फुलेरा दूज के दिन इन विशेष मंत्रों के जाप से खुशहाल रहेगा घर-परिवार, प्रेममय रहेगा जीवन

आज फुलेरा दूज का पावन पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन इन मंत्रों का जाप करने से लोगों के प्रेम संबंधों में मधुरता आती है और विवाह में आ रही बाधाओं का निवारण होता है। आइए जानते है फुलेरा दूज के मंत्रों का जाप के लाभ।
फुलेरा दूज के दिन इन विशेष मंत्रों के जाप से खुशहाल रहेगा घर-परिवार, प्रेममय रहेगा जीवन
फुलेरा दूज के दिन इन विशेष मंत्रों के जाप (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Phulera Dooj 2025 Mantra: आज फुलेरा दूज का पावन पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को समर्पित है और इसे ब्रज में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन फूलों की होली खेली जाती है, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति और आनंद की लहर दौड़ जाती है।

इस दिन राधा-कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और उन्हें फूल अर्पित किए जाते है। फुलेरा दूज के दिन कुछ विशेष मंत्रों का जाप करने से जीवन में प्रेम और खुशहाली बनी रहती है। साथ ही आने वाले कष्टों से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए जानते है फुलेरा दूज के दिन किन मंत्रों का जाप करना बड़ा शुभ होता है।

इस दिन मनाई जा रही है फुलेरा दूज

फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि आरंभ: 1 मार्च, शनिवार, तड़के 03:16 मिनट से फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि समाप्त: 2 मार्च, रविवार, रात्रि 12: 09 मिनट पर उदया तिथि के हिसाब से इस साल फुलेरा दूज का पर्व 01 मार्च 2025 को मनाया जाएगा।

क्या है फुलेरा दूज का शुभ मुहूर्त

अमृत काल – प्रातः 04:40 से 06:06 बजे

ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 05:07 से 05:56 बजे तक

फुलेरा दूज पर करें इन मंत्रों का जाप :

राधा-कृष्ण मंत्र

“हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम, राम-राम हरे हरे।” इस मंत्र का जाप करने से राधा-कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है और प्रेम संबंधों में मधुरता आती है।

प्रेम-प्राप्ति मंत्र

“ॐ क्लीं कृष्णाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा।” इस मंत्र का जाप करने से प्रेम संबंधों में मधुरता आती है और जीवन में प्रेम की प्राप्ति होती है।

राधा रानी मंत्र

“ॐ श्रीं राधिकायै नमः।” इस मंत्र का जाप करने से राधा रानी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और प्रेम संबंधों में सफलता मिलती है।

विवाह के लिए मंत्र

“ॐ सृष्टिकर्ता मम विवाह कुरु कुरु स्वाहा।” विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए इस मंत्र का जाप करना फलदायी होता है।

फुलेरा दूज का महत्व

सनातन धर्म में फुलेरा दूज का विशेष महत्व है। मान्यता है कि फुलेरा दूज के दिन इन मंत्रों का जाप करने से लोगों के प्रेम संबंधों में मधुरता आती है और विवाह में आ रही बाधाओं का निवारण होता है। इसके अलावा, जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। आपको बता दें, इस दिन इन मंत्रों का जाप करने से भगवान कृष्ण और राधा रानी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में प्रेम और खुशहाली बनी रहती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com