Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज नवरात्रि के छठें दिन मां कात्यायनी की शुभ मुहुर्त में करें पूजा, होगी सुयोग्य वर की प्राप्ति

आज नवरात्रि का छठवां दिन हैं जो माता कात्यायनी की पूजा को समर्पित दिन होता है। इस दिन भक्त शुभ मुहुर्त में जब माता की पूजा करते हैं माता प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामना पूरी करती है।पूजा खास तौर पर कुंआरी कन्याओं को करना चाहिए कहते हैं इनके करने से माता आशीर्वाद देती हैं।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Oct 08, 2024 | 04:33 AM

आज मां कात्यायनी की करें पूजा (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि का दौर जहां पर चल रहा हैं वहीं पर इन दिनों माता के 9 स्वरुपों की दिन के अनुसार पूजा की जा रही है। आज नवरात्रि का छठवां दिन हैं जो माता कात्यायनी की पूजा को समर्पित दिन होता है। इस दिन भक्त शुभ मुहुर्त में जब माता की पूजा करते हैं माता प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामना पूरी करती है। माता के कात्यायनी स्वरूप की पूजा खास तौर पर कुंआरी कन्याओं को करना चाहिए कहते हैं इनके करने से माता आशीर्वाद देती हैं और सुयोग्य वर की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं माता के छठवे स्वरूप की पूजा का शुभ मुहुर्त और पूजन विधि।

कैसा हैं मां का स्वरूप

माता दुर्गा के इस छठवें स्वरूप की बात की जाए तो, ये स्वरूप अत्यंत चमकीला और भास्वर है और वे ब्रजमंडल की अधिष्ठात्री देवी हैं. इनकी चार भुजाएं हैं, इनमें से दाहिनी तरफ का ऊपर वाला हाथ अभयमुद्रा में है वहीं नीचे वाला हाथ वरमुद्रा में है. जबकि, बाईं तरफ के ऊपरवाले हाथ में तलवार और नीचे वाले हाथ में कमल-पुष्प है। इसके अलावा माता का वाहन सिंह को बनाया गया है।

जानें शुभ मुहुर्त और पूजा विधि

मां दुर्गा के छठवें स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा का शुभ मुहुर्त दिया गया है। इसे लेकर हिंदू पंचाग में कहा गया है कि, षष्ठी तिथि की शुरुआत 8 अक्टूबर दिन मंगलवार को 11:17 ए एम से होगी जिसका समापन 9 अक्टूबर को दिन बुधवार 12:14 पी एम तक पर होगा। इस शुभ मुहूर्त के साथ पूजा करने के विधि इस प्रकार है..

सम्बंधित ख़बरें

नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, श्रद्धा – ढोल-ताशे व मातारानी के जयकारे से गूंज उठा शहर

1,140 मूर्तियों का शांतिपूर्ण विसर्जन, ढोल-ताशों की गूंज, 19 थाना क्षेत्रों में रहा कड़ा बंदोबस्त

आखिर विजयादशी पर मां दुर्गा को क्यों दही-चूड़ा का लगता है भोग, जानिए क्या है रहस्य

आज दशहरा को कर लें अपराजिता के फूल से ये उपाय, मिलेगी माता रानी की विशेष कृपा, सुख-समृद्धि के बनेंगे

मां कात्यायनी के पूजन से पहले कलश की पूजा का विधान है, जो स्वयं गणेश हैं।
उन्हें स्नान के बाद साफ कपड़े पहनाएं और फूल, अक्षत आदि अर्पित कर तिलक लगाएं.
उन्हें मोदक भोग लगाएं और पूरे विधि विधान से पूजा करें.
इसके बाद आप नवग्रह, दशदिक्पाल, नगर देवता, ग्राम देवता की पूजा भी करें.
इसके बाद ही आप माता कात्यानी की पूजा करें.
कात्यायनी देवी की पूजा के लिए अपने एक हाथ में एक फूल लेकर मां कात्यायनी का ध्यान करें।
इसके बाद माता को फूल चढ़ाएं और अक्षत, कुमकुम और सिंदूर अर्पित करें. माता को भोग लगाना ना भूलें।
साथ ही माता के समक्ष घी का दीया अवश्य ही जलाएं. पूजा के दौरान मंत्रों का जाप करें ओर आखिर में मां की आरती करें।

ये भी पढ़ें- केवल भारत में ही नहीं विदेशों में भी स्थित हैं माता दुर्गा के शक्तिपीठ मंदिर, जानिए इनकी कहानी

मां कात्यायनी मंत्र-

इस दौरान विधिपूर्वक पूजा करने के साथ ही मां कात्यायनी का मंत्र भी पढ़ जाता हैं, जो इस प्रकार है..

“कात्यायनी महामाये , महायोगिन्यधीश्वरी.
नन्दगोपसुतं देवी, पति मे कुरु ते नमः..”

जानिए माता को क्या लगाएं भोग

माता कात्यायनी की पूजा करने के बाद उन्हे विशेष चीज का भोग लगाया जाता है। कात्यायनी को शहद या मीठे पान का भोग लगाना बेहद शुभ माना गया है. माना जाता है कि इससे व्यक्ति को किसी प्रकार का भय नहीं सताता।

 

Worship maa katyayani in the auspicious time on the sixth day of navaratri

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 08, 2024 | 04:33 AM

Topics:  

  • Shardiya Navratri

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.