- Hindi News »
- Religion »
- When Will Chhath Puja Be Celebrated In 2025
साल 2025 छठ पूजा की आ गई सही तिथि, नोट कर लीजिए खरना सहित ऊषा अर्घ्य की तिथियां
Chaiti : भगवान सूर्य को समर्पित छठ का पर्व 4 दिनों तक चलता है। आपको बता दें, इस महापर्व का इंतजार लोगों को पूरे साल रहता है और खासतौर से उत्तर भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों में मनाया जाता है।
- Written By: सीमा कुमारी

छठ पूजा (सौ.सोशल मीडिया)
Chatth Puja 2025 Date : लोक आस्था का महापर्व छठ हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। भगवान सूर्य को समर्पित छठ का पर्व 4 दिनों तक चलता है। आपको बता दें, इस महापर्व का इंतजार लोगों को पूरे साल रहता है और खासतौर से उत्तर भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया जाता है। कठिन नियम-निष्ठा के कारण छठ को सबसे बड़ा पर्व माना जाता है।
छठ पूजा को सूर्य षष्ठी,छठ,छठी,छठ पर्व,डाला पूजा और डाला छठ के नाम से भी जाना जाता है। छठ पर्व में व्रत और नियम बहुत कठिन होते है। इस पर्व को महिलाएं और माताएं करती है। इस महापर्व की शुरूआत हर साल दिवाली के बाद होती है। ऐसे में आइए जानते है साल 2025 में छठ पूजा कब? जानें तिथि और इस पर्व का महत्व
कब मनाया जाएगा छठ पूजा 2025
आपको बता दें, पंचांग के मुताबित इस महापर्व को कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष में पूरी की जाती है। इस साल छठ महापर्व के नहाय खाय की शुरुआत 25 अक्टूबर से होगी। वहीं 28 अक्टूबर को सुबह-सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य देकर ये पूजा समाप्त होगी।
सम्बंधित ख़बरें
बच्चों को क्या खिलाने से बढ़ेगी उनकी हाइट? यहां जानिए कुछ बेहद असरदार फूड्स के नाम
वरूथिनी एकादशी पर क्या न करें? गलती करके पछताने से पहले यहां पढ़ लें
अप्रैल में इस दिन से शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य, जानिए विवाह के शुभ मुहूर्त
बच्चों के लिए अमृत से कम नहीं है जायफल, सावधानियां जरूरी, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद
कब है 2025 नहाय खाय
इस साल छठ 2025 महापर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर 2025, शनिवार के दिन से हो जाएगी। पहला दिन छठ पूजा में नहाय खाय कहलाता है। इस दिन छठ करने वाली महिलाएं नहा-धोकर भगवान की पूजा करती है। नहाय खाय वाले दिन घीया यानी कद्दू और चने की दाल से भोजन बनाया जाता है।
कब है 2025 खरना
छठ महापर्व का दूसरे दिन को खरना कहा जाता है। इस साल खरना 26 अक्टूबर 2025, रविवार के दिन है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करती है। शाम को गुड़ की खीर और रोटी भगवान को अर्पित की जाती है। इसे प्रसाद के रुप में बांटा जाता है।
ये भी पढ़े-गृहप्रवेश में दुल्हन ही क्यों मारती है चावल के कलश को ठोकर, जानें इसकी वजह
कब है 2025 संध्या अर्घ्य
छठ महापर्व का तीसरा दिन संध्या अर्घ्य का होता है। 27 अक्टूबर, सोमवार के दिन संध्या अर्घ्य है। छठ पूजा में इस दिन का विशेष महत्व होता है। इस दिन महिलाएं सूर्यास्त के समय पानी के किनारे डूबते सूर्य को अर्घ्य देती है।
कब है 2025 उषा अर्घ्य
छठ महापर्व का चौथा और अंतिम दिन 28 अक्टूबर, मंगलवार को है। इस दिन को उषा अर्घ्य कहा जाता है। इस दिन महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य देती है। इसके बाद व्रत का पारण किया जाता है।
When will chhath puja be celebrated in 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMSaharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PMवीडियो गैलरी

मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM














