महिलाओं को 'इस' दिन भूलकर भी नहीं धोने चाहिए बाल, तबाह हो जाएगी ज़िंदगी, जानिए कौन सा दिन है शुभ

सुहागिन महिलाओं को विशेष तिथियों पर भी बाल धोने से बचना चाहिए। खासतौर पर,एकादशी के दिन। शास्त्रों के अनुसार, एकादशी के दिन बाल धोना अशुभ माना जाता है।
महिलाओं को 'इस' दिन भूलकर भी नहीं धोने चाहिए बाल, तबाह हो जाएगी ज़िंदगी, जानिए कौन सा दिन है शुभ
सुहागिन महिलाओं को किस दिन धोने चाहिए बाल (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Hair Wash Rules: हिन्दू धर्म में हर दिन का एक अलग महत्व हैं। यही वजह है कि दिन के हिसाब से हिन्दू धर्म में बाल से लेकर नाखून काटने तक को शुभ और अशुभ बताया गया हैं। वहीं, गलत दिनों में बाल काटने, धोने से लेकर शेविंग कराने तक से अशुभ प्रभाव पड़ते हैं। इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। वहीं शादीशुदा महिलाओं की जिंदगी समस्याओं से घिरे रहती हैं और व्यक्ति को गरीबी का सामना करना पड़ता है। आइए जानते है महिलाओं को किस दिन बाल धोने से बचना चाहिए?

सुहागिन महिलाओं को किस दिन धोने चाहिए बाल

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सुहागिन महिलाओं को भूलकर भी मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए। कहते है ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में परेशानियां का सामना करना पड़ता है और पति पत्नी में मनमुटाव होता है। वहीं, सोमवार के दिन भी महिलाओं के लिए बाल धोना वर्जित माना गया है।

इन विशेष तिथियों पर भी सुहागिन महिलाओं को नहीं धोने चाहिए बाल

धार्मिक मान्यताओं की मानें तो, सुहागिन महिलाओं को विशेष तिथियों पर भी बाल धोने से बचना चाहिए। खासतौर पर,एकादशी के दिन। शास्त्रों के अनुसार, एकादशी के दिन बाल धोना अशुभ माना जाता है।

इसके अलावा, आपको बता दें, अमावस्या पर बाल धोने से मां लक्ष्मी और पितर तक नाराज हो जाते हैं। इससे घर की बर​कत चली जाती है। वहीं पितृदोष लगता है।

जानिए क्या है बाल धोने के शुभ दिन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महिलाओं के लिए बाल धोने ​का शुभ दिन बुधवार और शुक्रवार का होता है। इस दिन बाल धोने से घर में सुख—समृद्धि व खुशहाली आती है। साथ ही वैवाहिक जीवन में भी प्यार बढ़ता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर महिलाएं अशुभ दिन बाल धोती हैं तो पति की उम्र कम हो सकती है। वहीं कंगाली छा जाती है।

पीरियड के बाद कब धोएं बाल

हिंदू मान्यता के अनुसार, यदि किसी किसी महिला का मासिक धर्म या फिर कहें पीरियड तीन दिन बाद खत्म हो जाता है तो उसे चौथे दिन और यदि पांचवें या फिर छठवें दिन खत्म होता है तो उसे आठवें दिन अपने बाल को धोना चाहिए। लेकिन यदि उसे किसी कारणवश अपने बाल धोने ही पड़ जाएं तो उसे बाल धोने वाले पानी में एक चम्मच सेंधा नमक डालकर उसे धुलने के लिए प्रयोग में लाना चाहिए।

Navbharat Live
navbharatlive.com