- Hindi News »
- Religion »
- When Is Vinayak Chaturthi
आज है विनायक चतुर्थी, नोट करें पूजा विधि से लेकर सबकुछ
आज 1 फरवरी 2025 को विनायक चतुर्थी मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति को बुद्धि, बल और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
- Written By: सीमा कुमारी

विनायक चतुर्थी (सौ.सोशल मीडिया)
vinayaka chaturthi 2025: प्रथम पूज्य भगवान गणेश को समर्पित विनायक चतुर्थी हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। विनायक चतुर्थी हर साल माघ माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह चतुर्थी आज 1 फरवरी 2025 को मनाई जा रही है।
इस दिन को देशभर में विभिन्न नामों से जाना जाता है, जैसे- गणेश जयंती, माघ विनायक चतुर्थी, तिल कुंड चतुर्थी और वरद चतुर्थी। हिंदू धर्म में गणेश जयंती का विशेष महत्व बताया गया है।
धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करने से व्यक्ति को बुद्धि, बल और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल विघ्नहर्ता भगवान गणेश की जयंती कब मनाई जाएगी-
सम्बंधित ख़बरें
नवरात्र के चौथे दिन वासुदेव चतुर्थी, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, विघ्नहर्ता की कृपा से दूर होंगे सभी कष्ट
फरवरी में कब पड़ रही है फाल्गुन चतुर्थी? जानिए सही समय और महत्व
2026 की माघी विनायक चतुर्थी की यह है सही तिथि, नोट कीजिए पूजा का शुभ मुहूर्त
बुधवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए, जानिए और जीवन को सुखमय बनाइए
कब है विनायक चतुर्थी
पंचांग के अनुसार, माघ महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 1 फरवरी दिन शनिवार को सुबह 11 बजकर 38 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 2 फरवरी की सुबह 9 बजकर 14 मिनट समाप्त होगी।
ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, विनायक चतुर्थी का व्रत इस बार 1 फरवरी 2025, दिन शनिवार को ही रखा जाएगा और 2 फरवरी दिन रविवार को व्रत का पारण किया जाएगा।
विनायक चतुर्थी पूजा विधि
विनायक चतुर्थी के दिन सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और गणेश जी की पूजा का संकल्प लें।
गणेश जी की मूर्ति को गंगाजल से स्नान कराएं, उन्हें चंदन, रोली, सिंदूर आदि से सजाएं।
गणेश जी के विभिन्न मंत्रों का जाप करें जैसे “ॐ गण गणपतये नमः”, “ॐ गं गणपतये नमः”।
गणेश जी को अपनी श्रद्धा के अनुसार 11, 21, 51, 108 दूर्वा अर्पित करें।
गणेश जी को मोदक बहुत प्रिय हैं इसलिए उनको मोदक का भोग अवश्य लगाएं। अंत में गणेश जी की आरती करें और लोगों को प्रसाद वितरित करें।
पूजा के बाद गरीबों और जरूरतमंदों को दान करें।
विनायक चतुर्थी पर क्या करें
गणेश जी की मूर्ति स्थापित करके विधि-विधान से पूजा करें।
गणेश जी के मंत्रों का जाप करें जैसे “ॐ गण गणपतये नमः”.
गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं और गणेश जी को 21 दूर्वा अर्पित करें ।
यदि आप व्रत रख रहे हैं तो सात्विक भोजन करें ।
जरूरतमंदों को दान करें और किसी को परेशान न करें ।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
क्या न करें
विनायक चतुर्थी पर किसी की निंदा या चर्चा न करें।
किसी भी व्यक्ति से गुस्सा न करें और झूठ न बोलें ।
मांसाहार से परहेज करें और प्याज और लहसुन का भी सेवन न करें ।
अपने मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचें।
When is vinayak chaturthi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लॉन्स को लेकर नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला- अंदर ही होगी पूरी पार्किंग, डीजे और पटाखों पर भी नई शर्तें
Apr 10, 2026 | 11:32 AMNashik में ठेकेदारों पर कार्रवाई, पाइपलाइन तोड़ी तो लगेगा 5 गुना जुर्माना, मनपा का सख्त फैसला
Apr 10, 2026 | 11:29 AMDroupadi Murmu का वर्धा दौरा, MGAHV में दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, जोरों पर चल रही तैयारियां
Apr 10, 2026 | 11:22 AMNashik मनपा बैठक में हंगामा, पानी संकट और गड्ढों पर बहस; पारदर्शिता पर उठे सवाल
Apr 10, 2026 | 11:19 AMकांकेर में दो कारों की भीषण टक्कर…एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, चारों ओर मची चीख-पुकार! देखें VIDEO
Apr 10, 2026 | 11:16 AMनेतन्याहू ने फटकारा तो ट्वीट डिलीट कर भागे ख्वाजा आसिफ! इजरायल को बताया था कैंसर, मध्यस्थता पर उठे सवाल
Apr 10, 2026 | 11:15 AMमुरली बांध हत्याकांड में खौफनाक मोड़! जिस बेटे ने कबूला ‘खून’, उससे नहीं मिला शव का DNA; फिर निकाली दफन की लाश
Apr 10, 2026 | 11:11 AMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














