आज यानि 14 जून 2024 को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जा रहा है हर महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को इस दिन मां आदिशक्ति की पूजा विधि और विधान से की जाती है। इस दिन के व्रत की शुरुआत ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 13 जून रात 9 बजकर 33 मिनट पर शुरू होगी और 15 जून को देर रात 12 बजकर 3 मिनट तक रहने के शुभ मुहूर्त पर पूजा होगी। अगर आप भी मां दुर्गा की पूजा कर रहे हैं और व्रत रख रहे है तो आपको इस पूजा में विशेष तरह के व्यंजनों का भोग लगाना चाहिए यह पूजा में शुभ माना जाता है।