हनुमान जयंती आज, भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना रुष्ट हो जाएंगे बजरंगबली
Hanuman Jayanti Puja Method: कहा जाता है कि सच्चे मन से की गई पूजा से डर, बाधाएं और परेशानियां कम होती हैं और जीवन में सकारात्मकता आती है। लेकिन, हनुमान जयंती के दिन कुछ गलतियों को करने से बचना चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी
हनुमान जी और बालक (सौ.AI)
Hanuman Jayanti 2026: आज 2 अप्रैल 2026 को पूरे देशभर में हनुमान जयंती का भव्य महोत्सव मनाया जा रहा है। यह पर्व हर साल चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन भगवान राम के अनन्य भक्त, संकटमोचन हनुमान जी का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन को हनुमान जयंती और जन्मोत्सव के रूप में पूरे श्रद्धा भाव से मनाया जाता है।
हनुमान जयंती का आध्यात्मिक महत्व
हिन्दू धर्म में हनुमान जयंती का बड़ा महत्व होता है। इस दिन हनुमान भक्त बड़ी श्रद्धा के साथ हनुमान जी की पूजा करते है। मंदिरों में दर्शन के लिए भीड़ रहती है और लोग बजरंगबली को प्रसाद चढ़ाकर उनका आशीर्वाद लेते है।
कहा जाता है कि सच्चे मन से की गई पूजा से डर, बाधाएं और परेशानियां कम होती हैं और जीवन में सकारात्मकता आती है। ज्योतिषियों की मानें तो, हनुमान जयंती के कुछ गलतियों से सावधान रहना चाहिए। तो आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में-
सम्बंधित ख़बरें
Jalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
इस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
Pradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
हनुमान जयंती पर किन गलतियों को करने से बचना चाहिए?
-
तामसिक चीजों ना करें सेवन
ज्योतिषयों के अनुसार, हनुमान जयंती के दिन खान-पान में शुद्धता रखनी चाहिए। इस दिन गलती से भी मांस, मछली, अंडा, प्याज और लहसुन जैसी चीजों को नहीं खाना चाहिए। तभी पूजा का फल मिलता है।
-
काले कपड़े ना पहनें
हिन्दू लोक मान्यता के अनुसार, किसी भी पूजा-पाठ में काले कपड़े पहनने की मनाही होती है। खासतौर पर, हनुमान जयंती के दिन बजरंगबली की पूजा करते समय भूलकर भी काले या सफेद रंग के काले कपड़े ना पहनें। धर्म ग्रथों में बताया गया है कि इसके परिणाम बहुत ही अशुभ हो सकते है। इसलिए ऐसी गलती भूलकर भी ना करें।
-
महिलाएं न छूएं हनुमान जी की प्रतिमा
हनुमान जयंती के दिन स्त्रियों को हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर छूने से या स्पर्श करने से बचना चाहिए। धर्म शास्त्रों के अनुसार, हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं। इसलिए महिलाओं को हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर छूने को मना किया जाता हैं।
-
नमक का सेवन ना करें
अगर आप हनुमान जयंती के दिन व्रत रख रहे हैं तो इस दिन भूल से भी नमक का सेवन न करें। बल्कि, मीठे भोजन से इस व्रत का पारण करना चाहिए।
-
किसी को ना करें परेशान
हनुमान जयंती के दिन किसी भी जानवर या वानर को परेशान नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से बजरंगबली नाराज हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें-हनुमान जयंती पर बजरंगबली को चढ़ाएं उनके ये 5 प्रिय भोग, परेशानियों से मिलेगी मुक्ति
-
न करें भगवान राम का अपमान
हनुमान जयंती के दिन भगवान राम का सम्मान करना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि अगर इस दिन कोई श्रीराम की अनदेखी या अपमान करता है, तो उसे हनुमान जी की नाराजगी की सामना करना पड़ सकता हैं। इसलिए कहा जाता है कि सिर्फ हनुमान जी की पूजा ही नहीं, बल्कि भगवान राम के प्रति श्रद्धा रखना भी उतना ही जरूरी हैं।
