- Hindi News »
- Religion »
- Which Measures Are Auspicious To Take In The Month Of Vaishakh
वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि की बात हो, शत्रुओं के नाश की या करियर में ग्रोथ की, वैशाख महीने में करें ये उपाय, खुल सकती है किस्मत
हिन्दू धर्म में वैशाख माह सबसे पवित्र और शुभ महीनों में से एक माना जाता है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि वैशाख माह में कौन से उपाय आपको लाभ पहुंचा सकते हैं और इन उपायों को करने से आपको क्या लाभ मिल सकता हैं।
- Written By: सीमा कुमारी

वैशाख माह उपाय (सौ.सोशल मीडिया)
Vaishakh Month Remedies: 13 अप्रैल 2025 से वैशाख महीना शुरू हो गया है और 12 मई 2025 को समाप्त होगा। हिन्दू धर्म में वैशाख माह सबसे पवित्र और शुभ महीनों में से एक माना जाता है। इस महीने भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि वैशाख मास में पवित्र नदियों में स्नान करने से सभी पाप धुल जाते है। इसे जगत के पालनहार भगवान विष्णु का प्रिय मास माना जाता है।
बता दें कि वैशाख महीने का एक नाम माधव मास भी है। शास्त्रों में वैशाख महीने के दौरान किये जाने वाले बहुत-से यम-नियम आदि का जिक्र भी किया गया है यानी वैशाख महीने की पूर्णिमा तक ये यम-नियम आदि चलेंगे। अब बात करते हैं वैशाख महीने के दौरान किए जाने वाले विशेष उपायों के बारे में जिन्हें करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
वैशाख माह में कौन से उपाय करना शुभ जानिए :
सम्बंधित ख़बरें
Friday Mistakes: शुक्रवार को गलती से भी न करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल!
Nazar Dosh Remedies: बच्चे को नज़रदोष से बचाने का क्या है अचूक उपाय? बस कालाष्टमी पर करें लें ये काम
Lakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Sita Navami 2026: कब है सीता नवमी 2026? नोट कीजिए सही तारीख, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
करियर में मिलेगी सफलता
अगर आप अपने करियर में सफलता चाहते हैं तो वैशाख महीने में भगवान विष्णु के माधव स्वरूप की पूजा करें। साथ ही भगवान के केशव और गोविंद नाम का ध्यान करें। ध्यान रखें कि भगवान के एक नाम का ध्यान न करें, बल्कि तीन नामों का ध्यान करना अधिक फायदेमंद होता है। इससे आपके करियर में आ रही रुकावटें दूर होंगी और आप अपने हर काम में सफल होंगे।
वैवाहिक जीवन की खुशहाली
जीवनसाथी के साथ अच्छा तालमेल बनाये रखने के लिए, वैशाख महीने के दौरान आप श्री विष्णु के माधव स्वरूप के साथ भगवान के श्रीधर और पद्मानाभ स्वरूप का भी ध्यान करें और तुलसीपत्र लगी हुई मीठाई का भगवान को भोग लगाएं। प्रतिदिन मिठाई का भोग नहीं लगा सकते, तो मिश्री के साथ तुलसीपत्र भगवान को अर्पित करें।
परेशानियों से मुक्ति
अगर जीवन में कोई संकट आ रहा है तो वैशाख महीने में भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग अर्पित करें और उसमें तुलसी पत्र डालें। साथ ही माधव स्वरूप के साथ दामोदर और नारायण का ध्यान करें। इस उपाय से संकट दूर होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
आर्थिक स्थिति बेहतर
अपनी आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए आपको वैशाख महीने के दौरान श्री विष्णु के माधव स्वरूप के साथ गोविंद और नारायण का ध्यान करना चाहिए। साथ ही श्री हरि को आटे से बनी पंजीरी में तुलसी दल डालकर भोग लगाना चाहिए।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
शत्रुओं से छुटकारा
शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए और दोस्तों का साथ बनाये रखने के लिए आपको वैशाख महीने में श्री विष्णु के माधव स्वरूप के साथ केशव और दामोदर का ध्यान करना चाहिए। साथ ही भगवान विष्णु की तुलसीदल से पूजा करनी चाहिए।
Which measures are auspicious to take in the month of vaishakh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Asian Badminton Championship के सेमीफाइनल में पहुंचे आयुष शेट्टी, जोनाथन क्रिस्टी को हराकर मेडल किया पक्का
Apr 10, 2026 | 04:00 PMभीषण गर्मी के बीच अकोला में पानी की किल्लत, काटेपूर्णा बांध में 34.90% जल भंडारण
Apr 10, 2026 | 03:57 PMउद्धव ठाकरे की पार्टी में गृहयुद्ध! शिवसेना (यूबीटी) में टूट की खबरों पर शिंदे गुट के सांसद का बड़ा खुलासा
Apr 10, 2026 | 03:57 PM1 महीने की हुई Randeep Hooda की नन्ही परी, रखा ऐसा यूनिक नाम कि सुनते ही फैंस बोले वाह
Apr 10, 2026 | 03:47 PMExplainer: लेबनान की आग में जल जाएगी इस्लामाबाद वार्ता? US-ईरान डील के बीच खड़ी हैं ये सबसे बड़ी चुनौतियां
Apr 10, 2026 | 03:45 PMजेल में बंद अब्बास अंसारी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखी विधायकी; हाईकोर्ट के आदेश को दी चुनौती
Apr 10, 2026 | 03:43 PMअहिल्यानगर में अतिक्रमण पर सख्ती, दोबारा कब्जा करने पर केस दर्ज करने की प्रशासन की चेतावनी
Apr 10, 2026 | 03:41 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














