Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कौन था ब्रह्मांड का पहला कांवड़िया, जिसने भगवान शिव को दिलाई थी कष्ट से मुक्ति

Sawan:सावन शुरू होते ही कांवड़ यात्रा भी शुरू जाती है। अगर प्राचीन ग्रंथों,की मानें तो कहा जाता है कि पहला कांवड़िया रावण था। वेद के अनुसार, कांवड़ यात्रा की परंपरा समुद्र मंथन के दौरान हुई।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Aug 16, 2025 | 06:13 PM

कौन था ब्रह्मांड का पहला कांवड़िया (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Sawan Kanwar Yatra 2025 : महादेव का प्रिय महीना सावन हिन्दू धर्म में सबसे शुभ महीनों में जाना जाता है। इस महीने में, भक्त भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और सोमवार का व्रत भी रखते हैं और इसके साथ ही सड़कों पर ‘हर हर भोले’ ‘जय शिव शंकर’ के नारे गूंजने लगते हैं।

हर साल की तरह इस बार भी हजारों शिवभक्त कांवड़ उठाकर निकल पड़े हैं गंगा जल लेने, ताकि वो जल शिवलिंग पर चढ़ाकर अपने आराध्य को खुश कर सकें। लेकिन क्या आप जानते हैं, कांवड़ यात्रा की शुरुआत कब हुई थी और किसने सबसे पहला कांवड़ उठाया था। आइए जानते हैं कांवड़ यात्रा से जुड़े दिलचस्प बातें-

कौन था ब्रह्मांड का पहला कांवड़िया

अगर प्राचीन ग्रंथों, इतिहास की मानें तो कहा जाता है कि पहला कांवड़िया रावण था। वेद के अनुसार, कांवड़ यात्रा की परंपरा समुद्र मंथन के दौरान हुई। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब समुद्र मंथन में विष निकला तो इससे पूरा संसार त्राहि-त्राहि करने लगा।

सम्बंधित ख़बरें

शत्रुओं पर जीत की बात हो या जीवन की अड़चनों को हराना, ‘विजया एकादशी’ की विधिवत पूजा से मनोकामनाएं होंगी पूरी

सुबह उठते साथ अगर देख लिए इनमें से कोई भी चीज, तो पूरा दिन हो जाएगा खराब! बचना आपके हाथ है

महाशिवरात्रि की रात करें ये अचूक उपाय, करियर और बिजनेस में खुलेंगे तरक्की के रास्ते

दीपक जलाने का सही समय क्या है? छोटी-सी गलती बन सकती है बड़े दुर्भाग्य की वजह!

तब भगवान शिव ने संसार को विष मुक्त करने के लिए स्वयं विषपान कर लिया। जिसके कारण भगवान शिव का कंठ नीला हो गया और वे नीलकंठ कहलाए। परंतु विष के नकारात्मक प्रभावों ने शिव को घेर लिया।

शिव को विष के बुरे प्रभावों से बचाने के लिए उनके अनन्य भक्त रावण सबसे पहले आए। तत्पश्चात कांवड़ में जल भरकर रावण ने ‘पुरा महादेव’ स्थित शिवमंदिर में शिवजी का जल अभिषेक किया। इससे शिवजी विष के नकारात्मक प्रभावों से मुक्त हुए और यहीं से कांवड़ यात्रा की परंपरा का प्रारंभ हुआ।

कब हुई थी कांवड़ यात्रा की शुरुआत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैसे अंग्रेजों ने 19 वीं सदी की शुरुआत से भारत में कांवड़ यात्रा का जिक्र अपनी किताबों और लेखों में किया। कई पुराने चित्रों में भी ये दिखाया गया है।

लेकिन, बता दें, कांवड़ यात्रा 1960 के दशक में उतनी धूमधाम से नहीं होती थी। कुछ साधु और श्रृद्धालुओं के साथ धनी मारवाड़ी सेठ नंगे पैर चलकर हरिद्वार या बिहार में सुल्तानगंज तक जाते थे और वहां से गंगाजल लेकर लौटते थे, जिससे शिव का अभिषेक किया जाता था।

आपको बता दें, 1980 के दशक के बाद कांवड़ यात्रा एक बड़े धार्मिक उत्सव के रूप में उभरी है। संचार, सड़क, बिजली और मीडिया के विस्तार ने इसे और अधिक लोकप्रिय बना दिया है।

1990 के दशक के मध्य से, विशेष रूप से हरिद्वार की कांवड़ यात्रा, भारत की सबसे बड़ी वार्षिक धार्मिक सभाओं में से एक बन गई है, जिसमें लाखों लोग भाग लेते हैं।

ये भी पढ़े:शिवलिंग और ज्योतिर्लिंग में क्या है अंतर, कितने प्रकार के होते हैं शिवलिंग

वैसे अंग्रेजों ने 19वीं सदी की शुरुआत से भारत में कांवड़ यात्रा का जिक्र अपनी किताबों और लेखों में किया। कई पुराने चित्रों में भी ये दिखाया गया है।

लेकिन कांवड़ यात्रा 1960 के दशक तक बहुत तामझाम से नहीं होती थी। कुछ साधु और श्रृद्धालुओं के साथ धनी मारवाड़ी सेठ नंगे पैर चलकर हरिद्वार या बिहार में सुल्तानगंज तक जाते थे और वहां से गंगाजल लेकर लौटते थे, जिससे शिव का अभिषेक किया जाता था।

1980 के दशक के बाद ये बड़े धार्मिक आयोजन में बदलने लगा। अब तो ये काफी बड़ा आयोजन हो चुका है।

Who was the first kanwadia of the universe

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2025 | 04:07 PM

Topics:  

  • Lord Shiva
  • Religion
  • Sawan Somwar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.