Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

उमर अब्दुल्ला लापता! BJP ने जारी किया पोस्टर, दर्ज कराएंगे गुमशुदगी की रिपोर्ट, फारूख अब्दुल्ला का आया रिएक्शन

Omar Abdullah Missing Poster BJP: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने लापता का पोस्टर जारी किया है। भाजपा ने 10 दिनों से लापता होने की बात कही है।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: May 23, 2026 | 01:27 PM

उमर अब्दुल्ला (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

BJP on Jammu Kashmir CM Omar Abdullah Tour: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पिछले 10 दिनों से लापता होने की खबरों ने जोर पकड़ लिया हैं। सोशल मीडिया पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के खिलाफ बीजेपी ने पोस्टर अभियान छेड़ दिया है।

बीजेपी जम्मू-कश्मीर ने एक्स पर एक पोस्टर शेयर किया है। इसमें लिखा है- उमर अब्दुल्ला लापता’। इन पोस्टर में दावा किया गया है कि उन्हें पिछली बार 10 दिन पहले देखा गया था। साथ ही उनके बारे में किसी प्रकार की जानकारी हो तो संपर्क करने के लिए कहा है।

बीजेपी ने शेयर किया पोस्टर

बीजेपी का यह पोस्टर ऐसे समय पर सामने आया है, जब उमर अब्दुल्ला निजी दौरे पर राज्य से बाहर हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Thane Palghar MLC Election सीट पर BJP-शिवसेना में टकराव, महायुति में बढ़ी सियासी हलचल

तमिलनाडु BJP में बदलाव के संकेत, शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे नैनार नागेंद्रन, अन्नामलाई की वापसी की चर्चा तेज

नागपुर विधान परिषद चुनाव: 18 जून वोटिंग, उससे पहले मुंबई में भाजपा पार्षदों का अभ्यास वर्ग

पता नहीं कैसे वायरल हो जाता हूं…जुबान फिसलने पर आई मीम्स की बाढ़, रवि किशन का रिएक्शन सुन हंस देंगे आप

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पिछले 10 दिनों से लापता। pic.twitter.com/MjGmHWrBuD — BJP Jammu & Kashmir (@BJP4JnK) May 21, 2026

बीजेपी नेता करेंगे गुमशुदगी की रिपोर्ट

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भाजपा नेता और विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने कहा, मैं बिना राजनीति किए एक गंभीर बात कहने जा रहा हूं। जम्मू-कश्मीर के लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उनका CM कहां है। अगर कोई CM कहीं जाता है, तो आम तौर पर जनता और मीडिया को इसकी जानकारी होती है।

#WATCH | Srinagar | BJP leader and Leader of Opposition in the Jammu and Kashmir Assembly Sunil Sharma says, “I am going to say something serious without involving politics. The people of J&K are worried about where their CM is. If a CM visits anywhere, the public and media… pic.twitter.com/BdShYxqh2r — ANI (@ANI) May 23, 2026

सुनील शर्मा ने कहा हमने पिछले 10 दिनों से अपने CM को नहीं देखा है। यहां हल करने के लिए बहुत सारी समस्याएं हैं, और CM कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। हमने फैसला किया है कि अगर वह 1-2 दिनों में भी सामने नहीं आते हैं, तो हम उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाएंगे।

यह बी पढ़ें – TMC के काउंसलर संजय दास की संदिग्ध मौत, घर में लटकता मिला शव, बंगाल की राजनीति में मचा हड़कंप

फारूक अब्दुल्ला ने बीजेपी पर किया पलटवार

बीजेपी के पोस्टरों पर प्रतिक्रिया देते हुए, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बीजेपी पर पलटवार किया और कहा कि भगवा पार्टी के पास करने के लिए “इससे बेहतर कुछ नहीं” है।

VIDEO | Srinagar: BJP’s J&K unit shared the ‘missing’ posters on its social media handles, seeking information about CM Omar Abdullah and claiming that he has been “missing for the last ten days”. Reacting to the posters, National Conference president Farooq Abdullah hit back at… pic.twitter.com/g3onZH4cXT — Press Trust of India (@PTI_News) May 22, 2026

इस पोस्टर को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास कुछ करने के लिए नहीं है। उमर अब्दुल्ला जानते है कि वे क्या कर रहे हैं। हमे बीजेपी को कोई जवाब देने की जरूरत नहीं है। फारूख अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस और हमारा गठबंधन बना हुआ है। हमारे दुश्मन यह सब बाते फैला रहे है। साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के साथ गठबंधन टूटने की खबरों का भी खंडन किया।

Jammu kashmir cm omar abdullah missing bjp releases poster farooq abdullah responds

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 23, 2026 | 01:16 PM

Topics:  

  • BJP
  • Jammu Kashmir
  • Omar Abdullah

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.