Amarnath Yatra 2025: सबसे पहले किसने की थी अमरनाथ गुफा की खोज, यहां पर शिवजी क्यों कहलाएं ‘बाबा बर्फानी’, जानें रहस्य
बाबा बर्फानी के दर्शन मात्र से ही सभी संकट दूर हो जाते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। यहां पर अमरनाथ यात्रा में बाबा बर्फानी के दर्शन करने भक्त आते है लेकिन क्या आप जानते है अमरनाथ यात्रा की शुरूआत किसने की थी।
- Written By: दीपिका पाल
अमरनाथ यात्रा से जुड़े तथ्य (सौ.सोशल मीडिया)
Amarnath Yatra 2025: जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा की शुरूआत 25 जुलाई से होने वाली है वहीं पर इसके लिए 14 अप्रैल से ही रजिस्ट्रेशन की शुरूआत हो गई है। अमरनाथ यात्रा के लिए बड़ी संख्या में श्रृद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते है। अमरनाथ गुफा और बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए कठिन यात्रा हर भक्तों को करनी होती है। कहते हैं कि, बाबा बर्फानी के दर्शन मात्र से ही सभी संकट दूर हो जाते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। यहां पर अमरनाथ यात्रा में बाबा बर्फानी के दर्शन करने भक्त आते है लेकिन क्या आप जानते है अमरनाथ यात्रा की शुरूआत किसने की थी यानि बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाला पहला भक्त कौन था।
महर्षि भृगु ने किया था अमरनाथ गुफा में पहली बार दर्शन
आपको बताते चलें कि, अमरनाथ गुफा में पहली बार दर्शन को लेकर एक पौराणिक कथा प्रचलित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सबसे पहले अमरनाथ गुफा के दर्शन महर्षि भृगु ने किया था। कहा जाता है कि जब कश्मीर घाटी जलमग्न हो गई थी तब महर्षि कश्यप ने नदियों और नालों के माध्यम से पानी को बाहर निकाला था। उस दौरान ऋषि भृगु हिमालय की यात्रा पर उसी रास्ते से आए थे और तपस्या के लिए एकांत वास की खोज में थे। तभी उन्हें बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन हुए।
कहते हैं कि इसके बाद से ही अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हुई थी। बता दें कि अमरनाथ में शिवलिंग का निर्माण गुफा की छत से टपकती पानी की बूंदों से होती है। कहते हैं कि यह शिवलिंग चंद्रमा की रौशनी के चक्र के साथ घटता और बढ़ता है। बर्फ से बने शिवलिंग के कारण ही इसे ‘बाबा बर्फानी’ कहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू-कश्मीर में फिर गूंजी गोलियों की आवाज, परी नल्लाह में चल रही मुठभेड़, राजौरी में हाई अलर्ट जारी
Adhik Masik Durgashtami 2026: दुर्गा अष्टमी के दिन इस विधि से करें मां दुर्गा की पूजा, मिलेगा शुभ फल
उमर अब्दुल्ला लापता! BJP ने जारी किया पोस्टर, दर्ज कराएंगे गुमशुदगी की रिपोर्ट, फारूख अब्दुल्ला का आया रिएक्शन
Gaur Gopal Das Tips: गोपाल दास के उपदेश, अपनों और सपनों के बीच संतुलन ही सबसे बड़ी चुनौती
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
जानिए कैसे कर सकेंगे अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन
आपको बताते चलें कि, अमरनाथ यात्रा के लिए जहां पर रजिस्ट्रेशन की शुरूआत 14 अप्रैल से हो गई है। वहीं पर यह यात्रा 25 जुलाई 2025 से शुरू होगी। और यात्रा का समापन 19 अगस्त को होगा। 25 जुलाई से भक्तगण बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अपनी यात्रा आरंभ करेंगे। बता दें कि अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं। बता दें कि गर्भवती महिलाएं, 70 साल से ज्यादा उम्र के लोग और 13 साल से कम उम्र के बच्चे अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करा सकते हैं। अमरनाथ यात्रा से जुड़ी अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in से ले सकते हैं।
