विदेश की सड़कों पर साड़ी में दिखी देसी गर्ल, विदेशी भारतीय पहनावा देखकर हुए खुश; वीडियो वायरल
Indian Saree Abroad: केरल की कंटेंट क्रिएटर समींद्रा पी मनोज ने विदेश की सड़कों पर साड़ी पहनकर लोगों का दिल जीत लिया। राह चलते लोगों ने उनकी साड़ी की तारीफ की, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनसॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Traditional Attire In Foreign: केरल की कंटेंट क्रिएटर का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में वह विदेश की सड़कों पर पारंपरिक भारतीय साड़ी पहनकर घूमती नजर आती हैं।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम रील के कैप्शन में लिखा कि भारतीय पहनावा हमेशा खूबसूरत और समय से परे होता है। रंगों की चमक और बारीक कढ़ाई के कारण साड़ी पारंपरिक होने के साथ-साथ आधुनिक भी लगती है, और विदेशी लोग इसे देखकर अक्सर हैरान रह जाते हैं।
विदेश में साड़ी पहनकर निकली देसी गर्ल
वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही वह सड़क पर चलती हैं, आसपास मौजूद लोग उन्हें देखकर मुस्कुराने लगते हैं। एक बेंच पर बैठी दो महिलाएं उनकी साड़ी की तारीफ करते हुए कहती हैं, “आपकी साड़ी बहुत सुंदर है।”
थोड़ी देर बाद एक व्यक्ति गुजरते हुए उन्हें थम्स अप देता है और कहता है, “आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं।” एक अन्य शख्स तो उनका फोटो लेने के लिए अपना फोन निकाल लेता है। वह मुस्कुराकर पोज देती हैं, जिससे वह पल और भी खास बन जाता है।
ये खबर भी पढ़ें : पुणे में इलेक्ट्रिक बस बनी आग का गोला, चारों तरफ धुआं ही धुआं, देखें रोंगटे खड़े कर देगा ये VIDEO
लोगों ने वीडियो देख महिला की तारीफ की
यह दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। कमेंट सेक्शन में लोगों ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा कि साड़ी सच में बेहद सुंदर लग रही है। कई यूजर्स ने दिल और हार्ट-आई इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दी।
कुछ लोगों ने कहा कि भारतीय पारंपरिक पोशाक न केवल सुंदरता बल्कि आत्मविश्वास और पहचान का प्रतीक भी है। यह वीडियो दिखाता है कि साड़ी जैसी पारंपरिक वेशभूषा सीमाओं से परे जाकर भी लोगों के दिलों को छू सकती है।
