Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महिलाएं छठ पूजा में मांग से लेकर नाक तक नारंगी रंग का ही क्यों लगाती हैं सिंदूर, जानिए महत्व भी

छठ पर्व में महिलाएं नाक से लेकर मांग तक सिंदूर लगाती हैं। आम तौर पर महिलाएं केवल मांग में सिंदूर लगाती हैं। लेकिन छठ के शुभ अवसर पर नाक के मांग तक सिंदूर लगाने की विशेष परंपरा रही है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Nov 02, 2024 | 04:49 PM

महिलाएं छठ पूजा में मांग से लेकर नाक तक क्यों लगाती हैं सिंदूर,

Follow Us
Close
Follow Us:

chhath puja 2024:दिवाली का पर्व समाप्त होते ही छठ पूजा की तैयारी शुरु हो गई है। सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा का प्रारंभ 5 नवंबर 2024 से हो रही है। जिसका समापन 8 नवंबर को होगा। यह त्योहार पूरे भारत में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

सनातन धर्म में छठ पूजा का विशेष महत्व है। कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर नहाय-खाय से छठ पर्व का आरंभ होता है। फिर षष्ठी तिथि को मुख्य छठ व्रत करने के बाद अगले दिन सप्तमी को उगते सूरज को जल देने के बाद व्रत का समापन किया जाता है।

आपको बता दें, छठ पर्व में महिलाएं नाक से लेकर मांग तक सिंदूर लगाती हैं। आम तौर पर महिलाएं केवल मांग में सिंदूर लगाती हैं। लेकिन छठ के शुभ अवसर पर नाक के मांग तक सिंदूर लगाने की विशेष परंपरा रही है।

इसे भी पढ़ें: देवउठनी एकादशी की ये है सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त, आरंभ होंगे मांगलिक कार्य   

इसे सिंदूर जोड़ी भी कहते हैं, कहीं कहीं लोग इसे लोग ढासा भी कहते हैं। दरअसल इस प्रकर सिंदूर लगाने के पीछे भी कई मान्यताएं हैं। इसमें भी सिंदूर के रंग का भी अपना महत्व होता है। ऐसे में आइए जानते हैं छठ पर्व में नाक से मांग तक सिंदूर लगाने के पीछे क्या है रहस्य।

जानिए छठ में नाक से मांग तक सिंदूर का क्या है महत्व

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छठ व्रती महिलाएं नाक से मांग तक खास सिंदूर लगाती हैं। मान्‍यता है कि लंबा सिंदूर पति के लिए शुभ होता है और यह परिवार में सुख-संपन्नता का भी प्रतीक भी है।

माना जाता है कि सिंदूर जितना लंबा होगा, पति की आयु भी उतनी ही लंबी होगी। यह भी कहा जाता है कि सिंदूर सुहाग यानी पति का प्रतीक है। जो महिलाएं सिंदूर छिपा लेती हैं, उनका पति समाज में छिप जाता है और तरक्की नहीं कर पाता। इससे उसकी आयु भी कम हो जाती है। इस कारण भी छठ के दौरान महिलाएं लंबा सिंदूर लगाती हैं। इसके माध्यम से वह अपने पति के प्रति प्रेम और सम्मान भी जाहिर करती हैं।

नारंगी सिंदूर ही क्यों लगाया जाता है

जानकारों के अनुसार, मांग में आपने सामान्य तौर पर लाल रंग का सिंदूर भरे हुए महिलाएं देखी होंगी, लेकिन छठ पर्व पर बिहार और झारखंड की महिलाएं नारंगी रंग का सिंदूर सिर से नाक तक लगाती हैं। इसका कारण इस रंग की शुभता है।

आपको बता दें कि सिंदूर हनुमान जी को चढ़ाया जाता है। भगवान हनुमान ब्रह्मचारी थे और विवाह के बाद दुल्हन का ब्रह्मचर्य व्रत समाप्त होकर ग्रहस्थ जीवन की शुरूआत होती है। ये प्रथा बिहार और झारखंड की ही नहीं बल्कि कई जगहों पर ऐसा होता है।

इसे भी पढ़ें: छठ पूजा की ये है सही तिथि और शुभ मुहूर्त, जानिए कब है नहाय-खाय और खरना   

 

Why do women apply orange colored vermillion from the forehead to the nose during chhath puja

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 02, 2024 | 04:49 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

कन्या मासिक राशिफल जनवरी 2026: नए साल के पहले महीने में चमकेगी किस्मत, बस सेहत को लेकर रहें सतर्क

2

सिंह राशिफल जनवरी 2026: पारिवारिक कलह और व्यापार में चुनौतियां, जानें कैसा रहेगा आपका यह महीना?

3

जब राम के सीता-त्याग की खबर सुनकर शूर्पणखा पहुंची जंगल, लेकिन सीता के धैर्य ने बदल दी पूरी कथा

4

आज का राशिफल: 02 जनवरी 2026: मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन और भाग्यशाली अंक

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.