Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जेठ महीने की विनायक चतुर्थी इस दिन, इस शुभ मुहूर्त में करें श्रीगणेश की पूजा, विघ्नहर्ता दूर कर देंगे सारे कष्ट

मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सभी शुभ कामों में सफलता मिलती है। साथ ही व्यक्ति की आय, आयु और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ मास में विनायक चतुर्थी व्रत कब रखा जाएगा।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: May 27, 2025 | 04:39 PM

ज्येष्ठ मास विनायक चतुर्थी (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

विनायक चतुर्थी हर महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर मनाई जाती है। इस बार ज्येष्ठ महीने की विनायक चतुर्थी का व्रत 30 मई 2025 को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने से सभी शुभ कामों में सफलता मिलती है। साथ ही व्यक्ति की आय, आयु और सौभाग्य में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि ज्येष्ठ मास में विनायक चतुर्थी व्रत कब रखा जाएगा।

कब है ज्येष्ठ मास विनायक चतुर्थी

आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 29 मई को देर रात 11:18 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 30 मई को रात 9:22 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि मान्य होती है। ऐसे में ज्येष्ठ मास विनायक चतुर्थी 30 मई 2025 को मनाई जाएगी।

क्या है विनायक चतुर्थी शुभ मुहूर्त :

ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:03 मिनट से 04:43 मिनट तक ।
विजय मुहूर्त – दोपहर 02:37 मिनट से 03:32 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त – शाम 07:12 मिनट से 07:33 मिनट तक ।
निशिता मुहूर्त – रात 11:58 मिनट से 12:39 मिनट तक ।

ऐसे करें प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की पूजा

विनायक चतुर्थी के दिन, सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान और ध्यान करके व्रत का संकल्प लें। इसके पश्चात, घर के मंदिर में एक लकड़ी की चौकी पर हरे रंग का कपड़ा बिछाएं। फिर उस चौकी पर गणेश जी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।

सम्बंधित ख़बरें

चेहरे को दूध जैसा सफेद और चमकदार बनाने के लिए अपनाएं ये तरीका, सिर्फ 1 हफ्ते में नजर आने लगेगा फर्क!

Ramadan 2026: रोजा खोलने के बाद महसूस होती है कमजोरी और एसिडिटी? इफ्तार में पिएं ये 6 हेल्दी ड्रिंक्स

Skin Care: चेहरे पर नारियल तेल लगाने से पहले रुकें! जानें यह आपकी स्किन को ग्लो देगा या करेगा डैमेज

सफेद जूतों पर आ गया है पीलापन? टूथपेस्ट के इस सीक्रेट हैक से 5 मिनट में चमकाएं अपने स्नीकर्स

इसके बाद, प्रतिमा के समक्ष घी का दीप जलाएं और बप्पा को गंगाजल से अभिषेक करें। भगवान गणेश को पुष्प, दूर्वा घास, सिंदूर आदि अर्पित करें।

यह भी पढ़ें-इस साल इस दिन है श्री जगन्नाथ रथयात्रा, जानिए रथयात्रा से जुड़ी ख़ास बातें और सनातन धर्म में इसका महत्व

इसके बाद, भोग के रूप में मोदक या लड्डू चढ़ाएं और अंत में गणेश जी की आरती करें। इस दिन विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए गणेश जी के मंत्र और गणेश संकटनाशन स्तोत्र का पाठ करें।

विनायक चतुर्थी का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ ही बप्पा को उनकी प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। मान्यता है कि विनायक चतुर्थी व्रत करने से सारे रुके हुए काम पूरे होते हैं।

विनायक चतुर्थी के दिन पूजा के दौरान गणेश चालीसा का पाठ करना भी फलदायी माना गया है। ऐसा करने से जीवन के दुख-संकट दूर होते हैं और जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

 

When jyeshtha month vinayaka chaturthi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 27, 2025 | 04:39 PM

Topics:  

  • Lifestyle News
  • Lord Ganesha
  • Vinayaka Chaturthi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.