Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 20 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

18 मार्च का इतिहास: विश्व पुस्तक मेले से लेकर शशि कपूर तक, जानें क्यों खास है यह दिन

March 18 Events: 18 मार्च का दिन भारत में विश्व पुस्तक मेले की शुरुआत और महान अभिनेता शशि कपूर के जन्म के लिए खास माना जाता है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Mar 18, 2026 | 10:24 AM

Shashi Kapoor Birth Anniversary ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Follow Us:

Shashi Kapoor Birth Anniversary: किताबों को इंसान का सबसे अच्छा दोस्त कहा जाता है। भारत में अच्छे लेखकों की कभी कमी नहीं रही और दुनियाभर की किताबें पाठकों तक पहुंचें इस इरादे से भारत में 1972 में पहली बार विश्व पुस्तक मेले का आयोजन किया गया।

अठारह मार्च से चार अप्रैल तक राष्ट्रीय राजधानी के प्रगति मैदान में लगाए गए इस मेले में 200 से अधिक प्रकाशकों ने भाग लिया और तत्कालीन राष्ट्रपति वी।वी। गिरि ने इसका उद्घाटन किया।

एक अन्य घटना की बात करें तो 18 तारीख का दिन इतिहास में हिंदी फिल्म अभिनेता और निर्माता शशि कपूर के जन्मदिन के तौर पर भी दर्ज है। पद्भभूषण और दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित शशि कपूर का जन्म 18 मार्च, 1938 को कोलकाता में हुआ था।

सम्बंधित ख़बरें

20 जून का इतिहास: रानी लक्ष्मीबाई से लेकर ईरान त्रासदी तक की अहम घटनाएं

India Gut Health Data: नींद-तनाव से बेहाल दक्षिण भारतीयों का पेट है हेल्दी, नार्थ इंडियन हैं अधिक परेशान

नवभारत विशेष: दलबदल का दिनोंदिन गहराता दलदल, टीएमसी के बाद अब शिवसेना (यूबीटी)

महाराष्ट्र में अमराठी ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी सीखना अनिवार्य, 15 अगस्त के बाद होगी कार्रवाई

शशि कपूर ने एक ओर मसाला फिल्मों में अभिनय किया, तो दूसरी तरफ विकसित हो रहे समानांतर सिनेमा आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने रंगमंच के कलाकारों के लिए पृथ्वी थियेटर को नया आयाम दिया। चार दिसंबर 2017 को शशि कपूर का निधन हुआ।

देश दुनिया के इतिहास में 18 मार्च की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1801 : भारत में हथियार बनाने का पहला कारखाना स्थापित किया गया।

1858 : डीजल इंजन के खोजकर्ता रूडोल्फ डीजल का जन्म।

1915 : डिफेंस ऑफ इंडिया एक्ट को मंजूरी दी गई।

1919 : रॉलेट एक्ट पारित किया गया और इसने 1915 में पारित डिफेंस ऑफ इंडिया एक्ट की जगह ली। इसके जरिए भारतीयों के नागरिक और राजनीतिक अधिकारों को कुचलने का काम किया गया।

1922 : महात्मा गांधी को कारावास की सजा सुनाई गई।

1938 : हिंदी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेता शशि कपूर का जन्म।

1944 : नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज ने बर्मा की सीमा पार करके भारत में प्रवेश किया।

1965 : रूसी अंतरिक्ष यात्री एलेक्सी लियोनोव अंतरिक्ष में प्रवेश करने वाले पहले व्यक्ति बने।

यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: तमिलनाडु-बंगाल BJP के लिए चुनौती

1972 : विश्व पुस्तक मेले की शुरुआत।

1980: समाजशास्त्री व मनोवैज्ञानिक एरिक फ्रॉम का निधन।

2000 : युगांडा में 230 लोगों ने आत्मदाह किया।

2015: ट्यूनीशिया में बार्डो राष्ट्रीय संग्रहालय पर बंदूकधारियों ने हमला किया। 23 लोगों की मौत हुई, कम से कम 50 लोग घायल हुए।

2024: व्लादिमीर पुतिन ने रिकॉर्ड मतों से रूस का राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता।

2025 : गाजा में इजराइल के हवाई हमलों में 404 लोगों की मौत, हमास के साथ संघर्षविराम टूटा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

18 march history world book fair india shashi kapoor birth anniversary

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 18, 2026 | 07:45 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Historial Events
  • History Of The Day
  • India
  • Navbharat Editorial
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.