19 जुलाई का इतिहास : आज ही के दिन बदली थी भारत की बैंकिंग व्यवस्था, 14 बैंक हुए थे सरकारी
India Bank Nationalisation: 19 जुलाई 1969 को इंदिरा गांधी सरकार ने 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। इस फैसले ने भारत की बैंकिंग व्यवस्था और आर्थिक नीतियों में बड़ा बदलाव लाया।
- Written By: अंकिता पटेल
(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Bank Nationalisation Day India: देश के आर्थिक इतिहास में 19 जुलाई की तारीख विशेष महत्व रखती है। इसी दिन 1969 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश के 14 प्रमुख निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने का ऐतिहासिक फैसला लिया था।
उस समय इन बैंकों पर बड़े औद्योगिक घरानों का प्रभाव माना जाता था। राष्ट्रीयकरण का उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं को आम जनता, किसानों, छोटे व्यापारियों और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना तथा देश के समावेशी आर्थिक विकास को गति देना था।
इसके बाद 1980 में बैंक राष्ट्रीयकरण का दूसरा चरण आया, जब सात और निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया। इस कदम ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की भूमिका को और मजबूत किया तथा देश की बैंकिंग व्यवस्था में व्यापक बदलाव की नींव रखी।
सम्बंधित ख़बरें
18 जुलाई का इतिहास: जब भारत की आजादी पर लगी ब्रिटिश संसद की अंतिम मुहर
नवभारत संपादकीय: कर्जमाफी और बिजली बिल माफी के बाद भी क्यों नहीं थम रहा किसानों का संकट?
नवभारत विशेष: क्या इसरो छोड़ रहे वैज्ञानिक? कहीं इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं? जानिए पूरा मामला
Navabharat Nishanebaaz: सरकार का क्यों नहीं अटेंशन, वांगचुक का कब तक अनशन
देश-दुनिया के इतिहास में 19 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1827 : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे का जन्म।
1848 : न्यूयॉर्क के सिनिका फॉल्स में पहले महिला अधिकार सम्मेलन का आयोजन।
1870 : फ्रांस ने पर्शिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1900 : फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहली मेट्रो रेल चली। दुनिया की पहली मेट्रो सेवा लंदन में शुरू हो चुकी थी।
1940 : एडोल्फ हिटलर ने ग्रेट ब्रिटेन को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया।
1969 : अपोलो द्वितीय के अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रीन ने यान से बाहर निकलकर चंद्रमा की कक्षा में चहलकदमी की।
1969 : भारत सरकार ने देश के चौदह बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया।
1974 : क्रांतिकारी उधम सिंह की अस्थियों को लंदन से नयी दिल्ली लाया गया।
2001: नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2003 : रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।
2004 : तीन बार टाले जाने के बाद दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ़्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केन्द्र से रवाना।
2005 : तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को सम्बोधित किया।
यह भी पढ़ें:-सोनम वांगचुक की हिरासत के खिलाफ नागपुर में फूटा गुस्सा; संविधान चौक पर छात्रों और अभिभावकों का बड़ा प्रदर्शन
2008 : अमेरिका ने प्रशान्त महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लम्बी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।
2021: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बस की ट्रक से टक्कर में 31 लोगों की मौत हुई।
2021: इंग्लैंड में लॉकडाउन, मास्क लगाने की अनिवार्यता और कोविड संबंधी पाबंदियों को एक साल बाद हटाया गया।
2023 : वैज्ञानिकों ने धातुओं के टूटने और फिर से आपस में जुड़ने के बाद पता लगाया कि धातुएं स्वयं ठीक हो सकती हैं, जिससे भविष्य में स्वयं ठीक होने वाली संरचनाओं और वाहनों का मार्ग प्रशस्त होगा।
2024 : दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट के प्रौद्योगिकी व्यवधान से एयरलाइन, वित्तीय सेवाएं प्रभावित हुईं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
