-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Sakshi Tanwar Birthday Special Life Story Ias Dream Tv Star Net Worth
Sakshi Tanwar Birthday: आईएस का सपना टूटा, टीवी ने बना दिया सुपरस्टार! इस एक्ट्रेस की कमाई सुन उड़ जाएंगे होश
- Written By: स्नेहा मौर्या
Sakshi Tanwar Birthday Special: कभी IAS बनने का सपना देखने वाली साक्षी तंवर आज टीवी की सबसे बड़ी एक्ट्रेस हैं। ऐसे में चलिए उनके बर्थडे के मौके पर उनकी संघर्ष भरी जर्नी जानते हैं...

साक्षी तंवर बर्थडे स्पेशल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Sakshi Tanwar Net Worth: टीवी और फिल्मों की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे कई ऐसी कहानियां छुपी होती हैं, जो बेहद प्रेरणादायक होती हैं। ऐसी ही एक कहानी है टीवी की मशहूर एक्ट्रेस साक्षी तंवर की, जिन्होंने कभी IAS ऑफिसर बनने का सपना देखा था। लेकिन किस्मत उन्हें छोटे पर्दे तक ले आई और आज वह न सिर्फ अभिनय की दुनिया का बड़ा नाम हैं, बल्कि करोड़ों की संपत्ति की मालकिन भी हैं।
12 जनवरी 1973 को जन्मीं साक्षी तंवर हर साल इसी दिन अपना जन्मदिन मनाती हैं। 52 साल की उम्र में भी उनकी सादगी, आत्मविश्वास और चार्म लोगों को बेहद पसंद आता है। हाल ही में उनके को-स्टार राम कपूर ने खुलासा किया था कि साक्षी के पास इतनी दौलत है कि वह छह पीढ़ियों तक आराम से चल सकती है। यह सुनकर फैंस भी हैरान रह गए।
साक्षी ने IAS बनने का सपना छोड़ चुना नया रास्ता
राजस्थान में जन्मीं साक्षी तंवर एक रिटायर्ड CBI ऑफिसर की बेटी हैं। पढ़ाई में तेज साक्षी का सपना था कि वह IAS बनें। उन्होंने यह सपना अपने पिता से भी साझा किया था और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत भी की। लेकिन जिंदगी ने उनके लिए कुछ और ही रास्ता तय कर रखा था।
सम्बंधित ख़बरें
Who is Sahiba Bali: कौन हैं साहिबा बाली? अर्जुन कपूर संग वायरल तस्वीरों के बाद रातोंरात छाईं मिस्ट्री गर्ल
Aditya Srivastava Birthday: CID में कभी चोर बनकर आया था ये एक्टर, आज उसी शो में निभा रहा है पुलिस ऑफिसर का रोल
काजल अग्रवाल ने क्यों ठुकराए बड़े ऑफर? मां बनने के बाद बदली सोच, बड़े प्रोजेक्ट्स भी किए रिजेक्ट
CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर कंगना रनौत का बड़ा बयान, बोलीं- ‘हुड़दंग और उत्पात मचाना ठीक नहीं’
साल 1998 में एक दोस्त के कहने पर वह दूरदर्शन के एक शो के ऑडिशन में गईं। यही वह मोड़ था, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। शुरुआत में उन्होंने एक टीवी प्रेजेंटर के तौर पर काम किया। एक्टिंग में आने का उनका कोई प्लान नहीं था, लेकिन धीरे-धीरे उनका टैलेंट सामने आने लगा और उन्हें अभिनय के मौके मिलने लगे।
साक्षी को असली पहचान ‘कहानी घर घर की’ से मिली। इस शो में उन्होंने ऐसी बहू का किरदार निभाया, जिसने हर घर में अपनी जगह बना ली। यह शो करीब 8 साल तक चला और साक्षी घर-घर में पहचानी जाने लगीं। इसके बाद ‘बालिका वधू’ जैसे शो ने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ा। उनके कई हिंदी शोज के तमिल डब वर्जन भी साउथ में खूब पसंद किए गए।
आमिर खान की फिल्म में एक्टिंग से जीता लोगों का दिल
टीवी के बाद साक्षी ने फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी। आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘दंगल’ में उनकी एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने सराहा। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल है।
ये भी पढ़ें- जब फैन की डांट से हिल गए ‘टीवी के राम’, अरुण गोविल ने यूं छोड़ दी सिगरेट, बर्थडे पर जानें दिलचस्प किस्से
पर्सनल लाइफ की बात करें तो साक्षी ने शादी नहीं की, लेकिन 2018 में एक बच्ची को गोद लिया और आज वह सिंगल मदर के तौर पर अपनी बेटी की परवरिश कर रही हैं। वह अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं। इतनी बड़ी कामयाबी के बावजूद साक्षी तंवर अपनी सादगी और पैसों को लेकर समझदारी के लिए जानी जाती हैं। फिजूलखर्ची से दूर रहने की वजह से ही आज उनकी नेट वर्थ 50 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है।
Sakshi tanwar birthday special life story ias dream tv star net worth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान: मराठी भाषा संरक्षण की कार्ययोजना, लंदन में बनेगा विश्व मराठी केंद्र
Jul 21, 2026 | 08:14 AMयुद्ध का ऐलान होते ही एक्शन में ईरान, कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, ट्रंप ने दी कड़ी चेतावनी
Jul 21, 2026 | 08:09 AMनवभारत विशेष: फुटबॉल की दुनिया पर अब स्पेन की सल्तनत, अर्जेंटीना के इरादे नाकामयाब
Jul 21, 2026 | 08:08 AMWho is Sahiba Bali: कौन हैं साहिबा बाली? अर्जुन कपूर संग वायरल तस्वीरों के बाद रातोंरात छाईं मिस्ट्री गर्ल
Jul 21, 2026 | 08:01 AMबिहार में 551 मॉडल स्कूलों का भगवाकरण, रंग और नाम बदलने पर NDA में ही रार; विपक्ष के साथ-साथ JDU भी हमलावर
Jul 21, 2026 | 07:58 AMमध्य प्रदेश में सूखे जैसे हालात: मानसून 17% कमजोर, 39 जिलों में सामान्य से कम बारिश
Jul 21, 2026 | 07:58 AMHanuman Chalisa: रोज हनुमान चालीसा का पाठ करने से मिलते हैं ये 5 दिव्य फायदे, भय और नकारात्मकता का होगा नाश
Jul 21, 2026 | 07:57 AMवीडियो गैलरी

कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM
जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM













