Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अनंत चतुर्दशी पर क्यों पहनते है अनंत सूत्र औऱ लगाते है 14 गांठें, जानिए इसका धार्मिक कारण

Anant Chaturdashi: अनंत चतुर्दशी के मौके पर पहने जा रहे अनंत सूत्र का अलग महत्व होता है। यह सूत्र भगवान विष्णु के प्रति भक्ति और उनके अनंत स्वरूप में विश्वास का प्रतीक माना जाता है।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Sep 06, 2025 | 08:22 AM

अनंत चतुर्दशी पर क्यों पहनते है अनंत सूत्र (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

Importance of Anant Chaturdashi: गणेश उत्सव के 10 वें दिन आज अनंत चतुर्दशी का त्योहार देशभर में मनाया जा रहा है। अनंत चतुर्दशी के दिन ही 10 दिनों से विराजित प्रथम पूज्य श्रीगणेश जी का विसर्जन किया जाएगा। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए भी खास होता है। जहां पर भगवान की आराधना करने के बाद कई नियम अपनाएं जाते है। इस नियम में अनंत सूत्र बांधा जाता है जहां अनंत सूत्र बांधने को लेकर नियम है कि 14 गांठे लगाई जाती है। आखिर ऐसा क्यों होता है चलिए जानते है।

पहले जानते हैं अनंत चतुर्दशी पर क्यों पहनते है अनंत सूत्र

यहां पर अनंत चतुर्दशी के मौके पर पहने जा रहे अनंत सूत्र का अलग महत्व होता है। यह सूत्र भगवान विष्णु के प्रति भक्ति और उनके अनंत स्वरूप में विश्वास का प्रतीक माना जाता है। साथ ही इस अनंत सूत्र को सुरक्षा, समृद्धि और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक मानते है। 14 गांठें इस सूत्र को और अधिक पवित्र बनाती हैं, जो 14 लोकों, गुणों और भगवान विष्णु की अनंतता को दर्शाती हैं। ‘अनंत’ शब्द का अर्थ है जिसका कोई अंत न हो, और यह भगवान विष्णु की अनंतता, शाश्वतता और सर्वव्यापी प्रकृति को दर्शाता है. अनंत चतुर्दशी पर इस सूत्र को बांधने की परंपरा के पीछे धार्मिक और आध्यात्मिक कारण हैं। बताया जाता है कि, अनंत सूत्र बांधने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और परिवार में समृद्धि आती है।

जानिए अनंत चतुर्दशी की पौराणिक कथा

यहां पर इस अनंत चतुर्दशी की पौराणिक कथा के बारे में वर्णन मिलता है। यह कथा का संबंध महाभारत काल से है।जब पांडव जुए में अपना सब कुछ हार गए थे, तब भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को अनंत सूत्र बांधने की सलाह दी थी। जहां पर 14 गांठों के साथ अनंत सूत्र बांधने से पांडवों को खोई हुई समृद्धि और शक्ति वापस मिली. यह सूत्र भगवान विष्णु के अनंत रूप का प्रतीक है, जो भक्तों को संकटों से उबारता है। बात करें तो, अनंत सूत्र भक्त और भगवान के बीच एक आध्यात्मिक बंधन का प्रतीक होता है।अगर आप इस अनंत सूत्र को बांधते है तो, भक्त को अनंत काल तक भगवान की कृपा और विश्वास मिलता है।

क्यों लगाई जाती है अनंत सूत्र की 14 गांठें

यहां पर हिंदू धर्म के अनुसार, अनंत सूत्र की 14 गांठें लगाने के पीछे कई बातें आती है जो इस प्रकार है…

1- हिंदू धर्म में 14 लोकों का महत्व होता है जिसमें भूलोक, भुवर्लोक, स्वर्लोक, महर्लोक, जनलोक, तपोलोक, सत्यलोक (ऊपरी लोक) और अतल, वितल, सुतल, तलातल, महातल, रसातल, पाताल (निचले लोक)। इस वजह से 14 लोकों को देखते हुए अनंत सूत्र की 14 गांठें लगाई जाती है।

2-मान्यताओं के अनुसार, ये 14 गांठें मानव जीवन के 14 गुणों या सिद्धांतों (जैसे धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष, सत्य, दया आदि) को दर्शाती हैं। जिसे आपको जीवन में अपनाना चाहिए।

3- 14 गांठें उनके विभिन्न अवतारों (जैसे दशावतार और अन्य रूप) को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाती हैं। जहां पर भक्त विष्णु जी को हर रूप में पाना चाहते है उनका विश्वास दिलाता है।

4- कहते है कि,14 अंक को कई परंपराओं में पूर्णता और संतुलन का प्रतीक माना जाता है। जहां पर 14 गांठें बांधने से सूत्र में एक विशेष ऊर्जा और पवित्रता आती है, जो इसे और शक्तिशाली बनाती है।

ये भी पढ़ें: अनंत चतुर्दशी के दिन ‘इन’ उपायों से श्रीहरि विष्णु जी की बनी रहेगी कृपा

अनंत सूत्र बांधने की विधि

सामग्री: अनंत सूत्र आमतौर पर रेशम या सूती धागे का होता है, जिसे कुमकुम, हल्दी और केसर से रंगा जाता है. इसमें 14 गांठें पहले से बांधी जाती हैं.

पूजा: अनंत चतुर्दशी के दिन सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें. भगवान विष्णु और अनंत सूत्र की पूजा करें. पूजा में फूल, धूप, दीप, और नैवेद्य (प्रसाद) अर्पित करें.

बांधने की प्रक्रिया: पुरुष दाहिने हाथ पर और महिलाएं बाएं हाथ पर अनंत सूत्र बांधती हैं. इसे बांधते समय मंत्र जाप करें, जैसे

ॐ अनंताय नमः या ॐ नमो भगवते अनंताय।

व्रत और नियम: व्रत के दौरान सात्विक भोजन करें और नमक का सेवन न करें. पूजा के बाद प्रसाद वितरित करें.

 

 

 

Why do we wear anant sutra and tie 14 knots on anant chaturdashi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 06, 2025 | 07:43 AM

Topics:  

  • Ganesh Utsav
  • Lord Ganesha

सम्बंधित ख़बरें

1

छठ महापर्व शनिवार से शुरू, जानिए पहले से चौथे दिन किन-किन पकवानों से होती है पूजा

2

अनोखा पर्व: गायगोधन में डफली पर थिरकती हैं गायें, पांडवदेवी में अनेक गांवों से गोपालक लाते हैं गायें

3

भाई दूज पर बहनें जरुर करें ये उपाय, भाई को मिलेगी लंबी आयु और अच्छी सेहत का अभय वरदान

4

आज भाई दूज के दिन करें इस कथा का पाठ, भाई को मिलेगा लंबी उम्र का वरदान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.