अकोलावासियों की सुविधा के लिए मनपा का बड़ा फैसला, जोनवार जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र सेवा फिर होगी शुरू
Akola Mayor News: महापौर शारदा खेडकर ने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र की जोनवार सुविधा पुनः शुरू करने और हर जोन में स्वतंत्र अतिक्रमण उन्मूलन पथक गठित करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को राहत मिले।
- Written By: रूपम सिंह
नागरिकों की सुविधा के लिए मनपा का बड़ा फैसला, जोनवार जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र सेवा फिर शुरू करने के निर्देश तस्वीर (सोर्स: नवभारत)
Akola Municipal Corporation News: अकोला महानगर पालिका क्षेत्र में नागरिकों को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र प्राप्त करने में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए महापौर शारदा खेडकर ने प्रशासन को महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। जिसमें जन्म-मृत्यु दाखिले देने की सुविधा पूर्ववत जोनवार करें और जोनवार 4 अतिक्रमण उन्मूलन पथक कार्यान्वीत करें का समावेश है। पूर्व में जोनवार जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र देने की प्रक्रिया शुरू थी, लेकिन कुछ कारणों से इसे बंद कर दिया गया था।
इसके चलते नागरिकों और विद्यार्थियों को शैक्षणिक, चिकित्सकीय तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र प्राप्त करने में परेशानी हो रही थी। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र अत्यंत आवश्यक शासकीय दस्तावेज हैं और इन्हें नागरिकों की सुविधा के लिए जोनवार पुनः उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्रमाणपत्र समयसीमा के भीतर नागरिकों को मिलें। इसके अतिरिक्त शहर के सार्वजनिक मार्ग, चौक, बाजारपेठ और अन्य स्थलों पर हो रहे अतिक्रमणों के कारण यातायात और नागरिकों की दैनिक आवाजाही में बाधाएँ उत्पन्न हो रही हैं। इस समस्या के समाधान के लिए अकोला महापौर ने प्रत्येक जोन में स्वतंत्र अतिक्रमण उन्मूलन पथक गठित करने के निर्देश दिए।
सम्बंधित ख़बरें
यवतमाल में करोड़ों की लागत से बना धारेगांव नाले का पुल धंसा, निर्माण विभाग पर उठे सवाल, राहगीर खतरे में
एसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
हाई कोर्ट के आदेश पर आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा! नागपुर मनपा आयुक्त को अवमानना का नोटिस, अदालत की फटकार
यह भी पढ़ें:- अकोला: महाराष्ट्र खेती में देश को दिशा देगा तकनीक और प्रचार में अग्रणी बनेगा राज्य, कृषि मंत्री
अधिकारियों को दिए निर्देश
- जोनवार जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र देने की प्रक्रिया पुनः शुरू की जाए। नागरिकों और विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र समयसीमा के भीतर उपलब्ध कराए जाए।
- प्रत्येक जोन में स्वतंत्र अतिक्रमण उन्मूलन पथक गठित किए जाए। इन पथकों में आवश्यक मानवबल की नियुक्ति की जाए।
पथकों को वाहन और आवश्यक सामग्री - उपलब्ध कराई जाए। अतिक्रमणों पर समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई की जाए।
- नागरिकों की सुविधा और प्रशासनिक कार्यकुशलता के लिए जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र की जोनवार सुविधा पुनः शुरू करें
- अतिक्रमण उन्मूलन के लिए स्वतंत्र पथक तैयार करना अत्यंत आवश्यक है। इससे नागरिकों को राहत मिलेगी और शहर का प्रशासनिक कार्य अधिक सुगम होगा।
