-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Why Is Langar Served On Guru Nanak Jayanti
आखिर गुरु नानक जयंती पर क्यों खिलाया जाता है लंगर, पहली बार कब शुरु हुई थी लंगर की परंपरा
- Written By: दीपिका पाल
हर कार्तिक पूर्णिमा को सिख समुदाय के पहले गुरु गुरुनानक जी के जन्मदिन के मौके पर मनाते है।गुरुद्वारे में लंगर के अलावा सिख धर्म के लोग चप्पल-जूता घर से लेकर लंगर की रसोई तक में अपनी सेवा देकर गुरु जी का आशीर्वाद पाते हैं।

गुरु नानक जयंती (सौ.सोशल मीडिया)
Gurunanak Jayanti 2024: आज कार्तिक पूर्णिमा के साथ ही सिख धर्म के पर्व गुरुनानक जयंती भी मनाई जा रही है इसका महत्व काफी होता है। हर कार्तिक पूर्णिमा को सिख समुदाय के पहले गुरु गुरुनानक जी के जन्मदिन के मौके पर मनाते है। इस खास दिन के मौके पर सभी गुरुद्वारों में अलग सी रौनक होती है और सिख धर्म के अनुयायी गुरुद्वारा पहुंचकर अरदास करते है।
इस मौके पर अखंड पाठ और कीर्तन का आयोजन होने के साथ ही लंगर भी खिलाया जाता है। सिख धर्म के लोग इस परंपरा को सबसे खास मानते हैं जो सदियों से चली आ रही है। चलिए जानते है पहली बार कब शुरु हुआ लंगर औऱ क्या है इसके पीछे की पौराणिक कहानी।
गुरुद्वारे में लोग मानते हैं इसे सेवा
यहां पर सिख समुदाय के लोगों द्वारा कई परंपरा अपनाई जाती है जिनका नाता काफी पुराना है। गुरुद्वारे में लंगर के अलावा सिख धर्म के लोग चप्पल-जूता घर से लेकर लंगर की रसोई तक में अपनी सेवा देकर गुरु जी का आशीर्वाद पाते हैं। यहां पर लंगर को भोजन परोसने से जोड़कर देखा जाता है इसमें केवल खास मौकों ही नहीं बल्कि छोटे से बड़े गुरुद्वारे में लंगर की खास व्यवस्था की जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
15 हजार से ज्यादा जगहों पर चला ‘संडेज ऑन साइकिल’ अभियान, फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़े लाखों लोग
वर्धा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसान बना रहे दूरी, 17 जुलाई तक केवल 13,425 आवेदन
केन-बेतवा लिंक परियोजना विवाद: अरुण यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- दबाई जा रही है आंदोलनकारियों की आवाज
इस गुरुद्वारा में आने वाले सभी लोगों यानि इसमें कोई धर्म या जाति के लोगों को भोजन परोसा जाता है। इसमें हर गरीब और जरुरतमंदों को लंगर के तहत खाना परोसा जाता है।
गुरू पूर्णिमा पर लंगर की शुरुआत (सौ.सोशल मीडिया)
किसने की थी पहले लंगर की शुरुआत
यहां पर धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जानें तो, सिख धर्म के पहले गुरु, गुरुनानक देव जी ने अपने अनुयायी के लिए लंगर की परंपरा शुरू की थी। इसके पीछे प्रचलित एक कथा के अनुसार, एक बार गुरुनानक देवजी के पिता ने उन्हें अपना बिजनेस शुरु करने के लिए पैसे दिए थे लेकिन उन्होंने इसका व्यापार शुरु करने की बजाय नानक देव जी ने साधु-संतों को भोजन करा दिया और उन्हें कंबल भी दिया।
नानक जी के इस फैसले पर उनके पिता बहुत गुस्सा हुए। इसके बाद पिता की नाराजगी को दूर करते हुए गुरुनानक जी ने कहा कि, इन जरूरत मंदों को भोजन कराने में सच्चा लाभ और खुशी मिलती है। इसके बाद से लंगर खिलाने की यह परंपरा आज तक चली आ रही है।
ये भी पढ़ें- आखिर क्यों कार्तिक पूर्णिमा कहलाती है त्रिपुरारी पूर्णिमा, क्या होता है भगवान शिव से इसका नाता
जानिए कैसे चलता है लंगर
यहां पर गुरु नानक जी के स्थान गुरुद्वारे में लंगर की परंपरा शुरु रहती है जहां पर लोगों की सेवा की जाती है। इस लंगर की परंपरा में अपनी नि:स्वार्थ भाव से लोग सेवा का नियम करते हैं। लंगर के मौके पर हर वर्ग के लोग एक साथ जमीन पर बैठ कर भोजन खाते हैं। यहां पर केवल सिख धर्म विशेष नहीं बल्कि किसी भी धर्म और जाति के लोग लंगर में शामिल हो सकते है। गुरुद्वार के लंगर में सब एक लाइन से नीचे बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। सिखों के तीसरे गुरु अमरदास जी का कहना है कि, लंगर का भोजन आपको करना चाहिए इससे आपको भगवान का आशीर्वाद मिलता है और आप ईश्वर के करीब जाते है।
Why is langar served on guru nanak jayanti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मचा हड़कंप, मेरठ में शिक्षकों और डॉक्टरों का बड़ा प्रदर्शन-VIDEO
Jul 19, 2026 | 01:30 PM15 हजार से ज्यादा जगहों पर चला ‘संडेज ऑन साइकिल’ अभियान, फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़े लाखों लोग
Jul 19, 2026 | 01:28 PMवर्धा में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसान बना रहे दूरी, 17 जुलाई तक केवल 13,425 आवेदन
Jul 19, 2026 | 01:17 PMकेन-बेतवा लिंक परियोजना विवाद: अरुण यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- दबाई जा रही है आंदोलनकारियों की आवाज
Jul 19, 2026 | 01:16 PMAI के 10 ऐसे चौंकाने वाले तथ्य, जिन्हें जानकर बदल जाएगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर आपकी सोच
Jul 19, 2026 | 01:15 PMShare Market: कमाई का मौका…या भारी गिरावट का डर? अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार, ये फैक्टर्स तय करेंगे चाल
Jul 19, 2026 | 01:15 PMदिया मिर्जा ने किया सोनम वांगचुक का सपोर्ट, वीडियो शेयर कर दिया बड़ा बयान
Jul 19, 2026 | 01:14 PMवीडियो गैलरी

कोबरा बना मौत का हथियार! मेरठ में पत्नी ने प्रेमी संग रची ऐसी साजिश, जानकर कांप उठेगी रूह- VIDEO
Jul 19, 2026 | 12:50 PM
‘देश का युवा नहीं भूलेगा’… सोनम वांगचुक मामले पर इकरा हसन का बड़ा हमला-VIDEO
Jul 19, 2026 | 11:52 AM
कजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PM
योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM










