अयोध्या में किस दिन मनेगी राम नवमी? यहां जानिए सबसे सटीक तिथि और अन्य जानकारी
When Is Ram Navami In 2026 Ayodhya: अयोध्या में राम नवमी 2026 किस दिन मनाई जाएगी? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और इस पावन पर्व से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।
- Written By: सीमा कुमारी
अयोध्या में राम नवमी (सौ.AI)
Ayodhya Ram Navami Date:पूरे देशभर में रामनवमी की तैयारी जोरों-शोरों से चल रही है। खासतौर पर राम की नगरी अयोध्या में भव्य सजावट, पूजा-अर्चना और विशेष कार्यक्रमों की तैयारियां तेज हो गई हैं, जहां भक्तों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिल रहा है।
इस साल राम नवमी की तिथि को लेकर काफी असमंसज की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में भ्रम की स्थिति बन रही हैं। आइए जानते है राम लला की नगरी अयोध्या में किस दिन मनाई जा रही है रामनवमी…
कब है राम नवमी 2026?
पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 26 मार्च 2026 को सुबह 11 बजकर 46 मिनट पर आरंभ हो रही है, जो 27 मार्च 2026 को सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर समाप्त होगा। श्री राम का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था। ऐसे में कई लोग रामनवमी 26 मार्च को भी मना रहे हैं। इसके अलावा उदया तिथि के हिसाब से राम नवमी 27 मार्च को मनाई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Shani Dev: शनि देव को पसंद नहीं हैं ये 5 काम, भूलकर भी किए तो प्रकोप से नहीं बच पाएंगे
Vastu Tips: इंक्रीमेंट और प्रमोशन चाहिए? आज ही ऑफिस टेबल से हटा दें ये 5 चीजें, खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते
आज शनि प्रदोष व्रत पर करें ये चमत्कारी उपाय, वैवाहिक जीवन से लेकर आर्थिक क्षेत्र में बनेंगे लाभ के योग
संजय राउत का आरोप; राम मंदिर को दान की गई 4 Kg चांदी की ईंट का अभी तक नहीं मिला हिसाब
अयोध्या में राम नवमी कब मनाई जाएगी?
अयोध्या के जाने-माने ज्योतिषाचार्य ने बताया कि अयोध्या में राम नवमी 27 मार्च 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी। राम मंदिर में रामलला का जन्मोत्सव दोपहर 12 बजकर 27 मिनट पर आरंभ होगा, जो मध्याह्न मुहूर्त में है।
राम नवमी पर कब होगा राम लला का सूर्य तिलक
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस बार अयोध्या में रामनवमी का उत्सव अत्यंत भव्य और दिव्य होने जा रहा है। हर साल की तरह इस बार राम मंदिर में राम नवमी के शुभ अवसर पर राम लला का सूर्य तिलक किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि,ये तिलक वैज्ञानिक तकनीक के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें सूर्य की किरणें सीधे भगवान के मस्तक पर पड़ेंगी। यह दृश्य लगभग 4 से 5 मिनट तक दिखाई देगा। इस अद्भुत दृश्य को लाखों लोग देखेंगे।
यह भी पढ़ें:-पैसे की तंगहाली से कैसे मिलेगा छुटकारा? रामनवमी को श्रीराम की पूजा में चढ़ाएं ये वस्तुएं, बदलेगी किस्मत!
राम नवमी का आध्यात्मिक महत्व
राम नवमी चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाने वाला एक प्रमुख हिंदू त्योहार है, जो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मदिन का प्रतीक है। यह दिन बुराई पर अच्छाई, धर्म की अधर्म पर विजय और पवित्रता का जश्न मनाता है। यह पर्व हमें नैतिकता, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
