- Hindi News »
- Religion »
- Why Do Married Women Worship The Banyan Tree During Vat Savitri Fasting
Vat Savitri Vrat 2025: आखिर वट सावित्री व्रत में सुहागिन महिलाएं क्यों करती हैं बरगद की पूजा, जानिए इसके पीछे मान्यता
वट सावित्री व्रत को महिलाएं पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए रखती है। इस दिन नवविवाहिता और महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजा पाठ करती है। इस वट वृक्ष की पूजा करने का महत्व होता है।
- Written By: दीपिका पाल

वट सावित्री व्रत(सौ. फाइल फोटो)
Vat Savitri Puja 2025: हिंदू धर्म में व्रत और त्योहार का महत्व होता है। आने वाले दिन 26 मई को सुहागिन महिलाओं द्वारा वट सावित्री व्रत रखा जाएगा। इस व्रत को महिलाएं पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए रखती है। इस दिन नवविवाहिता और महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजा पाठ करती है। इस वट वृक्ष की पूजा में महिलाएं वट वृक्ष यानि बरगद के पेड़ की पूजा करती है। इस दिन ज्येष्ठ मास की सोमवती अमावस्या है, जो व्रत के फल को और भी अधिक शुभ बनाती है।
जानिए इस दिन क्यों की जाती है बरगद की पूजा
आपको बताते चलें कि, वट सावित्री व्रत में महिलाएं वट वृक्ष की पूजा करती है। इसके साथ परिक्रमा करने के बाद सावित्री-सत्यवान की कथा सुनने का महत्व होता है। कहते हैं कि, बरगद के वृक्ष में तीनों देवताओं यानि ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है इसलिए पूजा में वट वृक्ष को शामिल किया गया है। इसमें विस्तार से जानें तो, बरगद के पेड़ की जड़ें ब्रम्हा, तना, भगवान विष्णु तो वहीं इस वृक्ष की शाखाओं में भगवान शिव का वास होता है। कहते हैं वट सावित्री व्रत के दौरान बरगद के पेड़ के नीचे पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
इसे लेकर पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जिस तरह सावित्री अपने समर्पण से अपने पति सत्यवान को यमराज से वापस लाई थीं, उसी तरह इस शुभ व्रत को रखने वाली विवाहित महिलाओं को एक सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
सम्बंधित ख़बरें
लहसुन के क्या हैं फ़ायदे? एक नहीं, कई लाजवाब फ़ायदे हैं, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
श्री प्रेमानंद जी महराज ने बताया प्रेम में डूबे भक्त की हालत कैसी होती है? जानिए ऐसा रहस्य, जो जीवन बदल देगा
महाभारत में हनुमान को कौन दे सकता था टक्कर? जानें किस महारथी का नाम है शामिल
महाभारत के इन महान पात्रों का जन्म था श्राप और रहस्यों से जुड़ा, जानें किसका नाम शामिल
जानें कैसे हुई वट वृक्ष की उत्पत्ति
आपको बताते चलें कि, वट वृक्ष की उत्पत्ति के लिए एक पौराणिक कथा प्रचलित है। इसके अनुसार, कहा जाता है कि यक्षों के राजा मणिभद्र से ही इस वटवृक्ष की उत्पत्ति हुई थी, और तभी से यह दिव्यता का वाहक बना। वट वृक्ष को उपयोगिता मानते हुए स्त्रियां वट सावित्री व्रत के दिन इस पेड़ की पूजा करती है जो काफी महत्व रखता है। पति की दीर्घायु और संतान सुख की कामना से इस पेड़ की पूजा करती हैं। अपने विशाल स्वरूप और छांव के साथ, एक ऐसी छाया देता है जो केवल शरीर को नहीं, आत्मा को भी शांति देती है।
कैसे करें वट सावित्री व्रत में बरगद की पूजा
यहां पर वट सावित्री व्रत में बरगद की पूजा का महत्व होता है इसके लिए विधि पूर्वक पूजा की जाती है इसकी विधि इस प्रकार है…
- वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाएं ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करके शुद्ध वस्त्र धारण करें।
- इसके बाद व्रत का संकल्प लें और सोलह श्रृंगार करें
- पूजा सामग्री में रोली, चंदन, अक्षत, फूल, फल, मिठाई, धूप-बत्ती और कच्चा सूत शामिल करें।
- महिलाएं बरगद के पेड़ के नीचे एकत्र होकर व्रत कथा का श्रवण करें।
- फिर बरगद के वृक्ष को जल चढ़ाएं और रोली-चंदन से तिलक करें।
- कच्चे सूत को बरगद के तने के चारों ओर 7 या 11 बार लपेटते हुए परिक्रमा करें।
- पूजा के बाद 7 या 11 सुहागिन स्त्रियों को सुहाग की सामग्री जैसे चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर, काजल और वस्त्र दान करें।
Why do married women worship the banyan tree during vat savitri fasting
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘बबुआ’ पड़ा भारी, झुक गए चाचा! पशुपति पारस ने चिराग से हाथ मिलाने के दिए संकेत; CM नीतीश पर भी तोड़ी चुप्पी
Apr 02, 2026 | 09:11 PMधोनी से माफी मांगता हूं…दिग्गज क्रिकेटर ने मानी अपने पिता की गलती, कई बार लगा चुके हैं ‘थाला’ पर गंभीर आरोप
Apr 02, 2026 | 09:09 PMकेरल चुनाव: CM विजयन के गढ़ में सुरेश गोपी का रोड शो, NDA के पक्ष में बनाया माहौल; लोगों का दिखा हुजूम
Apr 02, 2026 | 09:01 PMहोर्मुज में जंग जैसे हालात! 25 से अधिक जहाजों पर हमले के बाद ब्रिटेन ने बुलाई बड़ी बैठक, भारत भी शामिल
Apr 02, 2026 | 08:56 PMअब चुटकियों में फाइल होगा ITR! इनकम टैक्स विभाग ने लॉन्च की नई वेबसाइट, AI असिस्टेंट करेगा मदद
Apr 02, 2026 | 08:56 PMईडन गार्डन्स में अजिक्य रहाणे का बड़ा कारनामा, ठोका अनोखा ‘दोहरा शतक’, ऐसा करने वाले 11वें प्लेयर बने
Apr 02, 2026 | 08:51 PMट्रेन की छत से खंभों के सहारे उतरे लोग, वीडियो देख यूजर्स बोले- इस तरह के स्टंट जानलेवा
Apr 02, 2026 | 08:50 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM














