आज शनि प्रदोष व्रत पर करें ये चमत्कारी उपाय, वैवाहिक जीवन से लेकर आर्थिक क्षेत्र में बनेंगे लाभ के योग
Shani Pradosh Vrat 2026 Remedies: आज शनि प्रदोष व्रत पर किए गए कुछ सरल उपायों से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ने और आर्थिक उन्नति के योग बनने की मान्यता है। जानिए इन शुभ उपायों के बारे में।
- Written By: सीमा कुमारी
भगवान शिव (सौ.सोशल मीडिया)
Shani Pradosh Vrat For Wealth And Married Life: आज 27 जून 2026 को शनि प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। यह शुभ तिथि भगवान शिव के भक्तों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन श्रद्धालु विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं और अच्छे जीवन की कामना करते हैं। मान्यता है कि इस दिन सच्ची श्रद्धा से शिव पूजा करने पर जीवन के कष्ट दूर होते हैं तथा सुख-समृद्धि और शनि दोष से राहत का आशीर्वाद मिलता है।
शनि प्रदोष व्रत के दिन करें ये चमत्कारी उपाय
-
कलावा लिपटा हुआ नारियल अर्पित करें
ज्योतिषयों के अनुसार, सुखी जीवन पाने के लिए शनि प्रदोष व्रत के दिन शिव मन्दिर जाकर भगवान शिव को कलावा लिपटा हुआ नारियल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपको जीवन में सुख ही सुख मिलेगा।
-
11 फूलों और 11 बेलपत्रों से बनी माला अर्पित करें
इसके अलावा, शनि प्रदोष व्रत के दिन आपको शिवलिंग पर 11 फूलों और 11 बेलपत्रों से बनी माला चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में नयापन आयेगा।
सम्बंधित ख़बरें
संजय राउत का आरोप; राम मंदिर को दान की गई 4 Kg चांदी की ईंट का अभी तक नहीं मिला हिसाब
शनि प्रदोष व्रत 2026: पूजा के दौरान इन भूलों से रहें दूर, तभी मिलेगा भगवान शिव और शनिदेव का आशीर्वाद
Jyeshtha Purnima: ज्येष्ठ पूर्णिमा की रात करें ये दीपक उपाय, घर में बढ़ सकती है सुख-समृद्धि और धन की आवक
Vastu Tips For Evil Eye : क्या घर की खुशहाली पर लग गई है बुरी नजर? अपनाएं ये 4 आसान वास्तु उपाय
-
ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ’
अगर आप परिवार के मुखिया हैं और चाहते हैं कि परिवार के सब लोग आपके फैसलों में आपके साथ बने रहें, तो आज के दिन आपको भगवान शंकर के आगे हाथ जोड़कर उनके इस मंत्र का 21 बार जप करना चाहिए।
यह भी पढ़ें-शनि प्रदोष व्रत 2026: पूजा के दौरान इन भूलों से रहें दूर, तभी मिलेगा भगवान शिव और शनिदेव का आशीर्वाद
-
शमी पत्र अर्पित करें
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि समाज में मान – सम्मान पाने के लिए शिवलिंग पर शमी पत्र अर्पित करने चाहिए। साथ ही भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जप करना चाहिए । भगवान शिव का पंचाक्षरी मंत्र इस प्रकार है- ऊँ नमः शिवाय। ये उपाय करने से आप जीवन में खूब नाम कमायेंगे।
-
शिवजी और माता पार्वती को कलावा बांधे
अगर आप काफी दिनों से अपनी लड़की या लड़के के लिये कोई रिश्ता ढूंढ रहे हैं, लेकिन आपको कोई अच्छा रिश्ता नहीं मिल पा रहा है, तो आज के दिन आपको शिव मन्दिर में जाकर शिवजी और माता पार्वती को कलावे से एक सूत्र में बांधना चाहिए। साथ ही माता पार्वती को लाल चुनरी चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से आपको अपनी लड़की या लड़के के लिये जल्द ही कोई अच्छा रिश्ता मिलेगा।
