12 अप्रैल का इतिहास: पोलियो वैक्सीन से अंतरिक्ष तक का ऐतिहासिक दिन
Polio Vaccine Discovery: आज का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है। 1955 में पोलियो वैक्सीन की खोज हुई, 1961 में यूरी गागरिन अंतरिक्ष में गए व 1978 में भारत की पहली डबल डेकर ट्रेन शुरू हुई।
- Written By: अंकिता पटेल
पोलियो वैक्सीन खोज( सोर्स: सोशल मीडिया )
Yuri Gagarin Space Flight: दुनिया के लिए यह जान लेना उपयोगी होगा कि डॉक्टर जोनास साल्क ने 12 अप्रैल 1955 को पोलियो से बचाव की दवा ईजाद की थी। एक समय यह बीमारी सारी दुनिया के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई थी और डॉक्टर साल्क ने इसके रोकथाम की दवा ईजाद करके मानव जाति को इस घातक बीमारी से लड़ने का हथियार दिया था।
इस दिन की एक और बड़ी घटना की बात करें, तो यूरी गागरिन पहले अंतरिक्ष यात्री के तौर पर आज ही के दिन अंतरिक्ष की अनजान अथाह दूरियां नापने निकले थे। इसके अलावा भारत के संदर्भ में भी इस दिन का महत्व है। वर्ष 1978 को 12 अप्रैल के दिन भारत की पहली डबल डेकर रेलगाड़ी बम्बई के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे के लिए अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुई थी।
देश-दुनिया के इतिहास में 12 अप्रैल की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1801 : विलियम कैरी को फोर्ट विलियम कॉलेज ऑफ कोलकाता में बांग्ला भाषा का प्रोफेसर नियुक्त किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
29 मई का इतिहास: जब एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा और औरंगजेब ने छीनी दिल्ली की गद्दी, जानें आज की ऐतिहासिक घटनाएं
नवभारत विशेष: भारतीयों का तेज रफ्तार रिवर्स माइग्रेशन, कनाडा-अमेरिका से हुआ मोहभंग!
28 मई का इतिहास: नेपाल में 240 वर्षों से चली आ रही राजशाही का हुआ अंत जानिए क्या है पूरा इतिहास?
नवभारत संपादकीय: नीट पेपर लीक ने खोली शिक्षा तंत्र की पोल, छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ असहनीय
1861: अमेरिका में गृह युद्ध की शुरुआत। दक्षिण के ग्यारह राज्यों ने जैफ़रसन डेविस के नेतृत्व में अमरीका से अलग परिसंघ बनाने की घोषणा के साथ आज़ादी की लड़ाई छेड़ दी।
1885: मोहनजोदड़ो की खोज करने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार राखलदास बनर्जी का जन्म।
1927: ब्रिटिश कैबिनेट ने महिलाओं को वोटिंग अधिकार देने का समर्थन किया।
1945: अमेरिका के राष्ट्रपति फ्रेंकलिन रूजवेल्ट का रहस्यमय परिस्थितियों में निधन।
1946 : सीरिया पर फ्रांस का कब्जा समाप्त।
1955 : डॉ. जोनास साल्क ने पोलियो की दवा ईजाद करने का ऐलान किया।
1961: सोवियत संघ ने अंतरिक्ष में अपना वर्चस्व कायम करते हुए यूरी गागरिन को अंतरिक्ष में भेजा। वह अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले मानव थे। मेजर यूरी ने बैंकनूर अंतरिक्ष केंद्र से वोस्टॉक नामक अंतरिक्ष यान से उड़ान भरी। उस वक्त उनकी उम्र 27 साल थी।
1973: सूडान ने अपना संविधान बनाया।
यह भी पढ़ें:-Summer Tips: सिर्फ गार्निश नहीं, हरा धनिया है हेल्थ का खजाना! ऐसे खाया तो मिलेगा दोगुना फायदा
1975: अमेरिका ने कंबोडिया में अपनी हार स्वीकार कर ली. कंबोडिया के गृह युद्ध में पांच साल तक हस्तक्षेप करने के बाद अमेरिका ने अपने आपको लड़ाई से अलग कर लिया।
1978 : भारत की पहली डबल डेकर रेलगाड़ी बम्बई के विक्टोरिया टर्मिनल से पुणे के लिए अपनी पहली यात्रा पर रवाना हुई।
1981: अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया पहली बार प्रक्षेपित किया गया।
2007: पाकिस्तान ने ईरान गैस पाइनलाइन पर भारत को मंजूरी दी।
2014: चिली के वलपरेसो में जंगल में भीषण आग लगनी शुरू हुई। 16 लोगों की मौत, 10,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए।
2024: रूस ने एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2025: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बस पलटने से दो विद्यार्थियों की मौत, 21 घायल।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
