- Hindi News »
- Religion »
- Why Vat Savitri Fast Celebrated On Two Dates Of Amavasya And Purnima
आखिर एक महीने में दो बार क्यों रखा जाता है वट सावित्री का व्रत, जानिए इसके पीछे की मान्यता
सुहागिन महिलाओं द्वारा 26 मई को वट सावित्री का व्रत रखा जाने वाला है। हर साल महिलाएं ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन रखती है। आखिर इस व्रत का अमावस्या और पूर्णिमा की तिथि से क्या होता है मतलब।
- Written By: दीपिका पाल

वट सावित्री व्रत (सौ. सोशल मीडिया)
हिंदू धर्म में सभी प्रकार के व्रत और त्योहार का महत्व होता है जहां पर तिथि के अनुसार मनाए जाते है। सुहागिन महिलाओं द्वारा 26 मई को वट सावित्री का व्रत रखा जाने वाला है। यह व्रत हर साल महिलाएं ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन रखती है। व्रत को पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं द्वारा किया जाता है इस दौरान नियमों के साथ पूजा की जाती है।
पति की लंबी उम्र के अलावा यह व्रत वह महिलाएं भी करती है जो निसंतान है। व्रत के प्रभाव से उन्हें संतान की प्राप्ति हो सकती है। इस व्रत को एक महीने में दो बार रखा जाता है। अमावस्या और पूर्णिमा की वजह से इसके नियम बदलते है आखिर ऐसा क्यों चलिए जानते हैं आगे लेख में…
पुराणों में किया वर्णित
आपको बताते चलें कि, वट सावित्री व्रत को एक महीने में दो बार रखा जाता है इसे लेकर स्कंद और भविष्य पुराण में बताया गया है। इन पुराणों के अनुसार, वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिम को किया जाता है, वहीं निर्णयामृतादि के अनुसार, यह व्रत ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि को किया जाता है। यानि कही जगह पर अमावस्या की तिथि तो कई जगहों पर पूर्णिमा की तिथि पर वट सावित्री व्रत रखा जाता है। कहा जाता हैं कि, भारत में अमावस्यांत और पूर्णिमानता ये दो मुख्य कैलेंडर प्रचलित हैं. इन दोनों के कैलेंडर में तिथि का अंतर होता है।
सम्बंधित ख़बरें
लहसुन के क्या हैं फ़ायदे? एक नहीं, कई लाजवाब फ़ायदे हैं, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
श्री प्रेमानंद जी महराज ने बताया प्रेम में डूबे भक्त की हालत कैसी होती है? जानिए ऐसा रहस्य, जो जीवन बदल देगा
महाभारत में हनुमान को कौन दे सकता था टक्कर? जानें किस महारथी का नाम है शामिल
महाभारत के इन महान पात्रों का जन्म था श्राप और रहस्यों से जुड़ा, जानें किसका नाम शामिल
जानिए कहां किस तिथि पर रखते हैं व्रत
आपको बताते चलें कि, वट सावित्री का व्रत की तिथि दोनों के कैलेंडर पर निर्धारित होती है। पूर्णिमानता कैलेंडर के अनुसार, वट सावित्री व्रत जेष्ठ माह की अमावस्या को मनाया जाता है जिसे वट सावित्री अमावस्या व्रत कहा जाता है। अमावस्या की तिथि पर वट सावित्री व्रत उत्तर भारत, नेपाल और मिथिला के क्षेत्रों में रखा जाता है। इसके अलावा अमानता कैलेंडर के हिसाब से जेष्ठ माह की पूर्णिमा मनाता हैं, जिसे वट पूर्णिमा व्रत कहा जाता है। इस तिथि पर व्रत गुजरात और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वट सावित्री व्रत रखा जाता है।
ये भी पढ़ें- पहली बार ‘वट सावित्री व्रत’ कर रही महिलाएं जान लें पूजा के ये नियम, फलित होगी मनोकामनाएं
किन दो तिथि में रखा जाएगा वट सावित्री व्रत
वट सावित्री अमावस्या 26 मई 2025 को है। अमावस्या तिथि का प्रारम्भ 26 मई 2025 को दोपहर 12:11 बजे से होगा और समाप्ति 27 माई 2025 को सुबह 08:31 बजे होगी। इसके अलावा वट सावित्री पूर्णिमा 10 जून 2025 मंगलवार को है। पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 10 जून 2025 को सुबह 11:35 बजे होगा और समाप्ति 11 जून 2025 को दोपहर 01:13 बजे होगी।
Why vat savitri fast celebrated on two dates of amavasya and purnima
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘बबुआ’ पड़ा भारी, झुक गए चाचा! पशुपति पारस ने चिराग से हाथ मिलाने के दिए संकेत; CM नीतीश पर भी तोड़ी चुप्पी
Apr 02, 2026 | 09:11 PMधोनी से माफी मांगता हूं…दिग्गज क्रिकेटर ने मानी अपने पिता की गलती, कई बार लगा चुके हैं ‘थाला’ पर गंभीर आरोप
Apr 02, 2026 | 09:09 PMकेरल चुनाव: CM विजयन के गढ़ में सुरेश गोपी का रोड शो, NDA के पक्ष में बनाया माहौल; लोगों का दिखा हुजूम
Apr 02, 2026 | 09:01 PMहोर्मुज में जंग जैसे हालात! 25 से अधिक जहाजों पर हमले के बाद ब्रिटेन ने बुलाई बड़ी बैठक, भारत भी शामिल
Apr 02, 2026 | 08:56 PMअब चुटकियों में फाइल होगा ITR! इनकम टैक्स विभाग ने लॉन्च की नई वेबसाइट, AI असिस्टेंट करेगा मदद
Apr 02, 2026 | 08:56 PMईडन गार्डन्स में अजिक्य रहाणे का बड़ा कारनामा, ठोका अनोखा ‘दोहरा शतक’, ऐसा करने वाले 11वें प्लेयर बने
Apr 02, 2026 | 08:51 PMट्रेन की छत से खंभों के सहारे उतरे लोग, वीडियो देख यूजर्स बोले- इस तरह के स्टंट जानलेवा
Apr 02, 2026 | 08:50 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM














