Gajanan Sankashti Chaturthi 2026: आर्थिक तंगी से लेकर हर परेशानी का मिलेगा समाधान, बस करें ये आसान उपाय
Sankashti Chaturthi 2026: गजानन संकष्टी चतुर्थी 2026 के पावन अवसर पर भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा और कुछ सरल उपाय करने से आर्थिक तंगी, बाधाओं और जीवन की कई समस्याओं से राहत मिलने की मान्यता है।
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान गणेश (सौ.सोशल मीडिया)
Gajanan Sankashti Chaturthi Benefits : 2 अगस्त, रविवार को गजानन संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित गजानन संकष्टी चतुर्थी का व्रत हर साल सावन महीने में मनाया जाता है। इसलिए इसे गजानन संकष्टी चतुर्थी का व्रत कहा जाता है।
धर्म ग्रथों में बताया गया है कि, जो भी भक्त इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से गणेश जी की पूजा अर्चना करता है उसके जीवन की सारी परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख, शांति व समृद्धि का आगमन होता है।
वही, संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की पूजा के साथ ही कुछ उपाय भी आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकते हैं। इन उपायों को करने से आपकी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं और जीवन की विघ्न-बाधाएं भी दूर होती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Sawan 2026: सावन में बेलपत्र न मिले तो घबराएं नहीं! शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 5 पत्ते, महादेव बरसाएंगे विशेष कृपा
Sawan 2026: शिव पूजा के दौरान अविवाहित लड़कियां इन गलतियों से रहें दूर, तभी बरसेगी महादेव की कृपा
Sawan 2026: सावन में इन 5 चीजों का दान बदल सकता है आपकी किस्मत, भोलेनाथ की कृपा से भर जाएगी सुख-समृद्धि
Sawan 2026: सावन के पहले सोमवार शिवलिंग पर चढ़ा दें ये 5 चमत्कारी चीजें, खुल सकते हैं बंद किस्मत के दरवाजे
गजानन संकष्टी चतुर्थी पर करें ये उपाय
-
गन्ने के रस से अभिषेक करें
ज्योतिषयों के अनुसार, आर्थिक तंगी से निजात पाने के लिए गजानन संकष्टी चतुर्थी के दिन आप गन्ने के रस से भगवान गणेश का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से पैसों की तंगी दूर होती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
-
दूध में दूर्वा मिलाकर अभिषेक करें
कुंडली में बुध ग्रह मजबूत करने के लिए पूजा के समय गाय के दूध में दूर्वा मिलाकर भगवान गणेश का अभिषेक करें। कहा जाता है कि, इस उपाय को करने से बुध देव की कृपा व्रती पर बरसती है। उनकी कृपा से सभी मनोकामनाएं पूरी होते हैं।
ये भी पढ़ें-सावन की गजानन संकष्टी चतुर्थी पर बन रहा दुर्लभ सर्वार्थ सिद्धि योग! नोट करें तारीख, पूजा मुहूर्त
-
मोदक का भोग लगाए
मनचाहा वरदान पाने के लिए गजानन संकष्टी चतुर्थी पर भक्ति भाव से गणपति बप्पा की पूजा करें। वहीं, पूजा के समय गणपति बप्पा को मोदक अवश्य अर्पित करें। गणपति बप्पा को मोदक अति प्रिय है। इस उपाय को करने से व्रती को मनचाहा वरदान मिलता है।
-
‘गं गणपतये नमः मंत्र का जप करें
अगर आपको किसी भी काम में मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल पा रही है तो अपने कामों में सफलता सुनिश्चित करने के लिए संकष्टी चतुर्थी के दिन गणपति जी के इस सफलता प्राप्ति मंत्र का जप करें। मंत्र है- ‘गं गणपतये नमः’ इस मंत्र का 11 बार जप करें और हर बार मंत्र बोलने के बाद भगवान को पुष्पांजलि अर्पित करें।
