Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जनवरी 2025 में इस तिथि को मनेगी ‘गुरू गोविंद सिंह जयंती’, जानिए उनसे जुड़ी 5 विशेष बातें

गुरु गोबिंद सिंह जयंती हर साल पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाई जाती है। जिसे प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। साल 2025 में गुरु गोबिंद सिंह की जयंती 6 जनवरी को पूरे देशभर में मनाई जाएगी।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Dec 31, 2024 | 07:13 PM

गुरु गोबिंद सिंह,(सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Guru Gobind Singh Jayanti 2025: सिख धर्म के दसवें और आखिरी गुरु गोबिंद सिंह जयंती हर साल पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को  मनाई जाती है। जिसे प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। साल 2025 में गुरु गोबिंद सिंह की जयंती 6 जनवरी को पूरे देशभर में मनाई जाएगी।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि, गुरु गोबिंद सिंह जी केवल भारत के इतिहास में ही नहीं, बल्कि विश्व के सबसे महान व्यक्तित्वों में से एक माने जाते हैं। वे एक उत्कृष्ट दार्शनिक, लेखक, और कवि के साथ-साथ अद्वितीय रणनीतिकार और असाधारण योद्धा भी थे।

सिख धर्म के लोगों को एक अच्छी राह दिखाने के लिए उन्होंने कई महत्वपूर्ण उपदेश दिए हैं। आपको बता दें कि उन्होंने 5 महत्वपूर्ण बातें बताई है, जिसे सिख धर्म में पांच ककार कहा जाता है। इन 5 ककार आज भी पालन पूरी श्रद्धा के साथ किया जाता है। इसके बिना हर सिख एक प्रकार से अधूरा ही है।

सम्बंधित ख़बरें

नींबू पानी पीना कब बन सकता है खतरनाक? पीने से पहले तुरंत पढ़ें

कम बजट में प्रीमियम SUV का सपना? Skoda Kylaq ने मचाया धमाल, अब आएंगे CNG और नया ऑटोमैटिक ऑप्शन

अजित पवार की मौत पर रोहित पवार की साजिश वाली थ्योरी पर बोले फडणवीस- मामले का राजनीतिकरण….

नागरिकों की सुविधा के लिए मनपा का बड़ा फैसला, जोनवार जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र सेवा फिर शुरू करने के निर्देश

गुरु गोबिंद सिंह की जयंती से अवसर पर हम आपको उनकी कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं, जो आज भी मान्य हैं। जिसका सिख धर्म में बहुत महत्व है। ऐसे में आइए जानते हैं गुरु गोबिंद सिंह जी के अनमोल वचन-

जानिए गुरु गोबिंद सिंह जी के अनमोल वचन

1. जैसा की हमने आपको बताया है गुरु गोबिंद सिंह जी ने सिखों के लिए पांच ककार का मंत्र दिया था। उन्होंने कहा था कि जो भी सिख होगा, उसके लिए पांच ककार केश, कड़ा, कृपाण, कंघा और कच्छा अनिवार्य होगा। ये पहनकर ही खालसा वेश पूर्ण माना जाता है। यह 5 महत्वपूर्ण चीजें सभी सिख परिधान करते हैं।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें

2. साथ ही समाज में धर्म और सत्य की स्थापना के लिए गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। उन्होंने हर सिख को रक्षा के लिए कृपाण धारण करने को कहा। इसलिए आज भी सिख कृपाण धारण करते है।

3. गुरु गोबिंद सिंह जी ने ही खालसा वाणी “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतह” का उद्घोष किया था। सिख समुदाय के लोग आज भी इस वाणी का उद्घोष करते हैं। यह उद्घोष हम कई सालों से सुनते आ रहे है।

4. गुरु गोबिंद सिंह जी ने ही गुरु परंपरा को खत्म करते हुए सभी सिखों को गुरु ग्रंथ साहिब को अपना गुरु मानने का आदेश दिया। जिसके बाद से गुरु ग्रंथ साहिब ही सिखों के मार्गदर्शक हैं। इस प्रकार से गुरु गोबिंद साहिब सिखों के अंतिम गुरु थे।

5. गुरु गोबिंद सिंह जी बहादुरी की मिसाल थे। उनके लिए कहा जाता है “सवा लाख से एक लड़ाऊं चिड़ियों सों मैं बाज तड़ऊ तबे गोबिंदसिंह नाम कहाऊं”. उन्होंने सिखों को निडर रहने का संदेश दिया। आज भी सिख धर्म के सभी अनुयायी इन पांच महत्वपूर्ण बातों यानी ककार का पालन करते हैं।

 

When will guru gobind singhs birth anniversary be celebrated in january 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 31, 2024 | 07:13 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.