Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

10 नवंबर का इतिहास : अफजल खान के वध से परिवहन दिवस तक…इतिहास और विज्ञान का संगम का दिन

History Of 10 November: 10 नवंबर का दिन इतिहास और विकास दोनों के लिए खास है। भारत में परिवहन दिवस, विश्व स्तर पर विज्ञान दिवस और इसी दिन शिवाजी महाराज ने अफजल खान का वध कर रचा इतिहास।

  • By आकाश मसने
Updated On: Nov 10, 2025 | 12:27 PM

शिवाजी ने किया अफजल खान का वध (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shiv Pratap Din Special: 10 नवंबर का दिन इतिहास और वर्तमान दोनों दृष्टियों से खास महत्व रखता है। एक ओर यह दिन भारत में ‘परिवहन दिवस’ और विश्व स्तर पर ‘शांति एवं विकास हेतु विश्व विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, तो दूसरी ओर इसी तारीख को 1659 में छत्रपति शिवाजी महाराज ने प्रतापगढ़ किले के पास बीजापुर के सेनापति अफजल खान का वध कर मराठा साम्राज्य की नींव मजबूत की थी। यह दिन जहां विज्ञान, प्रगति और पर्यावरण संतुलन की याद दिलाता है, वहीं शिवाजी महाराज के साहस और रणनीति की गौरवगाथा भी सुनाता है।

राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में प्रदूषण के घटने-बढ़ने को लेकर चल रही तमाम चर्चा के बीच यह जान लेना दिलचस्प होगा कि भारत में 10 नवंबर को ‘परिवहन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है और साथ ही यूनेस्‍को द्वारा इस तारीख को संपूर्ण विश्व में ‘शांति एवं विकास हेतु विश्‍व विज्ञान दिवस’ के रूप में मनाने का चलन है।

परिवहन दिवस के तौर पर इस दिन को मनाने की बात करें तो सड़क, रेल, वायु और जल परिवहन के विस्तार को जहां विकास से जोड़कर देखा जाता है, वहीं पर्यावरण पर इसके दुष्प्रभाव भी किसी से छिपे नहीं हैं। आज दुनियाभर के वैज्ञानिक पर्यावरण को स्वच्छ और इस दुनिया को रहने के लिए एक बेहतर स्थान बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

छत्रपति शिवाजी ने किया अफजल खान का वध

छत्रपति शिवाजी महाराज ने आज ही के दिन यानी 10 नवंबर 1659 को प्रतापगढ़ किले के पास बीजापुर के सेनापति अफजल खान का वध कर दिया था। अफजल खान ने विश्वासघातपूर्वक शिवाजी को गले लगाकर उन पर खंजर से वार करने का प्रयास किया, लेकिन शिवाजी ने अपने हाथों में पहने बाघ के पंजों से उसका पेट फाड़ दिया। इसके बाद शिवाजी की सेना ने अफजल खान की बची हुई सेना को परास्त कर दिया।

एक अन्य वजह से भी 10 नवंबर के दिन का इतिहास में विशेष महत्व है। इसी दिन विश्व की पहली मोटरसाइकिल पेश की गयी थी। देश दुनिया के इतिहास में 10 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1659 : शिवाजी ने प्रतापगढ़ किले के निकट अफजल खान को मार गिराया।

1698 : कलकत्ता को ईस्ट इंडिया कंपनी को बेच दिया गया।

1848 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म।

1885 : गोटलिएब डेमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।

1908 : कन्हाई लाल दत्त ने भारत की आज़ादी के लिए फांसी के फंदे पर झूलकर शहादत दी।

1920 : राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का जन्म।

1983 : बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 सार्वजनिक रूप से पेश किया।

1990 : चंद्रशेखर भारत के आठवें प्रधानमंत्री बने।

2000 : गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य प्रारम्भ। इसमें भारत, म्यामां, थाईलैण्ड, कम्बोडिया, लाओस और वियतनाम शामिल हैं।

2001 : भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।

2006 : श्रीलंका में तमिल समर्थक सांसद एन रविराज की हत्या।

यह भी पढ़ें:- संपादकीय: क्या बिहार की राजनीति कभी अपराध-मुक्त होगी? सवाल अब भी बरकरार

2008 : भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने मस्कट में रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए।

2013 : राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार विजयदान देथा का निधन।

2022 : भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चार हजार रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।

2023 : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और नगालैंड के पूर्व राज्यपाल पद्मनाभ आचार्य (92) का निधन।

2024 : इजराइल के हवाई हमले में उत्तरी गाजा में 17 लोगों की मौत।

10 november history events transport day world science day shivaji killed afzal khan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 10, 2025 | 12:19 PM

Topics:  

  • Chhatrapati Shivaji Maharaj
  • Historical Events
  • Special Coverage
  • Today In History

सम्बंधित ख़बरें

1

28 दिसंबर का इतिहास: आम आदमी पार्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए दिल्ली में बनाई सरकार

2

27 December History: यूरोप के दो शहरों पर चरमपंथियों का हमला

3

26 December History: इतिहास की सबसे बड़ी सुनामी का दिन, युद्ध, विज्ञान और विकास की कहानी

4

25 December History: आज के दिन हुआ था PM अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म, चार्ली चैपलिन की हुई थी मौत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.