Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आखिर हरियाली तीज में हरा रंग क्यों होता है महत्वपूर्ण, जानिए इसकी मान्यता

सुहागिन महिलाओं द्वारा हरियाली तीज व्रत रखा जाता है। यह इस साल 27 जुलाई को महिलाओं द्वारा रखा जाएगा। हरियाली तीज को हरे रंग से जोड़कर देखा जाता है। जानिए हरा रंग ही हरियाली तीज से क्यों जुड़ा होता है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jun 25, 2025 | 08:04 AM

हरियाली तीज पर क्यों पहनते है हरा रंग (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

हिंदू धर्म में व्रत और त्योहार का महत्व होता है जहां पर आने वाले महीने से पवित्र महीना सावन की शुरुआत होने वाली है। सावन के महीने में कई व्रत और त्योहार का महत्व होता है। इसमें सावन सोमवार के साथ सोलह सोमवार, हरियाली तीज जैसे व्रत भी रखें जाते है। भगवान शिव की आराधना के लिए यह महीना सबसे खास होता है। सुहागिन महिलाओं द्वारा कई व्रत और त्योहार रखे जाते है जिनका महत्व और मान्यताएं भी होती है। कहते हैं कि इस दिन भगवान शिव और पार्वती पूजा करने और व्रत रखने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है, साथ ही अविवाहितों की सुयोग्य जीवनसाथी की प्राप्ति होती है।

जानिए कब मनाई जाएगी हरियाली तीज

आपको बताते चलें कि, सुहागिन महिलाओं द्वारा हरियाली तीज व्रत रखा जाता है। यह इस साल 27 जुलाई को महिलाओं द्वारा रखा जाएगा। हरियाली तीज को हरे रंग से जोड़कर देखा जाता है। ऐसा क्यों होता है कि, महिलाएं हरी साड़ी, चूड़ी पहनना हो या मेहंदी लगाने में हरे रंग का इस्तेमाल करती है। इस खास व्रत को बारिश के मौसम में हरियाली की बयार को देखते हुए भी मनाया जाता है। इस व्रत को लेकर कई मान्यताएं होती है जिसके बारे में जानना चाहिए।

इन खास बातों से जुड़ा है हरे रंग का महत्व

आपको बताते चलें कि, हरे का महत्व कई मान्यताओं और बातों से जुड़ा होता है। चलिए जानते है हरे रंग से जुड़ी खास बातें।

1- धार्मिक मान्यताओं की मानें तो, हरियाली तीज व्रत का महत्व होता है। इसमें सावन के महीने के साथ ही भगवान शिव की आराधना का महत्व होता है। यहां पर भगवान शिव को हरियाली और प्रकृति का प्रतीक मानते है। इस हरियाली तीज को सौभाग्य और नए जीवन में आने वाली खुशियों का प्रतीक भी मानते है।

2- हरियाली तीज के मौके पर सुहागिन महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां, साड़ी पहनती है, मेहंदी लगवाती हैं उन्हें अखंड सौभाग्य प्राप्त होता, वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है। यहां पर सुहागिन महिलाएं हो या कुंवारी कन्याएं व्रत करने से गौरी शंकर की कृपा बनी रहती है।

3- पूजा के दौरान भी कई रंगों का महत्व होता है जो हिंदू धर्म में शुभ माना जाता है। सावन के महीने में हरे रंग का महत्व होता है जो पूरे महीने बारिश में हरियाली की बयार देती है। यहां पर बारिश के मौसम में चारों तरफ हरियाली का दौर नजर आता है तो प्रकृति हरी हो जाती है।

4- मान्यता यह भी कहती है कि, हरियाली ती़जके मौके पर अगर महिलाएं हरे रंग की कांच की चूडि़यां पहनती हैं तो इससे उनके पतियों की उम्र लंबी होती है।

5- ज्योतिष शास्त्र में भी हरे रंग का महत्व बताया गया है। शास्त्रों के अनुसार, हरा रंग बुध का माना जाता है. इस रंग के कपड़े पहनने से कुंडली में बुध को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। हरे रंग को पहनने से आपका बुध ग्रह सकारात्मक ऊर्जा को प्रदान करता है। हमारी बुद्धिमत्ता और मानसिक स्थिरता में वृद्धि होती है।

6- मान्यता यह भी कहती है कि,हरियाली तीज के दिन स्त्रियां निर्जला व्रत करती है, ऐसे में जरुरी है कि व्रत के समय मन शांत हो और हरा रंग मन को शांति प्रदान करता है।

Why is green color important in hariyali teej

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 25, 2025 | 08:04 AM

Topics:  

  • Hariyali Teej
  • Hariyali Teej importance
  • Religion

सम्बंधित ख़बरें

1

शनिवार के दिन इन वस्तुओं के दान से मिलेगी शनिदेव की कृपा, आर्थिक मुश्किलों से उबार देंगे सूर्यपुत्र

2

‘इस’ दिशा में सिर कर सोने के हैं भयंकर नुकसान, जानिए सबसे सबसे बढ़िया दिशा और उसके प्रभाव

3

पंचक का साया चल रहा है, इन 5 दिनों में बिल्कुल न करें ये विशेष काम, वरना भुगतने पड़ सकते हैं परिणाम

4

श्री गीता पाठ के हैं बड़े लाभ, लेकिन इन नियमों का पालन है जरूरी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.