धनतेरस पर धनिया खरीदने की है परंपरा, जानिए इसकी असली वजह

धनतेरस का त्योहार दिवाली से पहले मनाया जाता है। धनतेरस के दिन लोग अपनी- अपनी जरूरत और हैसियत के अनुसार चीजों की खरीदारी करते है। लेकिन,आपको बता दें, धनतेरस के दिन धनिया खरीदने की भी एक विशेष परंपरा है, जो लक्ष्मी की कृपा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
धनतेरस पर धनिया खरीदने की है परंपरा
धनतेरस पर धनिया खरीदने की है परंपरा
Updated on

Dhanteras 2024 : सुख-समृद्धि और शांति का प्रतीक दिवाली का त्योहार जल्द ही आने वाली है। इस महापर्व की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। इस दिन लोग अपनी- अपनी जरूरत और हैसियत के अनुसार चीजों की खरीदारी करते है। लेकिन क्या आप जानते है धनतेरस के दिन धनिया खरीदने की भी एक विशेष परंपरा है, जो लक्ष्मी की कृपा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। धनिया खरीदने के पीछे का कारण क्या है और इसका यूज पूजा के बाद कहां किया जाता है, आइए जानते हैं इस बारे में-

धनतेरस पर जरूर करें मां लक्ष्मी की पूजा

ज्योतिष-शास्त्रियों के मुताबिक, धनतेरस वाले दिन मां लक्ष्मी की पूजा होती है और उनकी अर्चना में धनिया का अर्पण करना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और पूरे परिवार पर उनकी कृपा दृष्टि बनी रहती है। ऐसा करने से न केवल परिवार में सुख-शांति आती है बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलती है।

धनतेरस के दिन क्यों खरीदा जाता है धनिया

ज्योतिषविदों के अनुसार, धनतेरस पर मां लक्ष्मी की पूजा में चाहें तो सूखे धनिया या फिर गुड़-धनिया को मिक्स करके अर्पित करना शुभ माना जाता है। पूजा के बाद उस गुड़- धनिया को एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रख दें।

मान्यता है कि इस उपाय से मां लक्ष्मी पूरे परिवार पर प्रसन्न होती हैं और घर के आर्थिक हालात धीरे-धीरे सुधरते चले जाते हैं। साथ ही परिवार के लोगों में आपसी एकता भी मजबूत होती है।

इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर, मंगलवार को पड़ रहा है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर धनतेरस मनाया जाता है। इस खास दिन में भगवान धनवंतरी और कुबेर देव की पूजा की जाती है। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजे से 8 बजे तक है। वहीं खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 10 से है। इस दिन आप सोना-चांदी और अन्य वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा, झाड़ू और बर्तन आदि खरीदना भी शुभ होता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com