वास्तुदोष से हैं परेशान तो घर में लगा लें ये 5 पेंटिंग्स, दूर हो जाएगी नकारात्मकता
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से भरने और जीवन में उन्नति के लिए पेंटिंग्स भी विशेष महत्व रखती हैं। ऐसे में घर में कुछ पेटिंग्स को लगाने से सुख-शांति और समृद्धि का संचार होता हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
इन पेटिंग्स को लगाने से बंद किस्मत का ताला खुल सकता है,(सौ.सोशल मीडिया)
Vastu Tips: हमारे जीवन में कई बार अचानक परेशानियां आने लगती है और बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं। ऐसे में वास्तु में कुछ सरल उपाय बताए गए हैं, जिनको अपनाकर आप अपने जीवन में सुख,समृद्धि और खुशियां ला सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ पेटिंग्स को लगाने से सुख-शांति और समृद्धि का संचार होता हैं। सकारात्मकता बढ़ती हैं। ऐसे में आइए जानते है इन पेटिंग्स के बारे में-
भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला पेंटिंग
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के पूजा स्थल या ड्राइंग रूम में भगवान श्रीकृष्ण और राधा की रासलीला की पेंटिंग लगानी चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा आती है।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
कोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
दौड़ते घोड़ों की तस्वीर
कहा जाता है कि, घर में दौड़ते हुए घोड़ों की पेंटिंग्स लगाना बेहद शुभ होता है। इसे लगाने से सकारात्मकता आती है। व्यापार और काम में बढ़ोतरी होती है। इसे घर के दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। यह काफी शुभ साबित होता है।
उगते सूरज की पेंटिंग
वास्तु शास्त्र में उगते सूरज की पेंटिंग को नई शुरुआत, ऊर्जा और आशा का प्रतीक माना गया है। इसे घर के पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है। यह न केवल सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है बल्कि परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य और उत्साह में वृद्धि करता है।
हंसों के जोड़े की पेंटिंग
घर में हंसों के जोड़े की पेंटिंग लगाना बेहद शुभ होता है। हंसों के जोड़े को प्यार के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। वहीं, अगर आप हंसों की जोड़ी की पेंटिग घर में लगाते हैं, तो इससे परिवार में आपसी संबंधों में मिठास आती है और दांपत्य जीवन में आ रही समस्याएं खत्म होती है।
बहती नदी या झरने की पेंटिंग
वास्तु-शास्त्र के अनुसार, घर में बहती नदी या घर में की पेंटिंग लगाना वास्तु के अनुसार शुभ माना जाता है। इसे घर में उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना अच्छा माना जाएगा। इससे धन के प्रवाह में बढ़ोत्तरी होती है। साथ ही आर्थिक स्थिरता आती है।
हरियाली या जंगल की पेंटिंग
वास्तु के अनुसार हरियाली, फूलों और जंगल की पेंटिंग को घर में उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। यह स्वास्थ्य, खुशहाली और मानसिक शांति का संचार करती है। हरियाली की छवि तनाव को कम करती है और घर के सदस्यों में सकारात्मकता का संचार करती है।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
पेंटिंग्स लगाने से पहले इन बातों का रखें विशेष ध्यान
पेंटिंग्स को हमेशा साफ-सुथरा और जीवंत बनाए रखें। धूल-मिट्टी जमी पेंटिंग नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न कर सकती है।
नकारात्मक भावनाओं जैसे दुःख, युद्ध, गुस्सा या भय को दर्शाने वाली पेंटिंग्स से बचें।
पेंटिंग्स को उचित ऊंचाई पर लगाएं ताकि सभी इसे सहजता से देख सकें। टूटे या फटे फ्रेम वाली पेंटिंग्स तुरंत बदलें।
