-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Chaiti Chhath Puja Begins From Tuesday
मंगलवार से चैती छठ पूजा आरंभ, जानिए किस दिन पड़ रहा है नहाय खाय और खरना, किस तिथि को है सांध्य अर्घ्य और किस दिन ऊषा अर्घ्य
- Written By: सीमा कुमारी
सूर्योपासना का महापर्व चैती छठ विशेष रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में पूरी आस्था के साथ मनाया जाता है। चैती छठ का व्रत संतान सुख और संतान के दीर्घायु और घर-परिवार में सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए रखा जाता है।

चैती छठ (सौ.सोशल मीडिया)
Chaiti Chhath Puja 2025: 1 अप्रैल, मंगलवार से चैती छठ पूजा शुरू हो रही है। और इसका समापन 4 अप्रैल 2025 को होगा। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व ‘चैती छठ’ जो साल में दो बार मनाया जाता है। एक बार चैत्र माह में और दूसरी बार कार्तिक माह में। इस साल
सूर्योपासना का महापर्व चैती छठ विशेष रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में पूरी आस्था के साथ मनाया जाता है। चैती छठ का व्रत संतान सुख और संतान के दीर्घायु और घर-परिवार में सुख-समृद्धि व खुशहाली के लिए रखा जाता है।
ऐसा कहा जाता है कि, छठी मईया भगवान सूर्य की बहन है। इसलिए इस दिन छठी मईया व भगवान सूर्य की पूजा की जाती है। आपको बता दें, इस व्रत की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है और समापन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर होता है।
सम्बंधित ख़बरें
आगरा में जया किशोरी की कथा: कंस वध, गोपी-उद्धव संवाद और सुदामा चरित्र ने दिया प्रेम, धर्म और संस्कार का संदेश
Photo: पहला सावन में शिव पूजा क्यों है इतनी खास? फोटो में जानिए 12 बड़ी जरूरी बातें
Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर इन दोहों के साथ करें गुरु को प्रणाम, मिलेगा भरपूर आशीर्वाद
Shiv Puja: सावन में व्रत नहीं रख सकें, तो कैसे मिलेगा भगवान शिव जी की कृपा? यहां जानिए
छठ में छठी मैया और सूर्य देव की पूजा की जाती है और इस व्रत को महिलाएं और पुरुष दोनों ही 36 घंटे का कठिन उपवास रखते हैं। वैसे तो यह पर्व देश भर में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कब से शुरू हो रहा है, चैती छठ और कब होगा समापन।
कब है चैती छठ
पंचांग के अनुसार, इस बार चैती छठ गुरुवार 3 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी. इस व्रत की शुरुआत नहाय खाए से होती है, जिसके बाद अगले चार दिन भक्त सात्विक जीवन का पालन करते है।
जानिए व्रत से जुड़े महत्वपूर्ण नियम
नहाय-खाय की तिथि
छठ महापर्व का पहला दिन यानी नहाय-खाय 1 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। नहाय-खाय में व्रती पवित्र नदियों या शुद्ध जल से स्नान करेंगे और सात्विक भोजन ग्रहण करेंगे। भोजन करने के बाद शुद्ध मन से व्रत का संकल्प लेंगे।
खरना की तिथि
छठ महापर्व का दूसरा दिन खरना होता है, जिससे निर्जला व्रत की शुरुआत होती है। यह 2 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। इस दिन सूर्यास्त के बाद व्रत गुड़ की खीर रोटी और फल का प्रसाद ग्रहण करते हैं। फिर 36 घंटे का निर्जला व्रत का संकल्प लेते हैं।
सांध्य अर्घ्य तिथि
छठ के तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं, यह 3 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। जिसके लिए व्रती छठ घाटों पर पहुंचते हैं और डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
उषा अर्घ्य तिथि
चैती छठ का आखिरी दिन यानी ऊषा अर्घ्य 4 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। इस दिन व्रती उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देते हैं और इसके साथ ही चार दिवसीय कठोर व्रत का समापन होता है। फिर व्रत का पारण किया जाता हैं।
Chaiti chhath puja begins from tuesday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
स्कूल कैंटीनों में अब चॉकलेट, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक नहीं मिलेंगे! तुकाराम मुंढे का आदेश- क्वालिटी बोर्ड अनिवार्य
Jul 29, 2026 | 09:12 PMसावन सोमवार के व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानिए शिव पूजा और उपवास के शास्त्रीय नियम
Jul 29, 2026 | 09:11 PMDilip Ram Murder Case: TMC नेता दिलीप राम हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने 7 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा
Jul 29, 2026 | 08:57 PMपुराना PF खाता भूल गए? सरकार का नया E-PRAAPTI पोर्टल करेगा मिनटों में काम, ऐसे मिलेगा फंसा हुआ पैसा
Jul 29, 2026 | 08:55 PMमराठवाड़ा की जीवनरेखा जायकवाड़ी बांध में बढ़ा पानी, 67% हुआ जल भंडारण; किसान और उद्योग हुए निहाल
Jul 29, 2026 | 08:53 PMGen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
Jul 29, 2026 | 08:44 PMभोपाल में 2 घंटे चली सरकार-किसान वार्ता बेनतीजा! टी-ब्रेक के बाद फिर शुरू होगी दूसरे दौर की बातचीत
Jul 29, 2026 | 08:43 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM














