पूजा का नारियल अगर खराब निकल जाए तो क्यों है खुशी की बात, अच्छा निकले तो क्या करना चाहिए
Nariyal Kharab:पूजा में चढ़ाया नारियल अगर खराब निकल जाए तो इसका मतलब ये नहीं कि कुछ अशुभ होने वाला है, बल्कि नारियल का खराब निकलना शुभ होता है। खराब नारियल को शुभ मानना इसके पीछे एक खास कारण होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
नारियल खराब निकल जाए तो यह शुभ या अशुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Nariyal Kharab Nikalne Ka Matlab: हिन्दू धर्म में शुभ और मांगलिक कार्यों में प्रसाद के साथ नारियल भगवान को चढ़ाने की विशेष परंपरा है, क्योंकि इसे श्रीफल कहा जाता है और भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश का रूप माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से कार्य में सफलता मिलती है, सुख-समृद्धि और धन-वैभव की प्राप्ति होती है, और भगवान की कृपा होती है।
नारियल को समर्पण और अहंकार-रहित होने का प्रतीक भी माना जाता है, जो ईश्वर को पूर्ण समर्पण का भाव दर्शाता है। लेकिन कई बार चढ़ाया गया नारियल फोड़ते वक्त खराब निकल जाता है। ऐसे में कई लोग नारियल को फेंक देते हैं, या फिर उन्हें इस बात का डर सताने लगता है कि भगवान नाराज हो गए हैं और कुछ अशुभ हो गया है, या होने वाला है।
अगर, आप भी ऐसा सोचते हैं तो इस बात को दिमाग से पूरी तरह निकाल दीजिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पूजा में चढ़ाया गया नारियल अगर खराब निकल जाए तो इसे अशुभ नहीं मानते, बल्कि ये आपके लिए शुभ होता है। जानिए इसके पीछे आखिर क्या कारण है।
सम्बंधित ख़बरें
Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या पर इन 5 गुप्त दानों से बदल सकती है किस्मत! पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
Sawan 2026: सावन में इन 4 चमत्कारी पौधों की पूजा खोल सकती है किस्मत के बंद दरवाजे
Kark Sankranti 2026: 16 जुलाई को खुलेंगे पुण्य के दुर्लभ द्वार! इस खास समय में किया गया एक काम बदल सकता है भाग
सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ा दें ये 8 पवित्र चीजें… कहते हैं महादेव जल्दी सुन लेते हैं सच्चे भक्त की पुकार
नारियल खराब निकल जाए तो यह शुभ या अशुभ
ज्योतिषयों के अनुसार, नारियल मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। यही वजह है कि पूजा में नारियल का होना जरूरी होता है। ऐसी मान्यता है कि, नारियल फोड़ते वक्त अगर खराब निकल जाए, तो इसका मतलब ये है कि भगवान ने प्रसाद को ग्रहण कर लिया है।
यही वजह है कि नारियल अंदर से सूख गया है। नारियल खराब निकल जाना अशुभ नहीं बल्कि शुभ माना जाता है। ऐसा होना ये संकेत देता है कि जल्द ही आपकी मनोकामनाएं पूरी होने वाली है।
अच्छा नारियल निकल जाए क्या करें
भगवान को प्रसाद में चढ़ाया गया नारियल फोड़ते समय अगर साफ और सही निकलता है, तो उस प्रसाद को सभी के बीच बांट देना चाहिए। नारियल को सभी के बीच बांट देना भी शुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें-कोजागरी पूर्णिमा के व्रत में ज़रूर पढ़ें यह संपूर्ण व्रत-कथा, माता लक्ष्मी की मिलेगी अपार कृपा
अगर, अब अगली बार आपका नारियल फोड़ते वक्त खराब निकल जाए, तो घबराने या डरने की जरूरत नहीं है। समझ जाइए कि ये ईश्वर का संकेत है कि जल्दी आपकी मनोकामना पूरी होने वाली है।
