रातोंरात स्टार बनीं ‘माला गर्ल’ ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, पहला म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ रिलीज
देशद्रोही कहने पर धीरेंद्र शास्त्री की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने कहा- देशभक्ति का मूल्यांकन किसी धार्मिक आयोजन…20 मई को पेशी
Sanoj Mishra: डायरेक्टर सनोज मिश्रा दुष्कर्म मामले में हुए गिरफ्तार, महाकुंभ से वायरल गर्ल मोनालिसा को दिया था फिल्म का ऑफर
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इसमें बड़ी तेजी से चप्पू या पतवार चलाना पड़ता है. अमेरिका में न्यूयार्क से स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी देखने जाने के लिए बोट में सवार होना पड़ता है. इस 3 मंजिला जहाज को शिप नहीं बल्कि बोट कहा जाता है. उत्तरी ध्रुव में रहनेवाले एस्किमो चमड़े की नाव का इस्तेमाल करते हैं जो कयाक कहलाती है. उर्दू में नाविक या मल्लाह को नाखुदा कहा जाता है. खुदा को माननेवाले भी नाव में बैठने के बाद नाखुदा या मांझी पर भरोसा करने लगते हैं।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Boatmen earned crores by rowing boats to sangam during kumbh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
फुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMबालाघाट में डीएसपी संतोष पटेल की पहल से बदली तस्वीर, सड़क पर भटकते बच्चों को समझाकर भेजा स्कूल, वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 11:29 AMICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
Jul 02, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














