Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘त्रिपुर भैरवी जयंती’ गुरुवार को, जानिए इस पूजा का महत्व, शुभ मुहूर्त नोट कर लीजिए

Maa Kali : ऐसा कहा जाता है कि मां भैरवी की पूजा से गुप्त शत्रुओं का नाश होता है। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए जान लेते हैं त्रिपुर भैरवी जयंती कब है?

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Nov 22, 2025 | 08:13 PM

कब है साल 2025 त्रिपुर भैरवी जयंती (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Tripur Bhairavi Jayanti Kab Hai 2025: मां काली को समर्पित त्रिपुर भैरवी जयंती हर साल मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। मां त्रिपुर भैरवी को 10 महाविद्याओं में से माना जाता है। माता 5वीं महाविद्या कही जाती है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष त्रिपुर भैरवी जयंती 4 दिसंबर, गुरुवार को मनाई जाएगी। शास्त्रों में माता त्रिपुर भैरवी को मां काली का ही रूप माना गया है। इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से व्यक्ति के सभी कष्ट और अहंकार नष्ट हो जाते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी भैरवी भगवान भैरव की पत्नी हैं, जो शिव जी की एक उग्र अभिव्यक्ति हैं। ऐसा कहा जाता है कि मां भैरवी की पूजा से गुप्त शत्रुओं का नाश होता है। साथ ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए जान लेते हैं त्रिपुर भैरवी जयंती कब है? त्रिपुर भैरवी की पूजा का मुहूर्त क्या है?

कब है त्रिपुर भैरवी जयंती

आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, त्रिपुर भैरवी जयंती के लिए मार्गशीर्ष माह की पूर्णिमा तिथि की शुरूआत 4 दिसंबर को सुबह 08 बजकर 37 मिनट पर होगी। इस तिथि का समापन 5 दिसंबर को प्रात: 04 बजकर 43 मिनट पर हो जाएगी। ऐसे में त्रिपुर भैरवी जयंती 04 दिसंबर, गुरुवार को मनाई जाएगी।

ये है त्रिपुर भैरवी जयंती शुभ मुहूर्त

त्रिपुर भैरवी जयंती के दिन ब्रह्म मुहूर्त 05 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा। ये मुहूर्त 06 बजकर 04 मिनट पर समाप्त होगा। दिन का शुभ समय यानि अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर शुरू होगा।

ये मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर समाप्त होगा। निशिता पूजा का मुहूर्त रात में 11 बजकर 15 से शुरू होगा। ये मुहूर्त देर रात 12 बजकर 39 मिनट पर समाप्त होगा. निशिता मुहूर्त में ही तंत्र-मंत्र किया जाता है।

त्रिपुर भैरवी जयंती के दिन 3 शुभ योग

ज्योतिषयों के अनुसार, इस वर्ष त्रिपुर भैरवी जयंती के दिन 3 शुभ योग बन रहे है इस दिन दिन रवि योग, शिव योग और सिद्ध योग बनेगा।

रवि योग सुबह में 06 बजकर 59 मिनट से दोपहर 02 बजकर 54 मिनट तक रहेगा। शिव योग प्रात:काल से लेकर दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।
इसके बाद सिद्ध योग बनेगा।

ऐसे करें त्रिपुर भैरवी जयंती पूजा-विधि

  • सुबह उठकर पवित्र स्नान करें।
  • मंदिर को साफ करें।
  • एक लकड़ी की चौकी पर मां की प्रतिमा स्थापित करें।
  • मां को कुमकुम का तिलक लगाएं।
  • लाल फूलों की माला अर्पित करें।
  • फल, मिठाई आदि का भोग लगाएं।
  • मां त्रिपुर भैरवी के मंत्रों का जाप करें।
  • कपूर की आरती से पूजा का समापन करें।

जानिए क्या है त्रिपुर भैरवी जयंती की महिमा

मां आदिशक्ति के स्वरूप त्रिपुर भैरवी की पूजा तंत्र विद्याओं में महारथ हासिल करने के लिए की जाती है। इसके अलावा देवी भैरवी की पूजा तेरह अलग-अलग रूपों में की जाती है जैस -त्रिपुर भैरवी, चैतन्य भैरवी, सिद्ध भैरवी, भुवनेश्वर भैरवी, सम्पदाप्रद भैरवी, कालेश्वरी भैरवी, कामेश्वरी भैरवी, कमलेश्वरी भैरवी, रुद्र भैरवी, भद्र भैरवी, शतकुटी भैरवी और नित्या भैरवी।

ज्योतिषयों के अनुसार, माता त्रिपुर भैरवी की पूजा करने से योग्य संतान की प्राप्ति होती है और जीवन में सफलता मिलती है। इसके साथ ही सभी तरह की आर्थिक समस्याएं दूर हो जाती हैं।

इनकी उपासना से व्यक्ति को सफलता एवं सर्वसंपदा की प्राप्ति तो होती ही है साथ ही शक्ति-साधना तथा भक्ति-मार्ग में किसी भी रूप में त्रिपुर भैरवी की उपासना फलदायक है।

ये भी पढ़ें- इस दिन से संगम तट पर ‘माघ मेला’, इन तिथियों में होगी आस्था की पवित्र डुबकी

भक्ति-भाव से मन्त्र-जप, पूजा, होम करने से भगवती त्रिपुर भैरवी प्रसन्न होती हैं। उनकी प्रसन्नता से साधक को सहज ही संपूर्ण अभीष्टों की प्राप्ति होती है। मनोवांछित वर या कन्या से विवाह के लिए भी इनकी पूजा की जाती है।

When is tripura bhairavi jayanti in the year 2025

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 22, 2025 | 08:13 PM

Topics:  

  • Goddess Durga
  • Religion
  • Sanatan Hindu religion

सम्बंधित ख़बरें

1

इस दिन से संगम तट पर ‘माघ मेला’, इन तिथियों में होगी आस्था की पवित्र डुबकी

2

शनिवार को बस कर लें सरसों के तेल के ये उपाय, शनिदेव की मिलेगी कृपा, ग्रहदोष से मिलेगी मुक्ति!

3

इन’ 4 दिनों में गलती से भी न जलाएं तिल के तेल का दीया, झेलने पड़ सकते हैं कई घातक संकट! यहां जानिए

4

आज विशेष योग है ‘केंद्र त्रिकोण राजयोग’ का, इन 5 राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.