- Hindi News »
- Religion »
- Worship Mother Tulsi Like This Every Day In The Month Of Saavan
सावन में हर दिन करें इस पौधे की विधिवत पूजा, दरिद्रता होगी दूर
सावन के महीने में तुलसी के पौधे की विधिवत पूजा करने से दरिद्रता दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।तुलसी को भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है।
- Written By: सीमा कुमारी

सावन में मां तुलसी की पूजा (सौ.सोशल मीडिया)
शिव भक्तों का पावन महीना सावन जल्द आने वाला है। यह महीना भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, इस साल श्रावण मास 11 जुलाई से 9 अगस्त तक रहेगा।
वहीं, सावन का पहला व्रत 14 जुलाई, सोमवार के दिन रखा जाएगा। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान भगवान शिव धरती लोक पर निवास करते हैं और भक्तों द्वारा की गई प्रार्थनाओं को जल्दी सुनते है और भक्तों को मनवांछित फल देते हैं।
लेकिन ज्योतिषयों के अनुसार, सावन महीना के दौरान भगवान विष्णु और देवी तुलसी की पूजा का भी विशेष महत्व है। मां तुलसी को भगवान विष्णु की प्रिय माना जाता है, और सावन में उनकी उपासना करने से कई धार्मिक लाभ मिलते हैं। आइए जानते है सावन महीने में तुलसी पूजा का क्या है महत्व।
सम्बंधित ख़बरें
Malmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
Cockroach Spiritual Meaning: घर में घूम रहे हों कॉकरोच, तो हो जाएं सचेत, राहु-केतु से है इसका संबंध
कुंडली के दूसरे भाव में हो केतु, तो मान-सम्मान और धन-दौलत लुट जाने का खतरा, जानें बचने के उपाय
Surya Dev Remedies : कैसे दूर होगी दरिद्रता? सूर्य देव को अर्पित करें ये विशेष वस्तुएं, पलट जाएगी किस्मत
सावन में हर रोज ऐसे करें मां तुलसी की पूजा
पापों का नाश
ज्योतिषयों के अनुसार, तुलसी की पूजा करने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है। सावन के पवित्र महीने में तुलसी की उपासना से जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में शुद्धता आती है।
भगवान विष्णु प्रसन्न
सावन में भगवान शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु की पूजा का भी विधान हैं। तुलसी भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है और उन्हें ‘हरिप्रिया’ भी कहा जाता है। सावन में तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा प्राप्त होती है।
सकारात्मकता का संचार
तुलसी के पौधे को घर में सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। सावन में तुलसी की पूजा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होता है, जिससे घर का वातावरण शांतिपूर्ण और खुशहाल रहता है।
2025 के सावन में सिंह, वृश्चिक और इन राशि के जातकों को मिलेगा शिवजी का आशीर्वाद
दरिद्रता दूर होती है
तुलसी को धन की देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी माना जाता है। सावन में तुलसी की नियमित पूजा और दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और दरिद्रता दूर होती है।
सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं
सच्चे मन से तुलसी की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सावन में अपनी विशेष इच्छाओं की पूर्ति के लिए तुलसी माता से प्रार्थना करना अत्यंत फलदायी माना जाता है।
संतान प्राप्ति का वरदान
तुलसी पूजन से संतान प्राप्ति और उनकी रक्षा का आशीर्वाद भी मिलता हैं। विशेषकर स्त्रियां इस माह में तुलसी की परिक्रमा कर संतान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं।
Worship mother tulsi like this every day in the month of saavan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














