Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gaur Gopal Das Tips: गोपाल दास के उपदेश, अपनों और सपनों के बीच संतुलन ही सबसे बड़ी चुनौती

Gaur Gopal Das Life Lesson: यदि आप सुबह उठकर रोजाना यही सोचते हैं कि आज का दिन शांति और सुकून से बीते, तो मोटिवेशनल स्पीकर गौर गोपाल दास की कही बातों को अपने जीवन में व्यवहार में लाएं।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: May 22, 2026 | 06:14 PM

गौर गोपाल दास (सौ. सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Motivational Speaker Gaur Gopal Das: हम सभी अपना जीवन शांति और बिना किसी परेशानी के बिताना चाहते हैं, लेकिन रोज की जिंदगी में कोई न कोई समस्या या तनाव हम सभी को होती है। कभी-कभी नकारात्मक सोच हमारे भीतर घर कर जाती है।

इन सभी परेशानियों को कम करने के लिए मोटिवेशनल स्पीकर गुरु गोपाल दास ने कुछ अच्छी आदतों को अपने जीवन में एकसार करने की सलाह दी है। जिसे अपनाकर आपका पूरा दिन बैलेंस्ड औऱ पॉजिटिव थिंकिग के साथ बीतेगा।

क्या कहते हैं Gaur Gopal Das?

  • दिन की शुरूआत Gratitude से करें

सुबह आंख खुलते ही अपने दिन की शुरूआत आभार व्यक्त करने से करें। बिस्तर छोड़कर उठने से पहले दो मिनट के लिए आंखों को बंद करें और उन लोगों का धन्यवाद व्यक्त करें, जिन्होंने आपके जीवन को किसी भी प्रकार से आसान बनाया हो। जीवन ने आपको कितना कुछ दिया है- परिवार, दोस्त, हेल्थ औऱ नए अवसर। ऐसा करने से हमारा ध्यान उन चीजों पर फोकस करेगा जो हमारे पास है और उन चीजों से हमारा ध्यान हटेगा, जो हमारे पास नहीं है। इससे मन शांत होगा और पॉजिटिविटी आएगी।

सम्बंधित ख़बरें

Coconut For Haircare: बालों को घना और मुलायम बनाता है कोकोनट मिल्क, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

कब शुरू हो रहा है सावन 2026? जानिए इस साल पड़ रहे हैं कितने सोमवार और क्या है सावन की महिमा

ठाणे में पानी संकट के बीच नया टैंकर फिलिंग सेंटर शुरू, घोड़बंदर रोड क्षेत्र को मिलेगी राहत

PCMC में सलाहकारों पर 28 करोड़ खर्च, अधूरी परियोजनाओं को लेकर प्रशासन पर उठे सवाल

  • लाइफ के प्लान्स पर रखें भरोसा

जीवन में हर चीज के मायने तुरंत समझ में नहीं आते हैं। कई बार किसी अच्छे काम में देरी हो जाती है। ऐसे में संयम रखते हुए जीवन की बड़ी योजनाओं पर भरोसा रखना चाहिए। यदि हम सकारात्मक सोच और नजरिया के साथ शुरूआत करेंगे, तो हालात को संभालना आसान हो जाएगा।

  • अपनी जिम्मेदारियों को सही से निभाएं

अकसर हम बड़ी सफलता के पीछे भागते रहते हैं और छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं। इन्हीं छोटी-छोटी आदतों से अनुशासन आता है। जैसे- समय पर उठना, अपने काम को व्यवस्थित तरीके से करना व दिन की योजना बनाने जैसे काम भविष्य में होने वाली बड़ी कामयाबी की तैयारी होती है।

  • किसी की मदद का लें संकल्प

सुबह उठते ही अपना लक्ष्य बनाएं और प्लान करें कि आज किसी एक व्यक्ति की मदद करनी है। किसी की बातों को ध्यान से सुनना, उसकी समस्या का समाधान करना, किसी की हेल्प करना, ये सब मन को शांति देते हैं और मन में संतुष्टि का भाव आता है।

ये भी पढ़ें- Ganga Dussehra Daan Upay: 25 मई को गंगा दशहरा 2026, चुपचाप कर लें ये अचूक उपाय, मनोकामनाएं होंगी पूरी

  • अपनों और सपनों के बीच बनाएं संतुलन

गौर गोपाल दास जी का मानना है कि आज के दौर में सबसे बड़ी चुनौती सपनों और अपनों के बीच संतुलन बनाना है। करीब 99 प्रतिशत लोग इस संतुलन को नहीं बना पाते, लेकिन संतुलन का मतलब परफेक्ट लाइफ नहीं, बल्कि अपने फैसलों को लेकर गिल्ट या किसी अपराधबोध में जीना नहीं है।

Gaur gopal das life lesson to get peace and positivity in your life

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 22, 2026 | 06:14 PM

Topics:  

  • Dharma
  • Hindi News
  • Jyotish Tips
  • Religion News
  • Sanatan Culture
  • Sanatan Hindu religion
  • Sanatana Dharma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.