- Hindi News »
- Religion »
- Why Is Wudu Done Before Namaz
नमाज से पहले क्यों किया जाता है वजू ,जानिए इस्लाम में इसका महत्व
इस्लाम में वजू को शुद्धता और स्वच्छता का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, जिसमें व्यक्ति नमाज से पहले अपने हाथ, कान, चेहरा, मुंह, बाल और पैरों को धोता है। यह व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से शुद्ध करता है।
- Written By: सीमा कुमारी

वुजू स्वच्छता और आध्यात्मिक शुद्धता का प्रतीक (सौ.सोशल मीडिया)
हर धर्म का अपना अपना रीति रिवाज एवं परंपरा होता है अगर बात इस्लाम धर्म की करें तो इस्लाम धर्म में वुजू करने की विशेष प्रक्रिया अपनाई जाती है। बता दें,वजू या स्नान, इस्लाम में एक ज़रूरी रस्म है, जो शारीरिक स्वच्छता और आध्यात्मिक शुद्धता दोनों का प्रतीक है।
लेकिन वुजू की व्याख्या इस्लाम में केवल मात्र इतना ही नहीं बल्कि इससे कहीं अधिक है। आइए जानते हैं आखिर इस्लाम में वुजू का क्या महत्व है और नमाज पढ़ने से पहले क्यों वुजू करना होता है जरूरी.
वजू स्वच्छता और आध्यात्मिक शुद्धता का प्रतीक
इस्लामिक धर्म गुरु के अनुसार, मुसलमान पर नमाज फर्ज किया गया है और हर मुसलमान दिन में पांच बार नमाज अदा करते है। नमाज पढ़ने से पहले आध्यात्मिक रूप से व्यक्ति का शुद्ध होना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए वजू या वुजू की जाती है जोकि शुद्धिकरण का महत्वपूर्ण अनुष्ठान है।
सम्बंधित ख़बरें
2026 का पहला सूर्य ग्रहण फाल्गुन अमावस्या को, लेकिन क्यों नहीं लग रहा है भारत में सूतक? सावधानियां भी नोट करें
17 जनवरी को आसमान में दिखेगा ‘Ring of Fire, आखिर क्या होगा 2026 के इस पहले सूर्य ग्रहण में
17 फरवरी की रात भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना जीवन भर पछताना पड़ेगा! जानिए क्या ख़ास है इस दिन
साल 2026 में होली की तिथि को लेकर कंफ्यूज़न? जानिए होलिका दहन और होली की सही तारीख
इस्लाम में वजू को शुद्धता और स्वच्छता का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, जिसमें व्यक्ति नमाज से पहले अपने हाथ, कान, चेहरा, मुंह, बाल और पैरों को धोता है। यह व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रूप से शुद्ध करता है। साथ ही प्रार्थना के लिए या नमाज अदा करने के लिए तैयार करता है।
कुरान में वजू क्या है महत्व
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वुजू करने के लिए एक व्यक्ति को कम से कम 3 मिनट का समय लगता है। इस दौरान व्यक्ति मस्जिद में बने वजूखाने में बैठकर वजू करता है और फिर अल्लाह की इबादत की जाती है।
वजू का अर्थ होता है साफ-सफाई। जब हम अपने रब के सामने नमाज के लिए जाते हैं तो साफ सफाई का ध्यान रखना जरूरी होता है। नमाज करते समय मन और शरीर का साफ होना बहुत जरूरी है और इसलिए वुजू की प्रक्रिया भी कुरान में लाजमी यानी अनिवार्य बताई गई है।
यह भी पढ़ें-अगर बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा, तो ये वास्तु टिप्स दे सकते हैं बेहतरीन परिणाम
वुजू का जिक्र इस्लाम धर्म की सबसे पवित्र किताब कुरान में भी मिलता है। कुरान में कहा गया है कि- “ऐ ईमान लानेवालों! जब तुम नमाज़ के लिए उठो, तो अपने चेहरे और अपने हाथों की कोहनियों समेत धो लिया करो और अपने सिरों का मसह करो और अपने पैरों को टखनों समेत धो लो।
क्या वजू के बिना नमाज पढ़ा जा सकता है
आपको बता दें, इस सवाल का जवाब यह है कि अगर कोई व्यक्ति जो बेहद उम्रदराज हो और उसे पानी से वुजू करने में ठंड लगती हो या किसी तरह की अन्य परेशानी हो तो इस्लाम में ऐसे व्यक्ति को वुजू न करने की छूट दी गई है जिसे तय्यमुम कहते हैं।
तय्यमुम इस्लाम में ऐसी प्रकिया को कहा जाता है जोकि पानी न होने की स्थिति में या जब पानी का उपयोग न करना हो तो इसे वुजू या गुस्ल यानी नहाने के विकल्प में प्रयोग किया जा सकता है।
बता दें, तय्यमुम भी एक प्रकार का शुद्धिकरण है। यह ऐसी प्रक्रिया होती है जिसमें मिट्टी वाली किसी जगह में हाथ पैर को लगाकर भी वुजू किया जा सकता है।
आप मिट्टी के स्थान पर अपना हाथ पर फेर दे तो भी इसे शुद्ध माना जाएगा। इसके अलावा जब कोई व्यक्ति तुरंत नहाकर आया हो तो उसके लिए वजू करना जरूरी नहीं होता।
क्या है वजू और इसके 6 फर्ज
- नाक और मुंह समेत चेहरे की अच्छे से सफाई।
- कोहनी और दोनों हाथों को अच्छे से धोना।
- सिर का मसह करना।
- टखनों समेत दोनों पैर धोना ।
- वुजू के अंगों के बीच क्रम रखना ।
- बिना गैपा किए लगातार धोना।
Why is wudu done before namaz
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
31 दिसंबर 2025 से पहले हुए रिटायर…तो नहीं बढ़ेगी पेंशन, क्या है इस दावे की असलियत? 8वें वेतन पर बड़ा अपडेट
Feb 16, 2026 | 07:22 PM2026 का पहला सूर्य ग्रहण फाल्गुन अमावस्या को, लेकिन क्यों नहीं लग रहा है भारत में सूतक? सावधानियां भी नोट करें
Feb 16, 2026 | 07:12 PM‘हम भारत से युद्ध…’, तारिक रहमान के शपथ ग्रहण से पहले, शेख हसीना को लेकर BNP का बड़ा बयान
Feb 16, 2026 | 07:06 PMबंगाल आकर दिखा देंगे कि हिंदुओं की ताकत क्या होती है…नवनीत राणा ने हुमायूं कबीर को दी चुनौती
Feb 16, 2026 | 06:59 PMIND vs PAK: मिशन कोलंबो फतह कर टीम इंडिया की घर वापसी, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा अलगा मैच
Feb 16, 2026 | 06:58 PMअंगूठों की जंग! यूके में खेले जाने वाले टो रेसलिंग चैंपियनशिप की दिलचस्प कहानी
Feb 16, 2026 | 06:45 PM‘शानदार है आंध्र का डिजिटल मॉडल’, सीएम नायडू से मिले बिल गेट्स; रीयल टाइम गवर्नेंस की तकनीक को देख हुए हैरान
Feb 16, 2026 | 06:45 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM













