सुबह उठते साथ अगर देख लिए इनमें से कोई भी चीज, तो पूरा दिन हो जाएगा खराब! बचना आपके हाथ है
Early Morning Mistakes: सुबह उठते ही कुछ चीजों को देखना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि दिन की शुरुआत नकारात्मक संकेतों से होने पर पूरे दिन परेशानियाँ और बाधाएँ बनी रह सकती हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
सुबह उठते ही क्या न देखें (सौ.सोशल मीडिया)
Subah Uthkar Kya Nahi Dekhna Chahiye:कई लोगों को कहते सुना होगा ‘आज का दिन ही खराब है’, लेकिन इसके पीछे छिपे कारणों पर हम कभी ध्यान नहीं देते। वास्तु शास्त्र के अनुसार, नींद से जागते समय हमारा मन और शरीर सबसे अधिक संवेदनशील अवस्था में होते हैं।
ऐसे में उस समय जो भी दृश्य हमारी आंखों के सामने आता है, उसका सीधा प्रभाव हमारी मानसिक ऊर्जा, सोच और पूरे दिन के भाग्य पर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते है सुबह उठते ही क्या भूलकर भी नहीं देखने चाहिए?
सुबह उठते ही क्या नहीं देखने चाहिए?
-
आईने में अपना चेहरा देखना
वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि, हम में से अधिकतर लोगों की आदत होती है सुबह उठते ही आईने देखने की। लेकिन, वास्तुशास्त्र के अनुसार, ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। रात भर की नकारात्मक ऊर्जा सुबह चेहरे पर होती है। शीशा देखने से वह ऊर्जा वापस आप में समा जाती है, जिससे दिनभर चिड़चिड़ापन रह सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Kalashtami : पहली बार रख रहे हैं कालाष्टमी व्रत? तो जान लें ये जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा!
घर में इस स्थान पर चुपके से रख दें तुलसी की सूखी मंजरी, खूब बरसेगी माता लक्ष्मी की कृपा, हो जाएंगे मालामाल!
Vat Savitri: वट सावित्री के दिन चुपचाप कर लें ये 5 अचूक उपाय, जन्मों तक बना रहेगा खुशहाल साथ!
Adhik Maas: अधिकमास में जन्में बच्चों पर होती है भगवान विष्णु की विशेष कृपा, जानिए कैसे होते हैं ये बच्चे
-
जूठे बर्तन देखना
अगर आप सुबह उठकर किचन में सबसे पहले रात के जूठे बर्तन देखते हैं, तो यह सीधे तौर पर आर्थिक तंगी को न्योता देना है। इससे घर में दरिद्रता का वास होता है।इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए।
-
जंगली जानवरों की तस्वीर
बेडरूम में कभी भी हिंसक जानवरों की फोटो न लगाएं। सुबह इन्हें देखने से स्वभाव में क्रोध बढ़ता है और परिवार में क्लेश होने की संभावना रहती है।
-
बंद घड़ी देखना
वास्तु विशेषज्ञों के मुताबिक, सुबह उठते ही बंद घड़ी देखना बहुत अशुभ है। यह आपके जीवन में ठहराव और कार्यों में बाधा आने का संकेत है। यह दर्शाता है कि आपका अच्छा समय रुक गया है।
-
झाड़ृ या कूड़ेदान देखना
सुबह उठकर तुरंत झाड़ृ या कूड़ेदान को नहीं देखना चाहिए। यहां तक की सुबह उठकर सबसे पहले झाड़ृ को नहीं उठाना चाहिए। अगर ऐसा करते हैं तो पूरा दिन नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है पैसों की कमी हो सकती है।
यह भी पढ़ें:- महाशिवरात्रि की रात करें ये अचूक उपाय, करियर और बिजनेस में खुलेंगे तरक्की के रास्ते
धार्मिक ग्रंथों और वास्तु के जानकारों के अनुसार,इन नकारात्मक चीजों से बचने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि सुबह उठते ही अपनी हथेलियों के दर्शन करें या किसी देवी-देवता की शांत तस्वीर देखें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
