सफेद जूतों पर आ गया है पीलापन? टूथपेस्ट के इस सीक्रेट हैक से 5 मिनट में चमकाएं अपने स्नीकर्स
White Shoes Cleaning Tips: सफेद जूते स्टाइलिश तो लगते हैं लेकिन उन पर जरा सा भी दाग या पीलापन दिखने लगे तो पूरा लुक खराब हो जाता है। इन्हें साफ करने के लिए आप टूथपेस्ट का आसान हैक अपना सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
सफेद जूतों को साफ करते हुए तस्वरी (सौ. एआई)
Toothpaste Hack For White Sneakers: सफेद जूते पहनना हर किसी को पसंद है लेकिन इनकी सबसे बड़ी समस्या कुछ ही दिनों में आने वाला पीलापन है। चाहे आप कितनी भी सावधानी बरतें पसीना और धूल इन्हें गंदा कर ही देते हैं। अगर आपके जूते भी अपनी चमक खो चुके हैं तो टूथपेस्ट का यह हैक आपके काम आ सकता है।
अक्सर लोग जूतों को साफ करने के लिए कड़क डिटर्जेंट का इस्तेमाल करते हैं या उन्हें धोने के बाद सीधी धूप में सुखा देते हैं। धूप की अल्ट्रावॉयलेट किरणें और साबुन के अवशेष जूतों के फैब्रिक के साथ रिएक्ट करते हैं जिससे वे पीले नजर आने लगते हैं।
टूथपेस्ट का जादुई असर
टूथपेस्ट में मौजूद माइल्ड अब्रेसिव्स और बेकिंग सोडा जैसे तत्व जूतों की सतह से जिद्दी दागों को हटाने में बहुत कारगर होते हैं। ध्यान रहे कि इस टूथपेस्ट हैक के लिए केवल सफेद पेस्ट का ही उपयोग करें जेल वाले या रंगीन टूथपेस्ट का नहीं।
सम्बंधित ख़बरें
Van Tulsi : वन तुलसी है इन बीमारियों की दुश्मन, औषधीय गुणों से भरपूर इस विशेष तुलसी के फ़ायदे कर देंगे हैरान
Ajwain Paratha Recipe: सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है अजवाइन का पराठा, जानिए आसान रेसिपी
Kalonji Seeds : जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर साई पल्लवी के इन एलिगेंट साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन, सादगी में दिखें खूबसूरत
यह भी पढ़ें:- जिम्मेदार बच्चा या टूटा हुआ बचपन? रिवर्स पेरेंटिंग की हकीकत जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
कैसे करें साफ
- सबसे पहले एक सूखे कपड़े या ब्रश से जूतों के ऊपर जमी सूखी धूल को हटा दें।
- एक पुराना टूथब्रश लें और उस पर थोड़ा सा सफेद टूथपेस्ट लगाएं। अब इसे जूतों के पीले हिस्सों और रबर के सोल पर गोलाकार में रगड़ें।
- रगड़ने के बाद पेस्ट को करीब 5 मिनट के लिए जूतों पर ही लगा रहने दें ताकि वह दागों को अंदर से काट सके।
- अब एक माइक्रोफाइबर कपड़ा या कोई भी सूती कपड़ा गीला करें और पेस्ट को पोंछ दें। आप चाहें तो हल्के ठंडे पानी से इसे धो भी सकते हैं।
- यह सबसे जरूरी स्टेप है। जूतों को कभी भी धूप में न रखें उन्हें पंखे के नीचे या छांव में ही सुखाएं।
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
अगर पीलापन बहुत ज्यादा पुराना है तो टूथपेस्ट में आधा चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। यह मिश्रण जूतों के पीलेपन को जड़ से खत्म करने की ताकत रखता है।
अब आपको अपने गंदे जूतों को फेंकने या छुपाने की जरूरत नहीं है। बस 10 रुपए वाले टूथपेस्ट का यह नुस्खा अपनाएं और अपने स्नीकर्स को फिर से ब्रांड न्यू लुक दें।
