Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

30 अक्टूबर का इतिहास: दिल दहलाने वाली तारीख, 2008 में असम में हुए बम धमाके, 2022 में मोरबी पुल हादसे ने ली 137 लोगों की जान

इतिहास में 30 अक्टूबर का दिन असम में एक के बाद एक हुए बम विस्फोटों की दुखद घटना के साथ दर्ज है। असम की राजधानी गुवाहाटी और 13 अन्य स्थानों पर 30 अक्टूबर 2008 को हुए इन शक्तिशाली धमाकों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Oct 30, 2024 | 12:44 PM

30 अक्टूबर का इतिहास (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: इतिहास में 30 अक्टूबर का दिन असम में एक के बाद एक हुए बम विस्फोटों की दुखद घटना के साथ दर्ज है। असम की राजधानी गुवाहाटी और 13 अन्य स्थानों पर 30 अक्टूबर 2008 को हुए इन शक्तिशाली धमाकों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। राज्य के कोकराझार जिले में तीन जगहों पर, गुवाहाटी में पांच जगहों पर, बोंगाईगांव में तीन तथा बरपेटा में दो जगहों पर धमाके हुए और 66 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

तीस अक्टूबर 2022 को गुजरात के मोरबी शहर में मच्छू नदी पर बना केबल पुल टूटने से महिलाओं एवं बच्चों समेत 137 से अधिक लोगों की मौत हो गई तथा 170 से अधिक को बचाया गया। एक निजी कंपनी द्वारा सात महीने तक पुल का मरम्मत कार्य करने के बाद इसे चार दिन पहले ही जनता के लिए फिर से खोला गया था।

गुजरात की इसी नदी पर बना बांध 43 साल पहले भी फट गया था। तब गुजरात में एक सप्ताह तक मानसून में हुई मूसलाधार बारिश के बाद 11 अगस्त 1979 को दो मील लंबा मच्छू बांध-2 फूट गया था। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार यह बांध फटने की सबसे भीषण दुर्घटना है।

सम्बंधित ख़बरें

जिस फिल्म से मिली इंडस्ट्री में पहचान, उसी ने कर दिया बर्बाद, जानें कंगना रनौत की संघर्ष की अनसुनी कहानी

World Meteorological Day: क्यों फेल हो जाते हैं मौसम के अनुमान? बेकाबू होती प्रकृति को कैसे रोकेंगे वैज्ञानिक

Aaj Ka Rashifal 23 March: क्या आज बदल जाएगी आपकी तकदीर? सोमवार के राशिफल में छिपा है हर समस्या का समाधान

थाला का बड़ा दिल…धोनी ने चेपॉक के मैदान पर वर्ल्ड चैंपियंस को किया सम्मानित, सोशल मीडिया पर छाया ये लम्हा

वर्ष 2011 में रिलीज पुस्तक ‘नो वन हैड ए टंग टू स्पीक : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ वन ऑफ हिस्ट्रीज डेडलिएस्ट फ्लड्स’ के अनुसार, ‘‘हादसे में कितने लोग मरे थे, इसका कोई अंतिम आंकड़ा नहीं आया है, लेकिन उस बाढ़ में 25,000 लोगों के मरने की आशंका है।”

मच्छू बांध-2 को बाद में 1980 के दशक में फिर से बनाया गया। राजकोट जिले के मांडवा और जसदान सरदार, तथा सुन्दरनगर जिले के चोटीला की पहाड़ियों से निकली मच्छू नदी राजकोट जिले के मालिया, मोरबी, वांकानेर, जसदाम और राजकोट तालुका से होकर गुजरती है।

यह भी पढ़ें- 29 अक्टूबर का इतिहास: 19 साल पहले धनतेरस के दिन ही सीरियल धमाकों से दहली थी दिल्ली

देश-दुनिया के इतिहास में 30 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1485 : हेनरी टुडोर को इंग्लैंड का राजा बनाया गया। हेनरी सप्तम के नाम से पहचाने गए हेनरी टुडोर ने टुडोर वंश की स्थापना की और इंग्लैंड की शक्ति के विस्तार के लिए कई तरह से प्रयास किए।

1883 : स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन।

1909 : भारत के भौतिक शास्त्री और परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम के जनक होमी जहांगीर भाभा का जन्म।

1945 : भारत संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना। भारत ने ब्रिटिश शासन के अंतर्गत वास्तविक राष्ट्र के रूप में इस विश्व संगठन की सदस्यता ली।

1956 : दिल्ली में अशोक होटल खुला। यह देश का पहला पांच सितारा आलीशान होटल था।

1961: रूस ने हाइड्रोजन बम में विस्फोट किया, जिस पर दुनियाभर में रोषपूर्ण प्रतिक्रिया व्यक्त की गई।

1974 : मोहम्मद अली ने जॉर्ज फोरमैन को हराकर विश्व हैवीवेट बाक्सिंग खिताब जीता।

1991: अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश ने स्पेन में पश्चिम एशिया शांति सम्मेलन के दौरान अपने ऐतिहासिक भाषण में अरब जगत और इजराइल को अपना अतीत भुलाकर शांति के रास्ते पर चलने का आह्वान किया।

2008: गुवाहाटी सहित असम के कई हिस्सों में एक के बाद एक कई बम धमाकों में 66 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु।

2022: गुजरात के मोरबी शहर में मच्छू नदी पर बना केबल पुल टूटने से महिलाओं एवं बच्चों समेत 137 लोगों की मौत, 170 से अधिक को बचाया गया।

(एजेंसी)

30 october history bomb blasts in assam in 2008 bridge accident in gujarat in 2022

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 30, 2024 | 12:44 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.